MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Bihar
  • लंदन से आई है ये लड़की, खुद को घोषित किया CM कैंडिडेट, कहा- नहीं बनने दूंगी नीतीश कुमार की सरकार

लंदन से आई है ये लड़की, खुद को घोषित किया CM कैंडिडेट, कहा- नहीं बनने दूंगी नीतीश कुमार की सरकार

दरभंगा (Bihar) । बिहार चुनाव (Bihar Election) की तैयारियों में सभी दल जुटे हुए हैं। वहीं, कुछ महीने पहले लंदन से आकर खुद को बिहार का सीएम कैडिंडेट (CM Candidate)  घोषित करने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी (Pushpam Priya Chaudhary ) भी एक्शन मूड में आ गई हैं। हालांकि वह किस सीट से चुनाव लड़ेंगी इसकी कोई जानकारी उनकी तरफ से नहीं दी गई है। लेकिन, वो गांव-गांव जाकर प्रचार कर रही हैं। इसी बीच आज वो कार्यकर्ताओं के साथ अपने गृह नगर दरभंगा पहुंचीं और शक्ति प्रदर्शन की। इस दौरान कहा कि वह न तो नीतीश कुमार (Nitish Kumar) को सीएम बनने देंगी और न ही एनडीए (NDA) की सरकार बनने देंगी। आइये जानते हैं, कौन हैं पुष्पम प्रिया चौधरी।

2 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Sep 29 2020, 04:17 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

बता दें कि पुष्पम प्रिया चौधरी जेडीयू नेता विनोद चौधरी की बेटी हैं। वो लंदन में रहती थी। कुछ माह पहले ही बिहार आकर अपनी पार्टी बनाई है, जिसका नाम 'प्लूरल्स' रखा है। हालांकि एक टीवी चैनल से बातचीत में उनके पिता ने कहा था कि बेटी बालिग है। अपने फैसले ले सकती है और उसने सोच समझकर ही फैसला लिया होगा। मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ही मंत्री रहूंगा।

26


पुष्पम के ट्विटर डीटेल के अनुसार उन्होंने इंग्लैंड के द इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट स्टडीज विश्वविद्यालय से एमए इन डेवलपमेंट स्टडीज और लंदन स्कूल ऑफ इकोनोमिक्स एंड पॉलीटिकल साइंस से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में एमए किया है।
 

36


दरभंगा में जुलूस निकालने के बाद पुष्पम ने मीडिया से कहा कि उनका किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं होगा क्योंकि ये उनकी आइडियोलॉजी के खिलाफ है। वे सीएम बन कर क्या कर सकती हैं और क्या नहीं कर सकती हैं ये तो वहां बैठने के बाद ही पता चलेगा। 

46


पुष्पम ने यह जरूर कहा कि जिन लोगों को बिहार की जनता ने 15-15 साल तक राज करने का अधिकार दिया उन लोगों ने दिखा दिया है कि उनसे कुछ नहीं होगा। इसलिए अब हमें आगे बढ़ना चाहिए।
 

56


पुष्पम ने कहा कि इस बार नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे और न ही यहां एनडीए की सरकार बनेगी, क्योंकि पलूरल्स उन्हें बनने नहीं देगी। वे मुख्यमंत्री बन कर बिहार के शासन में सुधार करेंगी। वे प्रयास करेंगी कि सभी 45 विभाग अच्छे से काम करें, ताकि जो लोग काम नहीं कर रहे हैं उन्हें डिसमिस किया जाए।

66

पुष्पम प्रिया चौधरी अपने ब्लैक ड्रेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। वो कहती हैं बिहार को बेहतर बनाने की जरूरत है और बेहतर संभव है।
 

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
'मेरी भाभी का दूसरे मर्दो से अवैध संबंध थे' भाई की मौत के बाद बहन ने खोले भाभी के राज!
Recommended image2
Bihar News: ADM ने डॉक्टर को जड़ा थप्पड़, वीडियो वायरल होने से मचा बवाल
Recommended image3
Bharat Bandh में यूपी से बिहार तक की 5 ताजा तस्वीरें, कहीं दूल्हा फंसा तो कहीं लाठी डंडों से पीटा
Recommended image4
तेज प्रताप यादव की प्रेमिका अनुष्का यादव बनीं मां, लालू यादव के बेटे का झट से आया कमेंट
Recommended image5
“मेरी सबसे बड़ी ताकत चली गई” मां के निधन पर भावुक हुए अभिनेता हैदर कज़मी
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved