- Home
- States
- Bihar
- जिस प्रेमी के लिए करा दी पति की हत्या, वही शादी से मुकरा, थाने लड़े दोनों, प्रेमिका बोली- मर जाऊंगी
जिस प्रेमी के लिए करा दी पति की हत्या, वही शादी से मुकरा, थाने लड़े दोनों, प्रेमिका बोली- मर जाऊंगी
पटना (Bihar) । खुद से कम उम्र के लड़के से प्यार होने पर उससे शादी करने के लिए पत्नी ने अपने ही पति की हत्या करा दी। ये हत्या प्रेमी के साथ मिलकर उसने कराई। इसके लिए शूटरों को पत्नी ने 40 हजार रुपए एडवांस दिए थे, जबकि शेष पैसे देने के लिए ब्लैंक चेक काटा था। इतना ही नहीं प्रेमी की हत्या करने समय गोलियों की आवाज भी सुनाने की शर्त रखी थी, जिसे शूटरों ने पूरा भी किया। लेकिन, पकड़े जाने पर प्रेमी उससे शादी करने से इंकार कर दिया, जिसे लेकर दोनों ने झगड़ा कर लिया। इस दौरान प्रेमिका ने कहा कि अगर गोलू उससे शादी नहीं करेगा तो वह उसके घर के पास जाकर जान दे देगी।

पावर ग्रिड के प्राइवेट ऑपरेटर पंकज कुमार गुप्ता की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। वारदात को सुलझाने के लिए पुलिस दिन रात लगी हुई थी।
बाढ़ थाना प्रभारी संजीत कुमार को जानकारी मिली कि मृतक पंकज गुप्ता की पत्नी शोभा ने अपने खाते से 2 लाख 80 हजार रुपए निकाले हैं। यहीं से पत्नी शोभा के पीछे पुलिस पड़ गई और एक के बाद एक सारा कड़ी जुड़ते गया और सभी आरोपी पकड़ाए।
पुलिस शोभा से पूछताछ कर रही थी, तो भी वो अपने प्रेमी गोलू उर्फ सन्नी से शादी की बात कहती रही। उसने अपने हाथों पर सन्नी का नाम वाला टैटू भी गुदवा रखा था। (प्रतीकात्मक फोटो)
पुलिस गिरफ्त में आने के बाद प्रेमी गोलू उर्फ सन्नी का मूड भी बदल गया। उसने शोभा से बात करने तक से इनकार कर दिया। जिसे लेकर महिला शोभा देवी और उसके प्रेमी गोलू उर्फ सन्नी के बीच बाढ़ थाने में ही झगड़ा हो गया।
पुलिस के मुताबिक हत्या की साजिश में शामिल गोलू उर्फ सन्नी ने शोभा के साथ शादी करने से इनकार कर दिया। यह जवाब सुनते वह बोली कि अगर गोलू उससे शादी नहीं करेगा तो वह उसके घर के पास जाकर जान दे देगी। हालांकि पुलिस ने सभी का चालान कर दिया। (प्रतीकात्मक फोटो)
घटना के रोज कांट्रैक्ट किलर आयुष की बाइक को चलाने वाला अपराधी अब तक हाथ नहीं आया है। एडिशनल एसपी बाढ़ अंबरीश राहुल ने बताया कि उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। (प्रतीकात्मक फोटो)
पुलिस के मुताबिक आरोपी पत्नी शोभा ने अपने प्रेमी सन्नी के साथ मिलकर शूटरों को 45 हजार नगद एडवांस दिया था। बाकी रकम के लिए उसने ब्लैंक चेक दे दिया था। साथ ही निर्देश दिया कि गोली की आवाज उसको मोबाइल पर सुननी है। शूटरों ने हत्या के दौरान पत्नी शोभा को कॉल कर के गोलियों की आवाज भी सुनाई थी।(प्रतीकात्मक फोटो)
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।