- Home
- Entertainment
- TV
- EXCLUSIVE: बिग बॉस OTT सीजन-2 की मनीषा रानी के बारे में बचपन के दोस्त ने किया बड़ा खुलासा
EXCLUSIVE: बिग बॉस OTT सीजन-2 की मनीषा रानी के बारे में बचपन के दोस्त ने किया बड़ा खुलासा
बिहार की मनीषा रानी बिग बॉस-OTT सीजन-2 की पसंदीदा प्रतियोगियों में शामिल हैं। वे अनाथ बच्चों के लिए काम करने वाले मुंबई बेस्ड अपने फ्रेंड के एक NGO से जुड़कर अनाथ बच्चों के लिए भी काम करती हैं।

मुंबई. बिहार की मनीषा रानी बिग बॉस-OTT सीजन-2 की पसंदीदा प्रतियोगियों में शामिल हैं, जिन्हें शो की संभावित फाइनलिस्ट के तौर पर देखा जा रहा है। बिग बॉस में मनीषा 'बिंदास गर्ल' के रूप में फ्लर्ट करते दिख रही हैं, लेकिन उनका एक पहलू सबको चौंकाने वाला है। वे मुंबई बेस्ड अपने फ्रेंड के एक NGO से जुड़कर अनाथ बच्चों के लिए भी काम करती हैं। मनीषा के बचपन के दोस्त राकेश रौनक ने Asianetnews हिंदी से शेयर की कुछ बातें...
बिहार के मुंगेर की रहने वाली मनीषा के बचपन के दोस्त और उनके स्ट्रगल के दौरान काफी सपोर्ट करने वाले राकेश रौनक बताते हैं-"मनीषा मेरे NGO बन्नी मां सेवा समिति से जुड़ी है। हम फुटपाथ पर रहने वाले अनाथ बच्चों के लिए काम करते हैं।"
राकेश रौनक बताते हैं कि मनीषा ने बहुत स्ट्रगल किया है। जब 'टिकटॉक' बैन हुआ, तो उसे बहुत धक्का लगा था। वो मुंबई से वापस मुंगेर लौट गई थी।
मूलत: बिहार के जमुई के रहने वाले राकेश रौनक बताते हैं कि उनके भाई राहुल सिंह टीवी के जाने-माने अभिनेता हैं। दोनों भाइयों की कंपनी-त्रिलोका मीडिया नेटवर्क को ZEE5 के HIPPI ऐप के वीडियो का काम मिला था। तब हमने मनीषा को काम देकर सपोर्ट किया।
राकेश रौनक बताते हैं-" 20 साल पुरानी बात है, जब हम मुंगेर में साथ पढ़ते थे। मैं नाटक करता था, मनीषा का डांस बहुत अच्छा है। वो डांस इंडिया डांस में भी आ चुकी है। हम तब से दोस्त हैं।"
राकेश रौनक बताते हैं-"मनीषा के पापा का कोरियर है। उसका भाई रोहित राज भी एक्टिंग में ट्राय कर चुका है। लेकिन पापा का बिजनेस संभालने उसे मुंगेर लौटना पड़ा।"
राकेश रौनक कहते हैं-"मनीषा को बचपन से मां का प्यार नहीं मिला। उनके मां-पापा सालों पहले अलग हो चुके हैं। मां अपने मायके में ही रहती हैं।"
राकेश रौनक कहते हैं-"मनीषा ने बहुत स्ट्रगल किया। कोलकाता में जॉब भी किया। फिर ये मुंबई आई, तब हमने ही एकता नगर में उसे फ्लैट किराए पर दिलाया था।"
यह भी पढ़ें-क्यों चर्चा में एंग्री वुमन अफसर अमिता सिंह, KBC में जीते थे 50 लाख?
राकेश रौनक के मुताबिक, बिग बॉस में फाइनलिस्ट की रेस में शामिल मनीषा के लिए कई हिंदी फिल्मों के ऑफर आ रहे हैं। रौनक के मुताबिक फिल्ममेकर उनके टच में हैं।
यह भी पढ़ें-कुंडा के बाहुबली MLA राजा भैया के घर में बगावत क्यों?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।