4 साल से बड़े पर्दे से दूर यश ने 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। 2026-27 में उनकी कई बड़ी मूवीज सिनेमाघरों में धमाका करने वाली हैं। पढ़ें पूरी डिटेल।

केजीएफ के बाद से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए सुपरस्टार यश अब एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाने की तैयारी में हैं। फादर्स डे के मौके पर एक्टर ने अपनी मोस्ट अवैटेड फिल्म 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट का ऐलान कर फैंस को बड़ी खुशखबरी दी। लगभग चार साल से किसी नई फिल्म के साथ सिनेमाघरों में नहीं पहुंचे यश अब 2026 और 2027 में एक के बाद एक बड़े प्रोजेक्ट्स लेकर आने वाले हैं। इन अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के चलते आने वाले दो साल यश के करियर के सबसे अहम साल साबित हो सकते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फादर्स डे पर यश ने 'टॉक्सिक' को लेकर दिया बड़ा सरप्राइज

फादर्स डे के खास मौके पर यश ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी फिल्म 'टॉक्सिक' की नई रिलीज डेट का ऐलान किया। एक्टर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “अपने पिता का सम्मान करो... #टॉक्सिक अब 26 अगस्त 2026 से दुनियाभर के सिनेमाघरों में।” 26 अगस्त 2026 को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, रुक्मणि वसंत, हुमा कुरैशी, अक्षय ओबेरॉय और मलयालम स्टार टोविनो थॉमस भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें : यश की 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट आउट, 2 बार टली, अब इस तारीख से थिएटर्स में देखें

'केजीएफ 3' का भी बेसब्री से इंतजार

यश की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी 'केजीएफ' के तीसरे भाग का इंतजार भी फैंस लंबे समय से कर रहे हैं। निर्देशक प्रशांत नील पहले ही संकेत दे चुके हैं कि फिल्म की कहानी तैयार है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी शूटिंग जल्द शुरू हो सकती है। हालांकि, इसकी रिलीज डेट और यश की इसमें मौजूदगी को लेकर क्लैरिटी नहीं है।

'रामायण पार्ट 1' में बनेंगे रावण

यश निर्देशक नितेश तिवारी की महत्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण पार्ट 1' में रावण का किरदार निभाते नजर आएंगे। खबरों के अनुसार पहले भाग में उनका स्क्रीन टाइम सीमित रहेगा, लेकिन उनका किरदार कहानी की दिशा तय करेगा। खास बात यह है कि यश फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी हैं। यह फिल्म 2026 की दिवाली पर रिलीज होगी।

'रामायण पार्ट 2' में बढ़ेगा यश का प्रभाव

'रामायण पार्ट 2' में यश का किरदार पहले भाग की तुलना में कहीं अधिक बड़ा और प्रभावशाली बताया जा रहा है। इस फिल्म के दोनों पार्ट में उनके साथ रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे और सनी देओल जैसे सितारे नजर आएंगे। फिल्म का दूसरा पार्ट 2027 की दिवाली पर रिलीज करने का प्लान है।

यश की साइंस-फिक्शन फिल्म को लेकर भी चर्चा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यश को निर्देशक पीएस मिथरन की एक बड़े बजट की साइंस-फिक्शन फिल्म का ऑफर मिला है। बताया जा रहा है कि फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार है। हालांकि इसकी शूटिंग और रिलीज को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

किराटका (Kirataka) के सीक्वल का भी इंतजार

जुलाई 2018 में यश की फिल्म 'माय नेम इज किराटका' का अनाउंसमेंट हुआ था। यह 2011 की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'किराटका' की सीक्वल है। पहले कहा जा रहा था कि फिल्म को होल्ड पर डाल दिया गया है। लेकिन प्रोड्यूसर जयन्ना ने 2019 में स्पष्ट कर दिया था कि फिल्म रुकी नहीं है, बल्कि इस पर काम चल रहा है। हालांकि, बाद में इस पर कोई डेवलपमेंट की खबर सामने नहीं आई।