सर्दियों में लोग गर्म चीजें ज्यादा खाना और पीना चाहते हैं। ज्यादा चाय और कॉफी पीने से नुकसान होता है। इससे एसिडिटी बढ़ती है। इसमें सूप एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है।

फूड डेस्क। सर्दियों में लोग गर्म चीजें ज्यादा खाना और पीना चाहते हैं। ज्यादा चाय और कॉफी पीने से नुकसान होता है। इससे एसिडिटी बढ़ती है। इसमें सूप एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। आप सर्दियों के इस मौसम में मिक्स वेजिटेबल्स का सूप बना कर पी सकते हैं। यह टेस्टी होने क साथ हेल्दी भी होगा और बॉडी को भीतर से गर्मी देगा। जानें इसकी रेसिपी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आवश्यक सामग्री

- आधा कटोरी हरी मटर
- एक बारीक कटी शिमला मिर्च
- एक चम्मच अदरक का पेस्ट
- एक गाजर बारीक कटी हुई
- एक टुकड़ा फूलगोभी बारीक कटा
- एक चम्मच कॉर्न फ्लोर
- 2 चम्मच मक्खन
- थोड़ी काली मिर्च
- एक चम्मच चिली सॉस
- एक नींबू का रस
- थोड़ा हरा धनिया का पत्ता बारीक कटा
- नमक स्वाद के अनुसार

बनाने की विधि

सबसे पहले सब्जियों को अच्छे से धो कर काट लें। अब गैस पर कड़ाही चढ़ाएं और गर्म हो जाए तो मक्खन डाल दें। इसके बाद इसमें अदरक का पेस्ट और सारी कटी सब्जियां डाल कर ठीक से 2-3 मिनट तक भूनें। फिर ढक्कन रख सब्जियों को कुछ गलने दें। सब्जी में डेढ़ गिलास पानी, कॉर्न फ्लोर का घोल, काली मिर्च, चिसी सॉस और नमक डाल कर कुछ गाढ़ा होने दें। जब उबाल आ जाए तो आंच बंद कर दें। इसके बाद उसमें नींबू का रस, हरा धनिया और मक्खन डाल दें। अब मिसक्स वेज सूप तैयार है। इसे गरमागरम सर्व करें। एक बार जो यह सूप पिएगा, बार-बार पीना चाहेगा।