- Home
- Entertainment
- TV
- 1 बेटे की मां और 40 साल की एक्ट्रेस ने की शादी, इस शख्स संग फेरे लेते ही खुद को दिया नया नाम, PHOTOS
1 बेटे की मां और 40 साल की एक्ट्रेस ने की शादी, इस शख्स संग फेरे लेते ही खुद को दिया नया नाम, PHOTOS
एंटरटेनमेंट डेस्क. तलाकशुदा एक्ट्रेस दलजीत कौर दोबारा शादी के बंधन में बंध गई है। उन्होंने शनिवार को निखिल पटेल से शादी की। शादी की फोटोज उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसमें वह काफी खुश नजर आ रही है। उन्होंने खुद को मिसेज पटेल कहा।

दलजीत कौर आखिरकार शनिवार को निखिल पटेल के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। इस मौके पर न्यूली मैरिड कपल मैचिंग आउटफिट में नजर आए।
दलजीत कौर-निखिल पटेल ने एक-दूसरे का हाथ सात फेरे लिए। इस दौरान दोनों ही काफी खुश नजर आए।
आपको बता दें कि दलजीत और निखिल दोनों ही तलाकशुदा है। दलजीत एक बेटे की मां है तो निखिल की 2 बेटियां है।
शादी में दलजीत कौर ने सफेद कशीदाकारी किया चमकीला लहंगा कैरी किया था। उन्होंने लहंगे के साथ लाल दुप्पटे को टीमअप किया।
दलजीत कौर ने शादी में लहंगा के साथ मैचिंग कर की ज्वैलरी पहनी थी। उन्होंने व्हाइट स्टोन से बनी नथ, मांग टीका, हैवी नेकलेस पहले था। वहीं, निखिल ने भी सफेद रंग की शेरवानी कैरी की थी।
आपको बता दें कि निखिल पटेल यूके बेस्ड बिजनेसमैन हैं। दलजीत कौर से उनकी मुलाकात सालभर पहले ही हुई थी। दोनों में दोस्ती हुई और फिर प्यार।
दलजीत कौर और निखिल पटेल ने अपने-अपने इंस्टाग्राम पर शादी की फोटोज शेयर की है, जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा- मिस्टर एंड मिसेज पटेल।
ये भी पढ़ें...
फिल्मों से ज्यादा बोल्डनेस और विवादों के कारण सुर्खियों में रही एक्ट्रेस, 1 को छोड़ सभी मूवीज रही FLOP
120 Cr वाली Kabzaa, जिसे देख आई थी KGF 2 की याद BOX OFFICE पर निकली फिसड्डी, फर्स्ट डे कमाए इतने
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।