Sambhavna Seth Reveals Twin Babies First Pic on Instagram: अभिनेत्री संभावना सेठ और पति अविनाश द्विवेदी ने अपने जुड़वा बच्चों के नामों का खुलासा किया है। उन्होंने अपने बच्चों को नाम काफी यूनिक रखें।
टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री और सोशल मीडिया स्टार संभावना सेठ ने आखिरकार अपने जुड़वा बच्चों का नाम दुनिया के सामने रिवील कर दिया है। लंबे समय से फैंस उनके बेटे और बेटी के नाम जानने का इंतजार कर रहे थे। अब संभावना और उनके पति अविनाश द्विवेदी ने सोशल मीडिया पर बेहद प्यारी फैमिली तस्वीरें शेयर करते हुए अपने दोनों बच्चों का परिचय कराया है। इन तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया है।
बेटे का नाम 'युगार्थ' और बेटी का नाम 'ध्वजाह'
संभावना सेठ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई खूबसूरत तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, 'Meet Our Son 'Yugaarth' and Daughter ‘Dhwajah’. इन तस्वीरों में संभावना लाल रंग की कुर्ती में नजर आ रही हैं, जबकि उनके पति अविनाश द्विवेदी नीले रंग के कुर्ते में दिखाई दे रहे हैं। दोनों अपने जुड़वा बच्चों को गोद में लेकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं। हालांकि, उन्होंने बच्चों की प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए उनके चेहरे इमोजी से छिपाए हैं। एक तस्वीर में दोनों कैमरे की ओर मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वे प्यार से अपने नन्हे बच्चों को निहारते नजर आ रहे हैं।
और पढ़ें - दूधिया बदन कमेंट पर फंसे अन्नू कपूर, अब तमन्ना भाटिया से मांग रहे माफी, क्या है पूरा मामला?
घर में हुई सादगी भरी नामकरण रस्म
शेयर की गई तस्वीरों से साफ पता चलता है कि बच्चों का नामकरण समारोह बेहद निजी और पारिवारिक माहौल में आयोजित किया गया था। परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में इस खास पल को सेलिब्रेट किया गया। फोटो में घर की सजावट और पारंपरिक माहौल भी लोगों का ध्यान खींच रहा है।
और पढ़ें - SRK की ऑनस्क्रीन बेटी इस बीमारी का रहीं शिकार, कई साल तक नहीं कर पाईं यकीन
10 साल के लंबे इंतजार के बाद बनें पेरेंट्स
संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने 4 जून 2026 को सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों का स्वागत किया था। यह खुशी उनके लिए बेहद खास रही, क्योंकि दोनों ने लगभग 10 साल तक पैरेंट बनने के लिए लंबा संघर्ष किया। इस सफर में उन्हें कई बार निराशा का सामना करना पड़ा। संभावना ने पहले कई बार बताया था कि उन्होंने कई IVF साइकल करवाए, कई बार गर्भपात का दर्द झेला और लंबे समय तक नैचुरल तरीके से भी परिवार बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
यूट्यूब पर शेयर किया था भावुक सफर
संभावना सेठ ने अपने यूट्यूब चैनल पर भी अपने पैरेंटहुड जर्नी के कई भावुक पल शेयर किए थे। उन्होंने खुलकर बताया था कि मां बनने का उनका सपना पूरा होने में कितनी मुश्किलें आईं। आखिरकार सरोगेसी के जरिए उनके घर बेटे और बेटी की किलकारियां गूंजीं और अब उन्होंने अपने बच्चों के खूबसूरत नाम भी फैंस के साथ साझा कर दिए हैं। जैसे ही संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने अपने बच्चों के नाम का खुलासा किया, सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। फैंस और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे दोनों को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं, कई लोगों ने 'युगार्थ' और 'ध्वजाह' जैसे अनोखे और अर्थपूर्ण नामों की भी खूब तारीफ की।
