- Home
- Entertainment
- South Cinema
- वो बहुत खूबसूरत...रश्मिका मंदाना संग रिश्ते पर विजय देवरकोंडा ने तोड़ी चुप्पी! बताया कब करेंगे शादी?
वो बहुत खूबसूरत...रश्मिका मंदाना संग रिश्ते पर विजय देवरकोंडा ने तोड़ी चुप्पी! बताया कब करेंगे शादी?
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के रिश्ते को लेकर अक्सर ख़बरें आती रहती हैं। लेकिन ना कभी रश्मिका ने इसकी पुष्टि और ना ही विजय ने इसे खुलकर कबूला। अब एक बातचीत के दौरान विजय ने अफेयर के सवाल पर कुछ कहा है, जो वायरल हो रहा है...

दरअसल, फिल्मफेयर के एक इंटरव्यू के दौरान विजय से रश्मिका संग उनके अफेयर को लेकर सवाल पूछा गया था कि इंडस्ट्री के इनसाइडर अक्सर उनका नाम जोड़ते रहते हैं। क्या यह अफवाहें सही हैं?
जवाब में विजय ने कहा, "यह तो आप इनसाइडर्स से पूछिए।" इसके बाद विजय ने रश्मिका संग अपनी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री के बारे में बात करने लगे। विजय कहते हैं, "मैंने रश्मिका के साथ ज्यादा फ़िल्में नहीं की हैं। मुझे और करना चाहिए। वे बेहतरीन एक्ट्रेस हैं। वे खूबसूरत महिला हैं। इसलिए केमिस्ट्री में दिक्कत नहीं होनी चाहिए।"
विजय ने इस दौरान रश्मिका की अच्छी और बुरी बातों का जिक्र किया। वे कहते हैं, "अच्छी बात यह है कि वे बेहद कड़ी मेहनत करती हैं। वे अपनी इच्छाशक्ति और दृढ़ संकल्प से हर चीज को मात दे सकती हैं। वे भली इंसान हैं।वे हर किसी के कम्फर्ट और ख़ुशी को खुद से ऊपर रखती हैं। बुरे की बात करें वे ऊपर गिनाई हुईं चीजों की तरह हैं। उन्होंने थोडा संतुलन बनाने की जरूरत है।"
जब विजय देवरकोंडा से पूछा गया कि क्या वे जल्दी ही शादी की प्लानिंग कर रहे हैं तो उन्होंने कहा, "एक दिन मैं जरूर करूंगा।"
कुछ दिनों पहले रश्मिका मंदाना ने विजय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं और उन्हें विज्जू कहकर संबोधित किया था। इससे यह पता चला था कि वे उन्हें प्यार से क्या कहती हैं।
विजय और रश्मिका ने 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' में साथ काम किया है। कुछ दिनों पहले ऐसी खबर आई थी कि विजय देवरकोंडा की 14वीं फिल्म 'VD14' में रश्मिका उनकी हीरोइन बन सकती हैं, जिसे राहुल सांकृत्यायन डायरेक्ट करेंगे। हालांकि, अभी इसका आधिकारिक ऐलान होना बाकी है।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

