फीफा विश्व कप 2022 (FIFA World Cup 2022) के क्वार्टर फाइनल में ब्राजील को क्रोएशिया ने 4-2 से हरा दिया। इसके साथ ही क्रोएशिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। 

FIFA World Cup 2022। फीफा विश्व कप 2022 (FIFA World Cup 2022) के क्वार्टर फाइनल में बड़ा उलटफेर हुआ है। 5 बार की वर्ल्ड कप विजेता ब्राजील को क्रोएशिया ने 4-2 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है। इसके साथ ही क्रोएशिया सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पहले और दूसरे हाफ में दोनों ओर से कोई गोल नहीं हुआ था। स्कोर 0-0 पर था। एक्स्ट्रा टाइम में स्टार प्लेयर नेमार के करिश्मे के चलते ब्राजील ने एक गोल किया और क्रोएशिया पर बढ़त बना ली। मैच के 117वें मिनट में क्रोएशिया ने गोल कर स्कोर बराबर कर दिया। इसके चलते मैच पेनल्टी शूट आउट तक पहुंच गया। क्रोएशिया के खिलाड़ियों ने चार गोल किए। वहीं, ब्राजील की ओर से दो गोल ही हो सका। ब्राजील के रोड्रिगो और मारकुनिहोस गोल करने से चूक गए। क्रोएशिया ने अंतिम 16 में जापान को भी पेनल्टी शूटआउट में हराया था। अब उसका सामना नीदरलैंड या अर्जेंटीना से होगा।

यह भी पढ़ें- एक कैच लेने के दौरान टूट गए क्रिकेटर के 4 दांत, 30 टांके आए-ऐसी हो गई हालत

2014 के बाद सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाया है ब्राजील
क्रोएशिया की टीम ने पिछले विश्व कप में भी शानदार खेल दिखाया था। टीम फाइनल तक पहुंची थी, जहां उसे फ्रांस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी ओर ब्राजील 2014 के बाद से अब तक सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाया है। ब्राजील पिछले वर्ल्ड कप में भी क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाया था।

यह भी पढ़ें- IPL 2023 के लिए BCCI करेगा बड़ा बदलाव, लेकिन कोई भी विदेशी खिलाड़ी नहीं बन पाएगा इसका हिस्सा