साउथ इंडियन खाने में डोसा अधिकतर लोगों को पसंद होता है, लेकिन इसे बनाने में पसीने छूट जाते हैं, क्योंकि कभी यह तवे पर चिपक जाता है तो कभी बड़ा मोटा बनता है। लेकिन आज हम आपको बताते हैं, डोसा प्रिंटर मशीन के बारे में जिसमें एकदम परफेक्ट डोसा बनता है।

फूड डेस्क : सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां खाने-पीने की कई सारी चीजें वायरल होती है जिसमें से कई चीजें तो बहुत ही यूज़फुल होती है। ठीक इसी तरह से इन दिनों सोशल मीडिया पर डोसा प्रिंटर तेजी से वायरल हो रहा है। जी हां, यह कोई साधारण पेपर प्रिंट करने वाला प्रिंटर नहीं है बल्कि इसमें से डोसा बनकर बाहर आता है वह भी एकदम पतला और क्रिस्पी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कैसे काम करता है डोसा प्रिंटर 
तवे पर डोसा बनाना बड़ा मुश्किल काम होता है। इसके लिए परफेक्ट तापमान होना और बैटर होना जरूरी है। लेकिन इसके बाद भी कई बार डोसा मोटा बन जाता है तो कई बार इतना पतला हो जाता है कि तवे पर ही चिपक कर खराब हो जाता है। लेकिन इस डोसा प्रिंटर में आप एकदम परफेक्ट डोसा बना सकते हैं। इसके लिए आपको डोसा प्रिंटर के साथ दिए एक मोल्ड में डोसा बैटर डालना है। फिर प्रिंटर मशीन को प्रीहीट करना है। जब यह प्रीहीट हो जाए तो आप डोसे की थिकनेस सिलेक्ट कर सकते हैं और साथ ही आपको कितना क्रिस्पी डोसा चाहिए उस हिसाब से इसकी टाइमिंग सेट कर सकते हैं। ऑटोमेटेकली इसमें डोसा फैल जाएगा और आप थोड़ा सा तेल ब्रश करके इस डोसे को रेडी कर सकते हैं।

View post on Instagram

डोसा प्रिंटर की कीमत 
बेंगलुरु की एक कंपनी ने सबसे पहले एक डोसा प्रिंटर नाम की मशीन लॉन्च की थी। हालांकि, आजकल कई सारे डोसा प्रिंटर आते हैं। सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियोज भी वायरल होते हैं। इसकी कीमत तकरीबन 15 से 16 हजार के बीच की बताई जाती है। इसमें आप प्लेन डोसा, मसाला डोसा, प्लेन उतप्पा जैसी कई चीजें बना सकते हैं।

और पढ़ें:जानें क्यों इस देश में पहली बार ट्रांसजेंडर महिला को दी गई सजा ए मौत

Video:थायरॉयड से हैं परेशान, तो मलाइका अरोड़ा के ट्रेनर से यहां सीखें ये 3 योगासन