सर्दियों में चने का साग हर घर में जरूर बनता है। अब मार्केट में चने का साग आने लगा है। यह स्वादिष्ट तो होता ही है, इसे खाने से सेहत भी अच्छी रहती है।

फूड डेस्क। सर्दियों में चने का साग हर घर में जरूर बनता है। अब मार्केट में चने का साग आने लगा है। यह स्वादिष्ट तो होता ही है, इसे खाने से सेहत भी अच्छी रहती है। चने का साग कई तरह से बनाया जाता है। चना का साग पकने में थोड़ा ज्यादा समय लेता है, लेकिन अब प्रेशर कुकर पर इसे जल्दी भी बना सकते हैं। चने के साग में बथुआ का साग मिला कर बनाने से और भी ज्यादा स्वादिष्ट हो जाता है। जानते हैं इसकी रेसिपी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आवश्यक सामग्री

  • 500 ग्राम हरे चने का साग
  • 200 ग्राम बथुए का साग 
  • एक कटोरी दही
  • एक प्याज
  • एक टुकड़ा अदरक
  • 4-5 कली लहसुन
  • 4-5 हरी मिर्च
  • एक टमाटर
  • आधा चम्मच हल्दी पाउडर
  • आधा चम्मच गर्म मसाला
  • नमक
  • 3-4 चम्मच सरसों का तेल
  • 2-3 चम्मच देशी घी

बनाने की विधि
हरे चने के पत्तों को ठीक से साफ कर लें और प्रेशर कुकर में एक कप पानी डाल कर उसे उबाल दें। एक सीटी आने के बाद कुकर का ढक्कन खोल लें और साग को निकाल कर मैश कर लें। इसके बाद बथुआ का साग भी गला दें। उसे भी मैश कर दोनों साग को ठीक से मिला दें। कड़ाही गैस पर चढ़ाएं। जब गर्म हो जाए तो तेल डाल कर हींग, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और प्याज डाल कर भूनें। जब गुलाबी कलर आ जाए तो उसमें बारीक कटे टमाटर और दही डाल दें। इसके बाद कुछ देर तक पकने दें। फिर मैश किया हुआ चने और बथुए का साग उसमें मिला दें और कुछ देर तक छोड़ दें। बीच-बीच में उसे चलाते भी रहें। जब साग का पानी सूखने लगे तो उसे उतार लें। अब साग तैयार है। इसे गरमागरम रोटी, पराठे या चावल के साथ सर्व करें। इसमें देशी घी डालने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।