MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Auto
  • Bikes
  • EICMA 2022 में शोकेस हुईं ये टॉप 5 बाइक्स अगले साल मार्केट में मचाएंगी धमाल, जानिए क्या है इनकी खासियत

EICMA 2022 में शोकेस हुईं ये टॉप 5 बाइक्स अगले साल मार्केट में मचाएंगी धमाल, जानिए क्या है इनकी खासियत

ऑटो न्यूज. EICMA मोटरसाइकिल शो विश्व स्तर (Globally) पर सबसे बेहतरीन टू-व्हीलर ट्रेड शो में से एक है। यह दुनिया भर के कई टू-व्हीलर मैन्यूफैक्चर्स कंपनियों को उनके नए स्कूटर और मोटरसाइकिल को बड़े पैमाने पर ग्लोबली इंट्रोड्यूस करने का मौका देता है। हालांकि EICMA के 2022 एडिशन यानि कि इस साल के शो की बात करें तो यहां कई नए व्हीकल लॉन्च हुए पर इसकी पुरानी रौनक कहीं खोई हुई थी। इसके साथ ही इस शो में भारतीय मोटरसाइकिल  प्रेमियों के हिसाब से बमुश्किल कुछ मुट्ठी भर मोटरसाइकिलों का ही खुलासा हुआ है जो वास्तव में उनके लिए मायने रखती हैं। इस लिस्ट में रॉयल एनफील्ड सुपर मीटियॉर ही वो गाड़ी है जो भारतीयों के लिहाज से महत्वपूर्ण मॉडल है। बहरहाल, यहां इस खबर में हम EICMA 2022 में पेश की गई टॉप 5 मोटरसाइकिलों के बारे में बात करेंगे। साथ ही इनके स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स के बारे में भी जानेंगे।

4 Min read
Author : Akash Khare
Published : Nov 15 2022, 06:25 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15

रॉयल एनफील्ड सुपर मीटियॉर 650 (Royal Enfield Super Meteor 650)
EICMA 2022 मोटरसाइकिल शो में में Royal Enfield ने अपनी ब्रांड न्यू बाइक Super Meteor 650 को शोकेस किया है। बता दें कि इस गाड़ी पर बीतें कुछ समय से काम चल रहा था और यह Interceptor और Continental GT 650 के बाद RE का तीसरा 650cc मॉडल है। Royal Enfield Super Meteor 650 एक क्रूजर बाइक है। इसे 650 ट्विन्स के जैसे ही प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है। हालांकि इसमें एक नया ट्यूबलर स्टील फ्रेम लगाया गया है जो राइडर को लॉन्ग ड्राइव पर एक आरामदायक पोजिशन देता है। इसके साथ ही 648 CC का पैरेलल-ट्विन ऑयल/एयर कूल्ड इंजन है, जिसमें छह-स्पीड गियरबॉक्स है। इसे जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा और उम्मीद जताई जा रही है कि इसकी कीमत लगभग 3.5 लाख रुपए होगी।

25

सुजुकी जीएसएक्स-8एस (Suzuki GSX-8S)
सुजुकी ने भी इस इवेंट के उद्घाटन के ही दिन 2 ब्रांड न्यू मिडिलवेट बाइक्स रिवील की थीं, उनमें से एक GSX-8S थी। यह बाइक V-Strom 800DE एडवेंचर मोटरसाइकिल का Naked Twin है। इसकी पावर भी V-Strom 800DE एडवेंचर जैसी ही है। 776 cc पैरेलल-ट्विन इंजन है और इसे 270 डिग्री क्रैंक मिलता है। यह 8,500 rpm पर 80.5 bhp और 6,800 rpm पर 78 nm टॉर्क देता है। सुजुकी ने कुछ समय के लिए देश में GSX-S750 की अच्छी बिक्री की है ऐसे में उम्मीद है कि यह बाइक भी इंडिया आ सकती है।

35

होंडा ईएम1 ई (Honda EM1 e)
होंडा ने भी यूरोपीय बाजार के लिए नए EM1 e: इलेक्ट्रिक स्कूटर से कवर उठा दिया है। इस स्कूटर के नाम में EM का अर्थ 'इलेक्ट्रिक मोपेड' है और यह मॉडल पहली होंडा की पहली इलेक्ट्रिक पेशकश है और इसे पेश करते हुए कंपनी ने 2025 तक विश्व स्तर पर 10 या उससे अधिक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मॉडल पेश करने की घोषणा की है। Honda EM1 e: का मुख्य आकर्षण इसका स्वैपेबल बैटरी सिस्टम (swappable battery system) है। इस इलेक्ट्रिक मोपेड को होंडा मोबाइल पावर पैक ई से डिटैचेबल बैटरी पैक मिलता है: जो एक बार चार्ज करने पर 40 किमी तक की दूरी तय करने का वादा करता है। कंपनी EM1 e को 2023 के मध्य तक यूरोपीय बाजार में लॉन्च कर देगी।

45

होंडा सीएल500 स्क्रैम्बलर (Honda CL500 Scrambler)
होंडा ने EICMA 2022 मोटरसाइकिल शो में 2023 CL500 स्क्रैम्बलर काे भी शोकेस  किया है। नई Honda CL500 Scrambler ब्रांड के बाकी 500  बाइक की सीरीज में शामिल हो गई है। इसको Euro5 compliant 471cc पैरेलल-ट्विन मोटर से पावर मिलती है जो 8,500 rpm पर 45.9 bhp और 6,250 rpm पर 43.4 nm पीक टॉर्क जेनरेट करती है। यह बाइक 2023 की शुरुआत में ही लॉन्च हो जाएगी। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ब्रांड भारतीय बाजार में इस मॉडल को पेश करेगा या नहीं। इसकी कीमक करीबन 5 लाख रुपए होगी।

55

बेनेली बीकेएक्स 250 (Benelli BKX 250)
बेनेली ने EICMA 2022 में अच्छा प्रदर्शन किया और इस मौके पर अपनी कई बाइक्स के साथ उन्होंने BKX 250 का भी प्रदर्शन किया। इस गाड़ी का लुक तो शानदार है ही पर साथ ही इसमें एक नया 250 CC लिक्विड-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन है जो 9,250 rpm पर 25 bhp और 8,000 rpm पर 21 nm जेनरेट करता है। इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसके फ्यूल टैंक की क्षमता 13.5 लीटर की है जिससे राइडर को फुल टैंक के साथ 400 किमी से अधिक की रेंज मिलती है।

ये भी पढ़ें...

अब अमेजन पर छाए छंटनी के बादल, कंपनी ने कर्मचारियों को दूसरी जॉब खोजने को कहा

BYD Atto 3: देश में लॉन्च हुई यह E-Suv फुल चार्ज पर देगी 521km की धांसू रेंज, 50 हजार में करें एडवांस बुकिंग

Flipkart का धमाका: मात्र 34,490 में मिल रहा 64,900 वाला iPhone 13 Mini, यहां जानिए कैसे

Bikes news in Hindi: Read latest bike launches news, bike reviews, specifications, features & bike price news - Asianet News Hindi

About the Author

AK
Akash Khare

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
फूल टैंक में 800 KM यात्रा! ₹5000 डाउन पेमेंट में लाएं घर Bajaj Platina 100; EMI सिर्फ इतनी
Recommended image2
80kmpl माइलेज, 5 साल वारंटी! ये है TVS की सबसे सस्ती Bike, कीमत जानकर खरीदने का करेगा दिल
Recommended image3
KTM 390 Adventure Offer: कस्टमर को कंपनी दे रही जबरदस्त न्यू ईयर सरप्राइज
Recommended image4
Royal Enfield की इन पॉपुलर बुलेट्स की कीमतों में इजाफा, ये है वजह
Recommended image5
Triumph 400cc बाइक्स पर जबरदस्त ऑफर!
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved