सूप हमारी डाइट का अहम हिस्सा होता है। लोग कई अलग तरह-तरह के सूप बनाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे सूप की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो टेस्टी भी है और हमारी इम्यूनिटी भी बढ़ाता है।

फूड डेस्क। सूप फूड का एक अहम हिस्सा होता है। लोग तरह-तरह की चीजों से सूप बनाते हैं। आज हम आपको एक ऐसे सूप की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इम्यूनिटी को बढ़ाता है। आज के समय में बढ़ते पॉल्यूशन की वजह से अक्सर लोगों को तरह-तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। लेकिन अगर इस मिक्स सूप का नियमित इस्तेमाल किया जाए तो यह कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम से हमें दूर रखता है। खासकर सर्दियों के इस मौसम में यह ज्यादा फायदेमंद होता है। इसे बनाना भी बेहद आसान है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आवश्यक सामग्री

  • आंवला: 4 या 5
  • ब्रोकली: 1 कप
  • शिमला मिर्च: 2
  • गाजर: 2
  • मूली कसी हुई: एक कप
  • टमाटर: एक कप
  • कच्ची हल्दी: 2 चम्मच
  • अलसी पाउडर: 2 चम्मच
  • काला नमक: एक चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर: आधा चम्मच
  • ऑलिव ऑयल: 2 चम्मच

विधि

इन सभी सामग्री को एक कुकर में डाल दें। इसमें एक कप कटा पालक भी मिला दें। एक कप पानी डाल कर कुकर को बंद कर दें और गैस पर रख दें। एक सीटी आने तक तेज आंच पर रखें, फिर आंच धीमा कर दो मिनट और पकाएं। इसके बाद आंच बंद कर कुकर का प्रेशर निकलने दें। इसके बाद कुकर खोल कर उसमें ऑलिव ऑयल मिला दें। फिर किसी छनने से सूप में डली सब्जियों को दबाते हुए छान लें। इसके बाद इसे गरमागरम परोसें। सूप में मनपसंद कोई सब्जी डाल सकते हैं। हरी मौसमी सब्जी डालना ज्यादा बढ़िया होगा। एक बार इस सूप का स्वाद लेने के बाद बार-बार इसे बनाना चाहेंगे।