MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Auto
  • Cars
  • 2022 Ford Bronco Raptor एसयूवी में मिलती टैंक सी मजूबती, ऑफ-रोडिंग के लिए इससे बेहतर कोई नहीं, देखें डिटेल

2022 Ford Bronco Raptor एसयूवी में मिलती टैंक सी मजूबती, ऑफ-रोडिंग के लिए इससे बेहतर कोई नहीं, देखें डिटेल

ऑटो डेस्क, 2022 Ford Bronco Raptor debuts with extreme off-roading skills : फोर्ड ने आखिरकार अपने अब तक के सबसे शक्तिशाली स्ट्रीट-लीगल प्रोडक्शन ब्रोंको से पर्दा हटा दिया है। 2022 फोर्ड ब्रोंको रैप्टर नियमित सड़कों के लिए है, लेकिन एडवेंचर पसंद लोगों के लिए इस दमदार एसयूवी को तैयार किया गया है। इसे ऊबड़- खाबड़ (extreme adventurists) रास्तों पर भी बेखौफ अंदाज में दौड़ाया जा सकता है। फोर्ड ब्रोंको रैप्टर एसयूवी  ऑफ-रोडिंग में सर्वश्रेष्ठ है। ये मजबूत स्टील फ्रेम, अपग्रेडेड एक्सल और 37 इंच के पहियों से लैस है। देखें इसका शानदार और बेखौफ अंदाज... 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Jan 24 2022, 09:58 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

फोर्ड मोटर का कहना है कि 2022 ब्रोंको रैप्टर दुनिया की पहली अल्ट्रा4 रेसिंग से इंस्पायरड एसयूवी (Ultra4 Racing-inspired SUV )है। इसे फोर्ड परफॉर्मेंस द्वारा डिजाइन किया गया है, वही टीम जो एफ-150 रैप्टर (F-150 Raptor) का प्रोडक्शन करती है। फोर्ड परफॉर्मेंस ने ब्रोंको रैप्टर को मानक मॉडल की तुलना में ऑफ-रोड वाहन के रूप में कहीं अधिक सक्षम बनाने के लिए कई फीचर्स को बदल दिया।
 

26

हाई-स्ट्रेंथ स्टील फ्रेम देता है मजबूती
इसमें व्हील ट्रैवल और ऑफ-रोड ड्यूरेबिलिटी (off-road durability) बढ़ाने के लिए नए शॉक टावर्स के साथ पूरी तरह से बॉक्सिंग, हाई-स्ट्रेंथ स्टील फ्रेम दिया गया है। इसमें उन्नत एक्सल (upgraded axles), अतिरिक्त टोइंग क्षमता (additional towing capacity) और 37-इंच के व्हील्स दिए गए हैं, जो किसी भी मौजूदा एसयूवी में सबसे बड़े है। ब्रोंको रैप्टर भी 13.1 इंच के न्यूनतम ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ चलता है, जो बेस फोर-डोर मॉडल से 4.8 इंच अधिक है।

36

जबरदस्त इंजन
ब्रोंको रैप्टर 3.0-लीटर ट्विन-टर्बो वी 6 इंजन से 10-स्पीड स्वचालित गियरबॉक्स से पावर प्राप्त करता है। इंजन 400 hp का अधिकतम आउटपुट देने की क्षमता रखता है। फोर्ड ब्रोंको रैप्टर को कार निर्माता का विशेष G.O.A.T Modes (Goes Over Any Type of Terrain) मिलता है।  इसका उद्देश्य ड्राइवरों को ऑफ-रोड बेहतर तरीके से नेविगेट करने में मदद करना है।

46

इसमें सात ड्राइव मोड मिलते हैं, इसमें एक विशिष्ट रूप से ट्यून किया गया बाजा मोड भी शामिल है जो हाई-स्पीड डेजर्ट रन पर प्रदर्शन को अधिकतम करने के लिए टर्बो एंटी-लैग कैलिब्रेशन (anti-lag calibration) को एक्टीवेट करता है।

56

बेमिसाल फीचर्स से लैस है एसयूवी
ब्रोंको रैप्टर एसयूवी 12-इंच टचस्क्रीन, 360-डिग्री दृश्य के लिए बाहरी कैमरे, adaptive cruise control के साथ-साथ 10-स्पीकर बैंग (10-speaker Bang) और ओल्फ़सेन (Olufsen ) sound system जैसी सुविधाओं से लैस है।

66

फोर्ड मोटर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिम फ़ार्ले ने कहा, "रैप्टर हमारे ऑफ-रोड लाइनअप का टॉप व्हीकल है। इसकी गति और परफारमेंस अद्भुत है। इसकी डिज़ाइन के साथ एक फुल लाइनअप है जो आपको किसी और से नहीं मिल सकता है।"
 

ये भी पढ़ें- 

FASTAG का इस तरह से करें सही इस्तेमाल, डीएक्टीवेट नहीं किया तो कटता रहता है बैलेंस, देखें डिटेल
आने वाली है BMW की Futuristic Electric Scooter, प्रोडक्शन में आई तेजी, इसके अलहदा अंदाज पर हो
Ola Eletric की जैसे-तैसे हुई डिलीवरी, ग्राहकों के पास पहुंचते ही वापस ले जाने की मांग, देखें वजह
टाटा मोटर्स ने बढ़ाया production, इस साल छोड़ देगी सभी बड़ी कंपनियों को पीछे, देखें कंपनी का

 

Car news in Hindi: Read latest car launches news, car reviews, specifications, On Road & Exshowroom price news - Asianet News Hindi

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
33KM माइलेज, कीमत 6.5 लाख से कम! Maruti की ये Car है डेली ऑफिस वालों के लिए बेस्ट; फीचर्स भी धांसू
Recommended image2
बजट का बॉस! 25k सैलरी वालों के लिए धाकड़ कार, कीमत देखकर आप भी कहेंगे-WoW
Recommended image3
नए अवतार में Thar और Scorpio: बहुत जल्द धमाका करने वाली है Mahindra
Recommended image4
Tata Punch में सुरक्षा के साथ होने वाले हैं ये 4 बड़े बदलाव
Recommended image5
Hyundai Venue HX5+: हुंडई दे रही जबरदस्त सरप्राइज
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved