BB19 Promo: 'बिग बॉस 19' में अधिकांश घरवालों को नॉमिनेट कर और राशन 50% घटाकर सजा दी गई है। इससे सभी कप्तान मृदुल के खिलाफ हो गए हैं। कुनिका जैसे कंटेस्टेंट ने खाना बनाना बंद कर उनकी कैप्टेंसी को चुनौती दी है।
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में हर दिन नया ड्रामा देखने को मिलता है। इस समय शो में दिखाया जा रहा है कि बिग बॉस ने अभिषेक बजाज, अशनूर कौर और मृदुल को छोड़कर सभी घरवालों को नॉमिनेट कर दिया है। इसके साथ ही उन्होंने वीकली राशन भी 50 प्रतिशत कम कर दिया गया। बिग बॉस की इस सजा से सभी कंटेस्टेंट मृदुल की कैप्टेंसी के खिलाफ हो गए हैं। वहीं अब शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें दिखाया जा रहा है कि कुनिका और नीलम ने मृदुल की कैप्टेंसी में खाना बनाना भी बंद कर दिया है। इसके साथ ही कुनिका कहती नजर आ रही हैं कि वो मृदुल की कैप्टेंसी के बचे दिनों में उन्हें नाकों चना चबवाएंगी।
क्या होगा 'बिग बॉस 19' में खास?
'बिग बॉस 19' का जो प्रोमो सामने आया है, उसमें सबसे पहले फरहाना, अशनूर से लड़ती हुई नजर आ रही हैं। फरहाना कहती हैं कि अशनूर 10 साल के बच्चे से भी बदतर हैं। इसी दौरान दोनों के बीच प्रणित आ जाते हैं। ऐसे में फरहाना उन्हें धक्का दे देती हैं। फरहाना का यह व्यवहार देखकर प्रणित उनपर भड़क जाते हैं और कहते हैं कि धक्का क्यों दे रही हो। इसके बाद गार्डन एरिया में कुनिका पैन को चम्मच से पीटते हुए पूरे घर में घूमती हैं और कहती हैं कि दो गुनहगारों और एक कमजोर लीडर की वजह से 9 बेगुनाहों को सजा मिली है। इसके बाद कुनिका, गौरव और उनके ग्रुप पर पैन बजाती हैं और शहबाज, तान्या और नीलम डांस करने लगते हैं। हालांकि, इस दौरान फरहाना कहती हैं कि कुनिका अटेंशन के लिए कुछ भी करती हैं।
ये भी पढ़ें..
Satish Shah की प्रेयर मीट का वो VIDEO, जिसने भी देखा हो गया इमोशनल-भर आई आंखें
अदिति राव हैदरी के करियर की वो 7 महा डिजास्टर मूवी, जिनका BO पर हुआ था बुरा हाल
कब और कहां देख सकते हैं 'बिग बॉस 19'?
'बिग बॉस 19' का प्रीमियर 24 अगस्त को हुआ था। इस सीजन में कई पॉपुलर सेलेब्स ने हिस्सा लिया है, जैसे गौरव खन्ना, अमाल मलिक, अशनूर कौर, मृदुल तिवारी, कुनिका सदानंद, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, शहबाज बदेशा और नीलम गिरी शामिल हैं। आप इस शो को जियो हॉटस्टार और कलर्स चैनल पर देख सकते हैं।
