लॉकडाउन में हर आदमी बोरियत महसूस करता है। लगता है, दिल पर कोई बोझ-सा पड़ा है। ऐसे में, कुछ बेहतर खान-पान से मन अच्छा लग सकता है।

फूड डेस्क। लॉकडाउन में हर आदमी बोरियत महसूस करता है। लगता है, दिल पर कोई बोझ-सा पड़ा है। ऐसे में, कुछ बेहतर खान-पान से मन अच्छा लग सकता है। सलाद चाहे जैसा हो, काफी एनर्जी देता है। यह आसानी से पच भी जाता है और इससे वजन बढ़ने का भी कोई डर नहीं रहता। आज हम आपको बताने जा रहे हैं स्पेशल फ्रूट सलाद की रेसिपी। इसे खा कर आप दिन भर फ्रेश और एनर्जेटिक महसूस करेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आवश्यक सामग्री

- 2 कप ब्लूबेरी
- 2 कप कोई मौसमी फल
- पुदीने की पत्तियां
- डेढ़ कप स्ट्राबेरी
- 2 कप कीवी 
- डेढ़ कप अंगूर
- 2 चम्मच नींबू का रस
- 2 चम्मच चीनी

बनाने की विधि

एक बाउल में सभी फलों को मिक्स कर दें। दूसरे बाउल में नींबू का रस, चीनी और पुदीने की पत्तियों को मिला दें। अब इसे फ्रूट्स के साथ मिक्स कर दें और करीब 30 मिनट के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। फ्रिज से निकालने के बाद इसे एक बार दोबारा मिक्स करें। इसे पुदीने की पत्तियों से गार्निश कर सर्व करें। इसका स्वाद सबों को पसंद आएगा। इस मौसम में यह गर्मी से राहत दिलाने के साथ डाइजेशन को भी ठीक रखेगा।