MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Bahawalpur JeM base
Indian store owner killed in US
Chhatarpur three sisters death
Delhi Crime
Chhatrapati Sambhajinagar death
Cambridge study ISRO
Delhi Software Engineer Murder
Global News Snapshot
Abhijit Dipke FIR
US-Canada Tariff War
MV Ocean-Winner ship sinking
Bangladesh Islamic NATO
Check Book New Rules 2026
Pakistan political crisis
Delhi Adobe engineer murder
Canada US Trade Talks Paused
Bihar Mid Day Meal
BJP SAD Alliance Punjab
7 Dogs Box Office Collection
Chhatrapati Sambhajinagar News
Hyderabad Aston Martin Accident
Toxic Advance Booking & Box Office Collection
Maharashtra iPhone EMI Tragedy
Top 10 News Today
Batwara 1947 Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
Delhi Weather
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Entertainment
  • TV
  • Dara Singh को हनुमान बनने से पहले लग रहा था यह डर, रामायण में कितनी थी उनकी फीस?

Dara Singh को हनुमान बनने से पहले लग रहा था यह डर, रामायण में कितनी थी उनकी फीस?

बॉलीवुड और टीवी के दिग्गज एक्टर और देश के जाने-माने प्रोफेशनल रेसलर दारा सिंह को गुजरे 13 साल हो गए हैं। 12 जुलाई 2012 को उनका निधन हुआ। दारा सिंह वो एक्टर थे, हनुमान के रोल में देखकर लोग जिनकी पूजा तक करने लगे थे। पढ़ें ‘रामायण’ से जुड़े रोचक फैक्ट…

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Jul 12 2025, 10:54 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18
Image Credit : Social Media

दारा सिंह को कैसे मिला था हनुमान का रोल?

रामानद सागर जब 'रामायण' सीरियल बना रहे थे, तब उनके मन में हनुमान के रोल के लिए दारा सिंह का ही ख़याल आया था। जब एक बार दारा सिंह रामानंद सागर के घर गए थे, तब उन्हें बजरंगबली का रोल ऑफर किया गया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28
Image Credit : Social Media

हनुमान का रोल करते वक्त कितने साल के थे दारा सिंह?

दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उनके पिता को हनुमान का रोल मिला, तब वे 60 साल के थे। रामानंद सागर का ऑफर सुन वे सकपका गए थे। उन्हें उस उम्र में हनुमान का रोल करने के लिए अपना मजाक उड़ने का डर था।

Related Articles

Related image1
Dara Singh ने रामायण के लिए छोड़ दिया था नॉनवेज खाना, नींद में भी करते थे ऐसी बातें
Related image2
Ramayana: 1600 CR की रामायणम् में सनी देओल का रोल कैसा? पार्ट-1 में बस इतने मिनट दिखेंगे
38
Image Credit : Social Media

दारा सिंह ने रामानंद सागर को क्या जवाब दिया था?

विंदू के मुताबिक़, रामानंद सागर ने उनके पिता को सीधे-सीधे हनुमान के रोल की तैयारी के लिए कहा। यह सुन दारा सिंह हिचकिचाए और उन्होंने सागर से किसी युवा को इस रोल में लेने की गुजारिश की। दारा सिंह ने साफ़ कह दिया था कि वे 60 की उम्र में हनुमान का रोल नहीं कर सकते, क्योंकि वे उस वक्त तक बॉडी बिल्डिंग की प्रैक्टिस भी छोड़ चुके थे।

48
Image Credit : Social Media

हनुमान के रोल के लिए कैसे राजी हुए दारा सिंह?

बताया जाता है कि दारा सिंह की ना-नकुर के बावजूद रामानंद सागर ने उनकी बात नहीं मानी। उन्होंने उन्हें अपने एक सपने का हवाला दिया, जिसके मुताबिक़ वे 'रामायण' में भगवान राम के रोल में अरुण गोविल, माता सीता के रोल में दीपिका चिखलिया और महावीर हनुमान के रोल में दारा सिंह को कास्ट कर चुके थे। सागर ने इसे सपने को भगवान का निर्देश बताया। इसके बाद दारा सिंह मना नहीं कर सके और हनुमान बन पूरी दुनिया में छा गए।

58
Image Credit : Social Media

दारा सिंह की हनुमान के रोल में होने लगी थी पूजा

दारा सिंह रामानद सागर की जिद के नतमस्तक हो गए और फिर 'रामायण' में अपना रोल इतनी शिद्दत से निभाया कि लोग उन्हें असल हनुमान समझने लगे। 60 की उम्र में हनुमान का रोल करने के लिए लोगों ने उनका मजाक नहीं उड़ाया, बल्कि उस रूप में उनकी पूजा करने लगे थे।

68
Image Credit : Social Media

'रामायण' के लिए दारा सिंह को कितनी फीस मिली थी?

दारा सिंह 'रामायण' सीरियल के सबसे महंगे एक्टर्स में से एक थे। बताया जाता है कि इस पूरे शो के लिए उन्हें तकरीबन 35 लाख रुपए का मेहनताना मिला था।

78
Image Credit : Social Media

'रामायण' से पहले और बाद में भी हनुमान बने दारा सिंह

दारा सिंह ने 'रामायण' से पहले और बाद में भी हनुमान की भूमिका निभाई। सबसे पहले वे 1976 में रिलीज हुई फिल्म 'बजरंगबली' में हनुमान की भूमिका में दिखे थे। 'रामायण' (1987-88) में टेलीकास्ट हुआ था। इसके बाद 1988 में 'महाभारत' में वे हनुमान बने। 1997 में रिलीज हुई फिल्म 'लवकुश' में भी वे हनुमान के रोल में दिखाई दिए थे। उस वक्त वे 69 साल के थे।

88
Image Credit : Social Media

कैसे हुआ था दारा सिंह का निधन?

12 जुलाई 2012 को जिस वक्त दारा सिंह का निधन हुआ, उस वक्त वे 83 साल के थे। 7 जुलाई 2012 को उन्हें हार्ट अटैक आया था। इसके दो दिन बाद इस बात की पुष्टि की गई कि कम ब्लड पहुंचने की वजह से उनके ब्रेन में डैमेज हुआ है। 11 जुलाई 2012 को उन्हें यह कहते हुए अस्पताल से छुट्टी दे दी गई कि उनकी जिंदगी बचाने के लिए अब कुछ नहीं किया जा सकता है। इसके अगले ही दिन दारा सिंह दुनिया को अलविदा कह गए।

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
टीवी समाचार
मनोरंजन समाचार
हिंदी में मनोरंजन समाचार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
'एक रात का कितना लोगी?' कौन है 'मिर्जापुर' की एक्ट्रेस, जिससे गंदी डिमांड कर रहे लोग
Recommended image2
'द कपिल शर्मा शो' के राजीव ठाकुर के पिता का निधन, इंदौर शो कैंसिल, टिकट के पैसे होंगे वापस
Recommended image3
धारावी के 10×10 कमरे से KBC तक पहुंचीं रुचिता, ₹1 करोड़ के सवाल पर बिग बी को चौंकाया
Recommended image4
Bigg Boss-20 में एंट्री करेंगी 5 सबसे पॉपुलर हसीनाएं? मौनी रॉय से दिशा वकानी तक, देखें पूरी लिस्ट
Recommended image5
2 बच्चों की मां श्वेता तिवारी के लिए दूल्हा ढूंढेंगी मल्लिका शेरवात, लड़के को लेकर कही ये बात
Related Stories
Recommended image1
Dara Singh ने रामायण के लिए छोड़ दिया था नॉनवेज खाना, नींद में भी करते थे ऐसी बातें
Recommended image2
Ramayana: 1600 CR की रामायणम् में सनी देओल का रोल कैसा? पार्ट-1 में बस इतने मिनट दिखेंगे
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved