The 50 Elimination: अब तक कितने कंटेस्टेंट्स OUT, कौन रहा सबसे बदकिस्मत?
रियलिटी शो द 50 हाल ही में शुरू हुआ। इसमें अलग-अलग फील्ड से जुड़े 50 कंटेस्टेंट्स हैं। हालांकि, शो के प्रीमियर वाले दिन से ही एलिमिनेशन शुरू हो गया था। अब तक इसमें से कुछ कंटेस्टेंट्स को बाहर का रास्त दिखा दिया गया है। जानते हैं इनके बारे में…

रियलिटी शो The 50
कलर्स टीवी का नया रियलिटी शो द 50 1 फरवरी को लॉन्च होने के बाद से रोजाना प्रसारित हो रहा है। हालांकि, ये शो दर्शकों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा नहीं उतरा है, लेकिन इसमें चल रही तीखी नोकझोंक, बिग बॉस जैसे टास्क और पॉपुलर चेहरों की मौजूदगी ने सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा बरकरार रखी है।
The 50 का एलिमिनेशन ट्विस्ट
द 50 में होने वाले एलिमिनेशन ट्विस्ट सबसे ज्यादा चर्चा में रहते हैं। इसमें लगातार एलिमिनेशन होते हैं। अब तक चार प्रतियोगी बाहर हो चुके हैं, जिनमें आर्चित कौशिक महल से बाहर होने वाले नए प्रतिभागी हैं। इससे पहले सौरभ घाडगे और सुमैरा शेख एलिमिनेट हो चुके हैं।
ये भी पढ़ें... The 50 Richest Contestants: शो में रईसी का जलवा! ये 8 कंटेस्टेंट्स हैं सबसे ज्यादा अमीर
वंशराज सिंह रहे सबसे बदकिस्मत प्रतिभागी
आपको बता दें कि यूट्यूबर वंशराज सिंह द 50 के सबसे बदकिस्मत प्रतिभागी रहे। उनकी किस्मत इतनी खराब थी कि वे शो के प्रीमियर वाले दिन ही एलिमिनेट हो गए थे। इतना ही नहीं वो शो का महल तक अंदर से नहीं देख पाए थे।
द 50 से कौन होगा एलिमिनेशन
द 50 के अपकमिंग एपिसोड्स में काफी जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलने वाले हैं। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो आने वाले वक्त में जान्हवी किरेकर, मैक्सटर्न, चाहत पांडे, बेबिका धुर्वे, खानजादी, रचित आर ओझा शो से आउट हो जाएंगे।
करण पटेल छोड़ेंगे द 50
ऐसी खबरें आ रही है कि फेमस टेलीविजन एक्टर करण पटेल द 50 शो बीच में ही छोड़ देंगे। टेली एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट की मानें तो करण का अचानक शो छोड़ने का डिसिजन दर्शकों के लिए एक बड़ा झटका है, क्योंकि वो पहले दिन से ही शो के सबसे मजबूत प्रतियोगियों में से एक नजर आ रहे हैं।
द 50 के कंटेस्टेंट्स
द 50 में करण पटेल, मनीषा रानी, फैसल शेख, रिधिमा पंडिता, सिवेट तोमर, दिग्विजय राठी, प्रिंस नरूला, रजत दलाल, भव्या सिंह, सिद्धार्थ भारद्वाज, आरुषि चावला, अदनान शेख, गायक काका, डिनो जेम्स , फैज बलूच, विक्रांत सिंह राजपूत, दिव्या अग्रवाल, शाइनी दोशी, मोनालिसा, रिद्धी डोगरा, युविका चौधरी, निक्की तंबोली, उर्वशी ढोलकिया, शिव ठाकरे, चाहत पांडे, अरबाज पटेल, मैक्सटर्न, श्रुतिका अर्जुन, नीलम गिरी, अर्चना गौतम, यंग सैमी, नतालिया, तेजस्वी मादिवाड़ा, रचित रोझा, हामिद बरकजी, सपना चौधरी, कृष्णा श्रॉफ, लक्ष्य, अर्चित और डिंपल सिंह कंटेस्टेंट्स हैं।
The 50 का शानदार महल
कलर्स चैनल और ओटीटी जियोहॉटस्टार पर प्रसारित होने वाले द 50 का महल काफी आलीशान है। मुंबई के पास मड आइलैंड में बनाया गया ये महल 10 हजार स्क्वायर फीट में फैला हुआ है। इसमें 110 कैमरे लगे हैं, जो प्रतिभागियों पर नजर रखते हैं।
ये भी पढ़ें... The 50 में फर्राटेदार हिंदी-पंजाबी-हरियाणवी बोलने वाला कौन है ये नाइजीरियन कंटेस्टेंट?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।