- Home
- Entertainment
- TV
- भाभी के बाद ननद ने भी गर्भ में बच्चा खोया, टीवी की सिमर दीपिका कक्कड़ ने बयां किया दर्द
भाभी के बाद ननद ने भी गर्भ में बच्चा खोया, टीवी की सिमर दीपिका कक्कड़ ने बयां किया दर्द
एंटरटेनमेंट डेस्क. मां बनने जा रहीं टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की मानें तो वे मिसकैरेज के दर्द से गुजरी हैं। दरअसल, अपने हालिया व्लॉग में वे अपनी ननद सबा इब्राहिम के मिसकैरेज पर बात कर रही थीं। उन्होंने कहा कि वे सबा के दर्द को अच्छे से समझ सकती हैं।

पिछले सप्ताह सबा इब्राहिम (अब सितारा) ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया था कि उन्हें कॉम्प्लिकेशंस के चलते मिसकैरेज हुआ है। अब इसी को लेकर दीपिका कक्कड़ ने बात की है और बताया है कि सबा कैसे खुद को स्ट्रॉन्ग बनाए हुए हैं।
दीपिका ने कहा, "वे खुद को बेहद स्ट्रॉन्ग बनाए हुए हैं, बहुत बहादुर हैं। सनी (सबा के पति) उनके साथ हैं। जो अल्लाह की मर्जी होगी, वहो होगा और वही हुआ। "
दीपिका आगे कहती हैं, "हम कई सारी लेडीज इस फेज से गुजरती हैं। मैं भी गुजरी हूं। इसलिए हां, उस टाइम पर आपको इमोशनल हर्ट होता है, इस बात से कोई इनकार नहीं कर सकता।लेकिन हम हिम्मत रख सकते हैं कि आगे जो होगा, वो सही होगा।"
इससे पहले एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट से बातचीत में दीपिका ने अपने मिसकैरेज के बारे में बात की थी। उनके मुताबिक़, उस वक्त वे और उनके पति शोएब इब्राहिम बुरी तरह डर गए थे।
दीपिका ने बताया था, "आप में से कई लोग नहीं जानते होंगे कि पिछले साल फ़रवरी में मुझे 6 सप्ताह की प्रेग्नेंसी के बाद मिसकैरेज हो गया था। उसकी वजह से इस बार हम कुछ डरे हुए हैं और मुझे लगता है कि आप इसे समझेंगे । सिर्फ हम ही नहीं, कई लोग इससे गुजरे हैं।"
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने टीवी शो 'ससुराल सिमर का' में लीड रोल निभाया था और इसी शो के सेट पर उन्हें प्यार हो गया था। 2018 में कपल ने शादी की और अब दीपिका पहली बार मां बनने जा रही हैं।
और पढ़ें…
चौथी तिमाही में 333 करोड़ के घाटे के बाद 50 सिनेमाघर बंद करेगा PVR INOX, कंगना रनौत ने जताई यह चिंता
SHOCKING: सलमान खान संग जुड़ा था भाग्यश्री का नाम, बेटा हुआ तो पत्रकार ने पति से किया था यह सवाल
जब सुहागरात सीन से पीछे हट गई थीं भाग्यश्री, जानिए क्या है पूरा
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।