बंदर बहुत शरारती होते हैं, वो ऐसे होते हैं जैसे बिन बिलाए मेहमान। कई जगहों पर तो इनका आतंक इतना देखने को मिलता है कि, लोग इनके लिए कई उपाय करते हैं, लेकिन ये नहीं मानते। 

नई दिल्ली। बंदर शरारती जानवरों में आता है, वो इसलिए क्योंकि वो कही भी आसानी से आकर लोगों को परेशान करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। इस तरह आते हैं जैसे बिन बुलाए मेहमान की तरह। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अभी हाल ही में बंदरों ने अपना अड्डा बनाया लखनऊ मेट्रो स्टेशन को जहां पर उन्होंने अपना आतंक दिखाकर लोगों को काफी परेशान किया। जिसके कारण मेट्रो प्रशासन भी काफी परेशान दिखाई दिया। लेकिन आखिर में उन्होंने इसका भी हल निकाल ही लिया और स्टेशन पर लंगूरों की तैनाती कर दी। आप सोच रहे होंगे की पुलिस की गार्ड की तैनाती तो हर कोई करता है लेकिन लंगूर की तैनाती? ये क्या बात हुई दरअसल, लंगूर जहां होते हैं वहां बंदर नहीं दिखाई देते इसलिए उन्होंने इसका समाधान करने के लिए लंगूर की तैनाती की।

लंगूर करेंगे मेट्रो स्टेशन की रक्षा

खबर तो सही है लेकिन इसमें भी एक ट्विस्ट है। ट्विस्ट ये है कि, मेट्रो स्टेशन पर जो लंगूर की तैनाती की गई है, वो नकली है। सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल हो रही है और उसमें बैठा लंगूर वो नकली है। दरअसल वहां पर एक कटआउट लगाया गया है, ताकि उसे देखकर बंदर वहां ना आए, है ना मजेदार ट्रिक बंदर भी भाग जाएगे और मेट्रो प्रशासन को भी कोई तकलीफ नहीं होगी।

Scroll to load tweet…

आपको बता दें कि, लंगूर सबसे ज्यादा पहाड़ी और ठंडे इलाके में पाए जाते हैं। इस तरफ उन्हें कम ही देखा जात है। साथ ही इन्हें कोई भी पाल नहीं सकता है। इसमें एक बात बहुत खास होती है, वो ये कि, बंदर जिस तरह से दंगे करके लोगों को परेशान करते हैं, लंगूर ऐसा नहीं करते हैं वो लोगों की नकल अच्छे से बनाना जानते हैं। इसलिए कभी भी आप लंगूर को देखे वो नकल बनाता ही दिखाई देगा। इसलिए बंदरों से रहें सावधान वो कर सकते हैं आपको परेशान।

इसे भी पढ़ें- Puneet Rajkumar के निधन पर डॉक्टर ने ऐसा क्या कहा कि भड़क गए लोग, जाने वायरल मैसेज का सच?

इसे भी पढ़ें- त्रिपुरा पुलिस को बदनाम करने के लिए फेक वीडियो वायरल, जानें क्या है इसका सच