8 साउथ हीरो बॉलीवुड में FLOP, 1 सुपरस्टार की मूवी को हुआ 565Cr का घाटा
Vijay Deverakonda Birthday: साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा 36 साल के हो गए हैं। विजय उन साउथ एक्टर्स में से जिन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। हालांकि, किसी की भी फिल्म खास कमाल नहीं दिखा पाई।

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर्स जैसे, राम चरण, प्रभास, विजय देवरकोंडा, पृथ्वीराज सुकुमारन सहित अन्य ने बॉलीवुड में भी किस्मत आजमाई। हालांकि, कोई भी हिट नहीं दे पाया। आइए, जानते हैं इनके बारे में…
विजय देवरकोंडा ने फिल्म लाइगर से बॉलीवुड से डेब्यू किया था। 2022 में आई इस फिल्म को 125 करोड़ के बजट में तैयार किया था और इसने 60 करोड़ का कलेक्शन किया।
राम चरण ने फिल्म जंजीर से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था। उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। 2013 में आई इस फिल्म का बजट 60 करोड़ था और मूवी ने 15 करोड़ कमाए थे।
प्रभास ने 2023 में आई फिल्म आदिपुरुष से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर महाडिजास्टर साबित हुई। 700 करोड़ के बजट में वाली इस फिल्म इंडिया में 135 करोड़ का कलेक्शन किया था।
चियान विक्रम ने फिल्म रावण से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म महाडिजास्टर रही। 2010 में आई इस फिल्म का बजट 35 करोड़ था और इसने 29 करोड़ कमाए थे।
राणा दग्गुबाती ने फिल्म दम मारो दम से बॉलीवुड में कदम रखा था। 2011 में आई ये फिल्म भी फ्लॉप रही थी। 31 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 43 करोड़ का बिजनेस किया था।
सूर्या ने फिल्म रक्त चरित्र से बॉलीवुड में एंट्री की थी। 2010 में आई ये फिल्म फ्लॉप रही। मूवी का बजट 19 करोड़ था और इसने 11.2 करोड़ का कारोबार किया था।
पृथ्वीराज सुकुमारन ने फिल्म अय्या से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके अलावा वे नाम शबाना और बड़े मियां छोटे मियां में भी नजर आए। उनकी सभी फिल्में महाफ्लॉप रही।
किच्चा सुदीप ने फिल्म दबंग 3 से डेब्यू किया था। 2019 में आई ये फिल्म भी फ्लॉप रही। 100 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 151 करोड़ का कलेक्शन किया था।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

