पालक का साग हर मौसम में मिलता है। यह स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। पालक साग कई तरह से बनाया जाता है। 

फूड डेस्क। पालक का साग हर मौसम में मिलता है। यह स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। पालक साग कई तरह से बनाया जाता है। इसे किसी दूसरे साग के साथ मिला कर बनाया जाता है। आलू के साथ भी इसकी सब्जी बनाई जाती है। आज हम आपको पालक का साग बनाने का एक नया तरीका बताने जा रहे हैं। इसे कश्मीरी पालक साग कहते हैं। जानें इसकी रेसिपी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आवश्यक सामग्री

- 200 ग्राम पालक बारीक कटा 
- 10-12 लहसुन की कलियां
- एक बड़ी इलायची
- 4 साबुत सूखी कश्मीरी मिर्च
- एक-चौथाई चम्मच जीरा
- एक चम्मच सरसों का तेल 
- एक चुटकी हींग
- नमक स्वाद के अनुसार
- आधा कप पानी

बनाने की विधि

पहले पैन में सरसों का तेल गर्म करके जीरा तड़का दें। उसमें इलायची और लहसुन की कलियों को डाल कर फ्राई कर लें। फिर हींग और कश्मीरी लाल मिर्च डाल कर भूनें। अब आधा कप पानी डाल कर करीब 5 मिनट तक उबलने दें। इसके बाद बारीक कटा पालक और नमक डाल कर धीमी आंच पर पकने दें। जब साग गल जाए तो उसे एक बाउल में निकाल कर उसके ऊपर धनिया की हरी पत्तियां और शुद्ध देशी घी डाल दें। कश्मीरी पालक साग तैयार है। इसे रोटी या पराठे के साथ गरमागरम परोसें। इसका स्वाद कुछ खास ही होता है। एक बार बनाने के बाद दोबारा भी बनाना चाहेंगे।