Sarabhai Vs Sarabhai 2 Vaibhavi Upadhyay Passed Away. टीवी शो साराभाई वर्सेस साराभाई 2 जैस्मीन का किरदार निभाने वाली वैभवी उपाध्याय का रोड एक्सीडेंट में निधन हो गया। कहा जा रहा है कि 32 साल की वैभवी की कार एक खाई में गिर गई थी।

एंटरटेनमेंट डेस्क. मनोरंजन जगत से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही है। टीवी सीरियल साराभाई वर्सेस साराभाई 2 में नजर आने वाली एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय (Vaibhavi Upadhyaya) का निधन हो गया है। कहा जा रहा है वह अपने मंगेतर के साथ हिमाचल का वादियों में घूम रही थी और उनकी कार खाई में गिर गई। इस एक्सीडेंट में वैभवी की मौत हो गई। हालांकि, उनके मंगेतर की हालत गंभीर बताई जा रही है। खबरों की मानें तो हिमाचल की घाटी में उनकी कार यू टर्न लेते वक्त अचानक खाई में गिर गई। साराभाई वर्सेज साराभाई 2 में वैभवी के साथ काम करने वाले प्रोड्यूसर और एक्टर जेडी मजेठिया ने उनके निधन की पुष्ट की। बता दें कि वैभवी जानीमानी एक्ट्रेस थी और उन्होंने कई टीवी सीरियलों में काम किया था। उनकी अंतिम यात्रा 1 बजे निकाली जाएगी और अंतिम संस्कार बाभाई हिंदू शमशान घाट वर्ली में किया जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Scroll to load tweet…

मुंबई लाई जा रही वैभवी उपाध्याय की डैड बॉडी

मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स की मानें तो वैभवी उपध्याय की पार्थिव शरीर को मुंबई लाया जा रहा है। बुधवार को 1 बजे के बाद वैभवी का अंतिम संस्कार मुंबई में किया जाएगा। बता दें कि उनका परिवार भी चंडीगढ़ से मुंबई पहुंच रहा है। प्रोड्यूसर जेडी मजेठिया ने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर वैभवी के निधन की जानकारी शेयर की। उन्होंने लिखा- विश्वास नहीं हो रहा है। जिंदगी का कोई भरोसा नहीं। इंडस्ट्री की टैलेंटेड एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय का निधन हो गया है। उनकी फैमिली उनका पार्थिव शरीर मुंबई लेकर आ रही है, रेस्ट इन पीस। 

Scroll to load tweet…

अनुपमा फेम रूपाली गांगुली ने जताया शोक

टीवी सीरियल अनुपमा में लीड रोल प्ले कर रही रूपाली गांगुली ने भी वैभवी उपाध्याय के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर वैभवी की फोटो शेयर कर लिखा- बहुत जल्दी चली गई। टीवी एक्टर देवेन भोजवानी ने ट्वीट कर शोक जताया। उन्होंने वैभवी की फोटो शेयर कर लिखा- शॉकिंग! एक बहुत अच्छी अभिनेत्री और एक प्यारी दोस्त वैभवी उपाध्याय, जिन्हें साराभाई बनाम साराभाई की जैस्मीन के रूप में जाना जाता है, का निधन हो गया। कुछ घंटे पहले उत्तर में उनका एक्सीडेंट हो गया था। रेस्ट इन पीस वैभवी।

इन सीरियलों में किया था वैभवी उपाध्याय ने काम

आपको बता दें कि वैभवी ने सीआईडी, साराभाई वर्सेस साराभाई 2 , क्या कसूर है अमला का, अदालत, इश्क किल्स, सावधान इंडिया, लेफ्ट राइट लेफ्ट जैसी सीरियलों में काम किया था। वह वेब सीरीज प्लीज फाइंड अटैच्ड के साथ दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक में भी नजर आईं थीं। वैभवी गुजराती थिएटर में काफी फेमस थी।

ये भी पढ़ें...

Cannes 2023 Day 8: मौनी रॉय ने दिखाया ऐसा जलवा फीके पड़ गए सब, PHOTOS

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 को लेकर आई गदर मचाने वाली खबर, 450 Cr का गेम

इतनी प्रॉपर्टी छोड़ गए आदित्य सिंह राजपूत, आंकड़ा देख घुम जाएगा माथा

क्या वाकई इस हीरोइन को पिता ने मारी थी गोली, खुला चौंकाने वाला राज