इस पक्षी को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसकी चोंच से आग निकलती है। इस आग की वजह से ये कई जंगलों में आग लगा चुका है।

क्या वायरल हो रहा है: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसमें एक जलते हुए पक्षी की तस्वीर दिखाई गई है। तस्वीर के साथ लिखा है, "अमेरिका में आप हमेशा जंगलों में आग लगने की खबर सुनते थे? अब जाकर उन्हें पता चला है कि इस वीडियो में देखा गया पक्षी आग लगा रहा है। अल्लाह के नबी सल्ललाहु अलयही वस्सलम ने 1400 साल पहले इस पक्षी का जिक्र किया था। तब सहाबा ए इक्राम भी ताज्जुब करते थे। दुनिया में अब जाकर पृष्ठी हुए और इसकी हकीकत उजागर कर रहे हैं।"

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वायरल न्यूज की पड़ताल:

  • वायरल वीडियो और तस्वीरों के सच को जानने के लिए गूगल के रिवर्स इमेज टूल की मदद ली गई। वीडियो के कई फ्रेम को लेकर सर्चिंग की गई। तब कई लिंक मिले। यूट्यूब पर 7 नवंबर 2019 का एक वीडियो मिला। वीडियो का कैप्शन था, ऑस्ट्रेलिया में झाड़ियों की आग की घटना ने वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया है। फिर पता चला कि यह एक पक्षी की वजह से हुआ था।
  • वीडियो के जरिए एक लिंक डॉ अब्दुल दाम अल कहील का मिला। जब गूगल पर अब्दुल दाम अल कहील के यूट्यूब चैनल को सर्च किया गया तो वहां वही वीडियो मिला जो वायरल वीडियो से मैच खाता है। अब्दुल दाम अल कहील को कुरान में वैज्ञानिक चमत्कारों को लेकर एक रिसर्चर के रूप में बताया गया है। 
  • एक लिंक 14 दिसंबर 2020 का मिला। यूट्यूब चैनल Fabricio Rabachim पर Quero Quero Power हेडिंग के साथ एक वीडियो अपलोड किया गया था। वीडियो में एक पक्षी को दिखाया गया है, जो नीला हो जाता है। वह अपनी चोंच से आग पैदा करता है। वीडियो के बारे में जवाब देते हुए फैब्रिकियो रबाचिम ने कहा कि उन्होंने इस वीडियो में 3 डी मैक्स और फीनिक्स सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया है।

निष्कर्ष: वायरल वीडियो और तस्वीरों की पड़ताल करने पर पता चला कि इसे एडिट किया गया है। 3 डी मैक्स की मदद की तैयार किया गया है। इस तस्वीरे के साथ किया जा रहा दावा पूरी तरह से झूठ है।

ये भी पढ़ें...

साधारण नहीं, एक पुलिसवाली है ये लड़की, इसे लेकर ऑफिस में ऐसी अफवाह उड़ी कि करना पड़ा सस्पेंड

कुत्ते के पिंजरे में बंद थी 6 साल की बच्ची, मुंह पर लगा था टेप, बहन ने बताई दर्दनाक मौत की पूरी कहानी

एक झटके में खत्म हुआ पूरा परिवार: पहले ब्लास्ट फिर अंधाधुंध गोलियां, गाड़ी में थे कर्नल उनकी पत्नी और बच्चा

कोरोना के बाद फैल सकती है एक और महामारी, चीन के बाजारों में मिले 18 हाई रिस्क वाले वायरस