MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bhojpuri
  • मोनालिसा से रिंकू घोष तक, ये हैं भोजपुरी की 10 सबसे बोल्ड एक्ट्रेस; हॉट सीन देने से भी नहीं करतीं गुरेज

मोनालिसा से रिंकू घोष तक, ये हैं भोजपुरी की 10 सबसे बोल्ड एक्ट्रेस; हॉट सीन देने से भी नहीं करतीं गुरेज

मुंबई। भोजपुरी (Bhojpuri) फिल्मों में अब बॉलीवुड फिल्मों से कहीं ज्यादा बोल्ड और इंटीमेट सीन्स होते हैं। भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस के देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में करोड़ों फैंस हैं। ये अपनी हॉट और कातिलाना अदाओं से लोगों के दिलों पर राज करती हैं। वैसे, भोजपुरी की सबसे बोल्ड और ग्लैमरस हीरोइनों की बात करें तो इनमें मोनालिसा से लेकर रिंकू घोष तक कई नाम शामिल हैं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं भोजपुरी की ऐसी ही 10 सबसे बोल्ड एक्ट्रेस के बारे में, जिन्होंने फिल्मों में बेहद बोल्ड सीन दिए हैं।

4 Min read
Asianet News Hindi
Published : Aug 12 2021, 06:33 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
110

मोनालिसा : 
मोनालिसा हमेशा अपनी बोल्ड अदाओं की वजह से चर्चा में रहती हैं। मोनालिसा ने फिल्म 'सरकार राज' में पवन सिंह के साथ बेहद बोल्ड सीन दिए हैं। इसके अलावा वो भोजपुरी के कई बड़े एक्टर्स रवि किशन, निरहुआ और खेसारीलाल के साथ काम कर चुकी हैं। मोनालिसा को बिग बॉस से पॉपुलैरिटी मिली। उन्होंने भोजपुरी एक्टर विक्रांत सिंह राजपूत से शादी की है। 

210

रानी चटर्जी : 
रानी चटर्जी को भोजपुरी की सबसे हॉट एक्ट्रेस कह सकते हैं। उन्होंने वेब सीरिज 'मस्तराम' में भी बेहद बोल्ड सीन दिए थे। रानी चटर्जी ने खेसारी लाल यादव के साथ फिल्म 'जानम' में बोल्ड सीन किए थे। इसके अलावा वो पवन सिंह और निरहुआ के साथ भी बोल्ड सॉन्ग में नजर आ चुकी हैं। रानी ने 'ससुरा बड़ा पइसावाला, 'सीता', 'देवरा बड़ा सतावेला’और 'रानी नंबर 786’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।

310

काजल राघवानी : 
काजल राघवानी भी भोजपुरी की सबसे बोल्ड एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं। खेसारी लाल यादव के साथ उनके अफेयर की खबरें खूब सुर्खियों में रहती हैं। काजल राघवानी ने खेसारी के अलावा पवन सिंह और निरहुआ के साथ भी बेहद बोल्ड सीन दिए हैं। कुछ दिनों पहले काजल राघवानी भोजपुरी एक्टर्स के साथ कपिल शर्मा के शो में पहुंची थीं, जहां उन्होंने खूब मस्ती की थी। 

410

अक्षरा सिंह : 
अक्षरा सिंह इन दिनों बिग बॉस ओटीटी में बतौर कंटेस्टेंट पहुंची हैं। अक्षरा सिंह और पवन सिंह के अफेयर की खबरें एक समय भोजपुरी इंडस्ट्री में चर्चा का विषय थीं। हालांकि, अब दोनों अलग हो चुके हैं। अक्षरा सिंह खेसारी लाल यादव के साथ ‘आई लव यू रानी’ गाने में बोल्ड सीन दे चुकी हैं। इसके अलावा वो भर जात ढोढी मोर पसीना से और ललइया चूसा ऐ राजा जी जैसे गानों में पवन सिंह के साथ बेहद बोल्ड सीन दे चुकी हैं। 

510

मधु शर्मा : 
राजस्थान के एक मारवाड़ी परिवार में जन्मी मधु शर्मा भोजपुरी की ग्लैमरस एक्ट्रेस में शुमार हैं। उन्होंने एक मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया था और कुछ रीमिक्स एल्बमों में काम करने के बाद फिल्मों में आ गईं। मधु शर्मा ने 2011 में फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ से भोजपुरी फिल्मों डेब्यू किया। मधु ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट हैं। इसके अलावा वो किक बॉक्सिंग भी जानती हैं। 

610

आम्रपाली दुबे : 
आम्रपाली दुबे अक्सर दिनेशलाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में रहती हैं। आम्रपाली ने फिल्म 'मोकामा 0 किमी' में निरहुआ के साथ काफी बोल्ड सीन दिए हैं। इसके अलावा वो पवन सिंह के साथ एक गाने 'राते दिया बुताके पिया क्या क्या किया' में भी नजर आ चुकी हैं। वैसे, आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह, निरहुआ और खेसारीलाल के साथ कई फिल्मों में बोल्ड सॉन्ग किए हैं। 

710

अंजना सिंह : 
अंजना सिंह को भोजपुरी की सबसे खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेस कहा जाता है। हालांकि, उन्हें भोजपुरी में हॉटकेक के नाम से भी जाना जाता है। अंजना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत रवि किशन के साथ फिल्म 'एक और फौलाद' से की थी। अंजना ने कई फिल्मों में रवि किशन, पवन सिंह और खेसारी लाल के साथ बोल्ड सीन किए हैं। उन्होंने भोजपुरी एक्टर यश कुमार मिश्रा से शादी की है। 

810

सीमा सिंह : 
भोजपुरी एक्ट्रेस सीमा सिंह को आइटम क्वीन भी कहा जाता है। जिस फिल्म में उनके आइटम डांस का तड़का हो, वो हिट हो जाती है। इस वजह से ज्यादातर फिल्मों में आइटम डांसर के लिए उन्हें लिया जाता है। उन्हें भोजपुरिया हेलन भी कहा जाता है। सीमा ने बतौर लीड एक्ट्रेस भोजपुरी फिल्म 'चोरवा बनल दामाद' में काम किया। इस फिल्म में उनके अपोजिट 'लगावेलु जब लिपस्टिक' फेम सिंगर पवन सिंह थे। 

910

स्वीटी छाबड़ा : 
स्वीटी छाबड़ा भोजपुरी फिल्मों की सबसे सेक्सी एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं। उनका भोजपुरी गाना 'ओठलाली से रोटी बोर के' का वीडियो यूट्यूब पर खूब वायरल हुआ था और एक समय तेजी से ट्रेंड भी कर रहा था। यह गाना खेसारी लाल के साथ फिल्माया गया था। इससे पहले वो खेसारी के साथ ही 'अनपढ़ भतार मिली' गाने में दिखी थीं। स्वीटी ने ‘लागल रह ए राजा जी’, ‘गवनवा लेइजा राजा जी’, ‘दुल्हन अइसन चाही’, ‘सौगंध’, ‘रणभूमि’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है। 

1010

रिंकू घोष : 
भोजपुरी फिल्मों की ड्रीमगर्ल रिंकू घोष स्क्रिप्ट की डिमांड के मुताबिक बोल्ड सीन करने में भी कोई गुरेज नहीं करती हैं। इसकी झलक उन्होंने फिल्म ‘केहू हमसे जीत ना पाई’ में दिखाई भी थी। रिंकू घोष ने दुर्गेश नंदिनी नामक एक टीवी सीरियल से करियर शुरू किया था। आज की तारीख में वो भोजपुरी की बेहद बोल्ड एक्ट्रेस में शुमार हैं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved