Divyanka Tripathi Meets Accident. टीवी जगत से एक बुरी खबर सुनने को मिल रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का एक्सीडेंट हो गया है। उनके एक्सीडेंट की जानकारी पीआर टीम ने फैन्स के साथ शेयर की। फिलहाल वे अस्पताल में हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. मनोरंजन जगत से बुरी और अच्छी खबरें सुनने को मिलती ही रहती है। अब टीवी इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स का मानें तो टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) का एक्सीडेंट हो गया है। दिव्यांका की पीआर टीम सभी के साथ उनके एक्सीडेंट की खबर शेयर की है। खबरों की मानें को दिव्यांका के हाथ की 2 हड्डियां टूटी है और उनकी सर्जरी हुई है। फिलहाल वह अस्पताल में है। उनके पति विवेक दाहिया (Vivek Dahiya) भी अपना सारा काम छोड़कर पत्नी के पास हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कब हुआ दिव्यांका त्रिपाठी का एक्सीडेंट

मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो दिव्यांका त्रिपाठी का एक्सीडेंट गुरुवार देर रात हुआ। कहा जा रहा है कि एक्सीडेंट काफी खतरनाक था और इसमें दिव्यांका के हाथ की दो हड्डियां टूट गई हैं। उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी सर्जरी हो गई है और फिलहाल वे मेडिकल केयर में है। उनके पति विवेक दहिया ने खुद फैंस के साथ पत्नी के एक्सीडेंट वाली खबर सोशल मीडिया पर शेयर की है। दिव्यांका के एक्सीडेंट की खबर सामने आने के बाद फैंस उनकी जल्दी ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी के पति ने कैंसिल किया लाइव सेशन

खबरों की मानें तो दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दाहिया ने पत्नी के एक्सीडेंट के बाद अपना लाइव सेशन कैंसिल कर दिया है। उनकी पीआर टीम ने इंस्टाग्राम पर दिव्यांका की हेल्थ के बारे में जानकारी शेयर की और उनके पति के लाइव सेशन के बारे में भी बताया। टीम ने बताया कि विवेक दहिया का लाइव सेशन फिलहाल कैंसिल कर दिया गया है, क्योंकि कुछ घंटे पहले उनकी पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी का एक्सीडेंट हो गया है और अभी वो मेडिकल केयर में हैं। विवेक भी पत्नी के साथ ही है। आप सभी के सपोर्ट के लिए थैंक्स। दिव्यांका के जल्दी ठीक होने की दुआ करें और विवेक आप सभी से जल्दी ही मिलेंगे।

ये भी पढ़ें...

बॉलीवुड को चाहिए बंपर HIT, 2024 की FIGHTER-BMCM नहीं HIT कैटेगिरी में

साउथ में खाता खोलेंगे 7 बॉलीवुड STARS, किसके हाथ लगी सबसे महंगी फिल्म