‘बिग बॉस OTT 3’ विनर सना मकबूल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसा बयान दिया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। सना ने खुद को वर्जिन बताते हुए कहा कि उन्हें किसी पर भरोसा नहीं है, क्योंकि लोग उनका दिल तोड़ देते हैं।
‘बिग बॉस OTT 3’ जीतने के बाद से सना मकबूल लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। कभी अपनी हेल्थ को लेकर तो कभी निजी जिंदगी पर दिए गए बयानों के चलते एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रेंड करती रहती हैं। हाल ही में सना ने एक इंटरव्यू के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी। फिल्मी ज्ञान के साथ बातचीत में जब एक्ट्रेस से उनकी लव लाइफ और हुकअप को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बेहद बेबाक अंदाज में जवाब दिया। सना ने खुद को वर्जिन बताते हुए कहा कि उन्हें किसी पर भरोसा नहीं है, क्योंकि लोग उनका दिल तोड़ देते हैं।

सना मकबूल का चौंकाने वाला दावा
हाल ही में फिल्मी ज्ञान के साथ एक फन इंटरैक्शन के दौरान सना मकबूल से उनकी निजी जिंदगी से जुड़ा सवाल पूछा गया। एक्ट्रेस से पूछा गया कि उन्होंने आखिरी बार “हुकअप” कब किया था। इस पर सना ने जवाब दिया,“काफी समय हो गया।”जब उनसे दोबारा पूछा गया कि कितना समय हुआ है, तो एक्ट्रेस ने चौंकाने वाला जवाब देते हुए कहा, “मैं वर्जिन हूं बेबी, ऐसा ही कह लो। सीरियसली… मैं सच कह रही हूं।” सना मकबूल के जवाब के बाद इंटरव्यू लेने वाले होस्ट ने हैरानी जताई और पूछा, "आप वर्जिन हैं?" जवाब मिला, "हां… इसके पीछे एक वजह है, जो मैं बाद में बता सकती हूं।”

क्या है सना मकबूल के वर्जिन होने की वजह?
बातचीत आगे बढ़ने पर जब सना मकबूल से पूछा गया कि क्या इसका संबंध धर्म से है, तो सना ने साफ शब्दों में कहा, “मैं अपनी वजह से वर्जिन हूं। क्योंकि मुझे किसी पर भरोसा नहीं है। लोग मेरा दिल तोड़ देंगे।” यह बात कहते हुए वे हंसने लगीं। सना मकबूल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई यूजर्स एक्ट्रेस की बेबाकी की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग इस बयान को लेकर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। कई फैंस ने कहा कि सना ने बिना झिझक निजी सवाल का जवाब देकर ईमानदारी दिखाई है। वहीं कुछ यूजर्स को यह बातचीत काफी मजेदार और अनएक्सपेक्टेड लगी।
कौन हैं सना मकबूल?
32 साल की सना मकबूल मॉडल और एक्ट्रेस हैं। उन्होंने तेलुगु और तमिल फिल्मों में काम किया है। उन्हें ज्यादातर लोग स्टार प्लस के शो 'इस प्यार को क्या नाम दूं' की लावण्या कश्यप के रूप में जानते हैं। वे खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में बतौर कंटेस्टेंट दिख चुकी हैं और 'बिग बॉस OTT सीजन 3' की विनर रह चुकी हैं। टीवी पर उन्हें 'कितनी मोहब्बत है 2', 'आदत से मजबूर', 'विष' जैसे शोज में भी देखा जा चुका है। वे 'खतरों के खिलाड़ी 15' में बतौर कंटेस्टेंट दिखने वाली थीं, लेकिन ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो हेल्थ इश्यूज के चलते उन्होंने शो छोड़ दिया है। उन्हें जल्दी ही वेब सीरीज ‘बेगम इन क्राइम’ में देखा जाएगा।

हेल्थ को लेकर भी चर्चा में रही हैं सना मकबूल
रियलिटी शो की सफलता के अलावा सना मकबूल पहले भी अपनी सेहत को लेकर खुलकर बात कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने बताया था कि वह ऑटोइम्यून हेपेटाइटिस नाम की गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। यह एक ऐसी बीमारी है, जिसमें शरीर का इम्यून सिस्टम खुद लीवर पर हमला करने लगता है। सना कई बार बता चुकी हैं कि इस बीमारी के साथ जीना कितना मुश्किल रहा है। एक्ट्रेस की खुलकर बात करने की आदत ने ऑटोइम्यून बीमारियों और अदृश्य हेल्थ स्ट्रगल्स को लेकर भी जागरूकता बढ़ाई है।
