MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Mahant Swami Maharaj
Rahul Gandhi New Team
PM Modi Vadodara Speech
Guwahati Wife Murder Case
Kal Ka Rashifal
Delhi Manipuri Musician Murder
Bach Baras Vrat Katha
Delhi Satya Niketan Building Collapse
Bach Baras 2026 Kab Hai
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
OTT Releases This Week
Bach Baras Kab Hai
Aaj Ka Rashifal
Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie Collections
Toxic Box Office Collection
Delhi PG Hostel Crisis
Top News Headlines
Delhi University Hostel Crisis
Hanuman Ansh Box Office Collection
  • Home
  • States
  • Bihar
  • Bihar Panchayat Election: सीतामढ़ी में Rtd. IAS अरुण कुमार रिकॉर्ड वोटों से जीते, जानें इनके बारे में

Bihar Panchayat Election: सीतामढ़ी में Rtd. IAS अरुण कुमार रिकॉर्ड वोटों से जीते, जानें इनके बारे में

सीतामढ़ी। बिहार में पंचायत चुनाव (Bihar Panchayat Election) के 10वें चरण का रिजल्ट आने लगा है। सीतामढ़ी (Sitamarhi) जिले की सबसे हॉट सीट सिंहवाहिनी (Singhvahini Village) ग्राम पंचायत का परिणाम आ गया है। यहां से निर्वतमान मुखिया रितु जायसवाल ( Ritu Jaiswal) के पति रिटायर्ड आईएएस अरुण कुमार (Rtd. IAS Arun Kumar) चुनाव जीत गए हैं। अरुण कुमार को 2400 से भी ज्यादा वोटों से जीते हैं। बीते दिनों सोनबरसा के प्रखंड विकास पदाधिकारी को छुट्टी पर भी इनकी शिकायत पर ही भेजा गया था। अरुण कुमार की पत्नी रितु आरजेडी की प्रदेश प्रवक्ता हैं और 5 साल पहले इसी गांव की मुखिया बनी थी। इस बार उनके पति अरुण चुनाव मैदान में उतरे। अरुण स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस)  लेकर चुनाव मैदान में उतरे हैं। अरुण कुमार ने अपनी जीत पर कहा कि यह जीत उनके पंचायत की जनता को समर्पित है। उनकी पत्नी द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों को वह आगे लेकर जाएंगे। आईए जानते हैं इनके बारे में....

3 Min read
Author : Udit Tiwari
Published : Dec 10 2021, 04:49 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

रितु आरजेडी की प्रदेश प्रवक्ता, 5 साल पहले मुखिया बनी थीं
रितु जायसवाल 5 साल पहले अपनी ससुराल सिंहवाहिनी पंचायत से मुखिया बनी थीं। इस बार उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया था। उनकी जगह एलाइड सर्विस में रह चुके उनके पति अरुण कुमार मैदान में उतरे। रितु का कहना था कि अब उनका कार्यक्षेत्र पूरा परिहार और पूरा बिहार है, इसलिए जिम्मेदारी बढ़ गई है। सिंहवाहिनी के लोग चाहते हैं कि मैंने जो काम किया है वह आगे बढ़े, इसलिए मेरे पति मुखिया का चुनाव लड़े। रितु ने राजद के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। उन्हें 71,851 वोट मिले थे, लेकिन 1569 वोट से चुनाव हार गईं।
 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27

शादी के 17 साल बाद ससुराल आई थीं रितु
बता दें कि रितु 5 साल पहले ही सिंहवाहिनी आई थीं। ये उनका शादी के 17 साल बाद ससुराल आना हुआ था। वे गांव की हालत देख इतनी व्यथित हो गई थीं कि उन्होंने गांव की हालत बदलने के लिए सुख-सुविधाएं से भरा जीवन और दिल्ली जैसा शहर छोड़ने का फैसला कर लिया था। कोशिश शुरू की तो गांव में आजादी के बाद पहली बार बिजली आई। बच्चों को ट्यूशन क्लास शुरू करवाई। असर यह हुआ कि इस बेहद पिछड़े गांव की लड़कियां शिक्षा क्षेत्र में खूब आगे बढ़ीं। सिंघवाहिनी पंचायत में नरकटिया को मिलाकर 6 गांव हैं। 

37

गरीबों की सेवा करना चाहते हैं
रितू के पति अरुण सेंट्रल इंफॉर्मेंशन कमीशन के डायरेक्टर रहे हैं और 1995 बैच के आईएएस अफसर हैं। अरुण कुमार कहते हैं कि 9 बजे से 5 बजे की नौकरी से मन ऊब गया था। रिटायरमेंट के बाद से वह सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे युवाओं को ऑनलाइन गाइडेंस देते हैं। 

47

ऑनलाइन मेंटरशिप का कोर्स कराते हैं। खुद जूलॉजी से Msc हैं, लेकिन साइकोलॉजी से UPSC किया था।अरुण UPSC स्टूडेंट्स को साइकोलॉजी भी पढ़ाते हैं। वर्तमान में वह 260 अभ्यर्थियों को ऑनलाइन गाइडेंस दे रहे हैं। 

57

समाज के लिए कुछ करना चाहता हूं: अरुण कुमार
अरुण का कहना है कि वह गरीबों की सेवा करना चाहते हैं, इसीलिए मुखिया का चुनाव लड़ने का फैसला किया है। वे कहते हैं कि अभी भी समाज के लिए कुछ करने के लिए गांव ही सबसे अच्छी जगह है। गांधी विदेश से आए तो उन्होंने आंदोलन के लिए चनपटिया जैसी छोटी जगह को ही चुना था। 

67

अरुण को पहली जॉइनिंग नागपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में मिली। कारगिल युद्ध के समय बोफोर्स एम्यूनिशन में भी उन्होंने काफी योगदान दिया।

77

कुछ साल पहले ही उन्होंने नौकरी से VRS लिया। तब वो दिल्ली में सेंट्रल विजिलेंस कमीशन के डायरेक्टर के पद पर थे। वहीं, कमिश्नर डिपार्टमेंटल इन्क्वायरी भी थे।
 

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

About the Author

UT
Udit Tiwari

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
नई SUV को चोरों से बचाने का गजब जुगाड़! क्रेन से सीधे 2nd फ्लोर की छत पर पहुंचा दी कार
Recommended image2
Bihar Viral Video: बिहार बस में खिड़की वाली सीट पर बवाल, 'सिविक सेंस' सिखा रही महिला हुई ट्रोल
Recommended image3
Bihar Floods: पटना में गंगा का जलस्तर बढ़ा, निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
Recommended image4
Reel के लिए Vande Bharat पर पत्थरबाजी! बिहार के 12 जिलों में बने ‘हॉटस्पॉट’, 5 दिन में 134 गिरफ्तार
Recommended image5
माला पहनाने पहुंचे थे JDU नेता, भीड़ छंटी तो गले से गायब थी 7 लाख की चेन, फिर...
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved