Bigg Boss Contestant Died: बिग बॉस के कई कंटेस्टेंट अब इस दुनिया में नहीं रहे। ऐसे में आइए जानते हैं उनके बारे में..

Bigg Boss Contestant Who Are No More: 24 अगस्त से बिग बॉस 19 ऑन एयर होने वाला है। यह शो लोगों के दिलों पर राज करता है, लेकिन क्या आपको पता है कि इस शो के ऐसे कंटेस्टेंट्स के बारे में जिन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

सिद्धार्थ शुक्ला

सिद्धार्थ शुक्ला ने बिग बॉस 13 की ट्रॉफी अपने नाम की थी। हालांकि, साल 2021 में उनके अचानक निधन की खबर ने सबका दिल तोड़ दिया था। उनकी मौत के पीछे का कारण हार्ट अटैक था।

प्रत्युषा बनर्जी

बिग बॉस 7 की कंटेस्टेंट प्रत्युषा बनर्जी ने 2016 में महज 24 साल की उम्र में सुसाइड कर लिया था।

स्वामी ओम

बिग बॉस 10 के कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट स्वामी ओम का साल 2021 में निधन हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका निधन कोरोना की वजह से हुआ था।

सोनाली फोगाट

बिग बॉस 14 में नजर आईं सोनाली फोगाट का साल 2023 में हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया था।

ये भी पढ़ें..

Hrithik Roshan vs Jr NTR: किसका सक्सेस रेशियो ज्यादा, BO पर कौन पड़ा किसपर भारी?

शेफाली जरीवाला

बिग बॉस 13 में नजर आईं शेफाली जरीवाला का निधन जून 2025 में हो गया था। उनके अचानक निधन की खबर से फैंस सदमे में चले गए थे। कहा जा रहा था कि शेफाली का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उन्होंने सत्यनारायण पूजा के बाद व्रत रखा था। इसके साथ ही उन्होंने एंटी-एजिंग दवाइयां ली थीं, जिसके कारण उनका ब्लड प्रेशर कम हो गया और उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया।

जेड गुडी

बिग बॉस 2 की पॉपुलर कंटेस्टेंट जेड गुडी का साल 2009 में कैंसर की वजह से निधन हो गया था।

कहां देख सकते हैं बिग बॉस 19 ?

आपको बता दें बिग बॉस 19 जियो हॉटस्टार पर रात 9 बजे और कलर्स पर रात 10:30 बजे प्रसारित होगा। हालांकि, शो के मेकर्स ने अभी तक कंटेस्टेंट की पूरी लिस्ट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि शो में राम कपूर, अपूर्वा मखीजा, मिस्टर फैसु, धनश्री वर्मा, श्रीराम चंद्रा, मीरा देवस्थले, हुनर हाली, शैलेश लोढ़ा, गुरुचरण सिंह और जेनिफर मिस्त्री जैसे सेलेब्स नजर आने वाले हैं। ऐसे में देखना खास होगा कि कौन से सेलेब्स शो का हिस्सा होंगे।