MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Disha Salian Case
Jaipur Murder Case
Top 10 Morning News
Ganesh Chaturthi Wishes in Hindi
Hartalika Teej Wishes in Hindi
Satna Crime
Osama Bin Laden
BRICS Summit
Nagpur Crime
BRICS Summit 2026
Journalist Divya Shrivastava
Air India Pilot Death
BRICS Summit 2026
BRICS New Delhi Declaration 2026
US California Crime
BRICS Summit 2026
Bernard Arnault
Modi-Anwar Ibrahim
BRICS Summit Putin Body Double
BRICS Summit 2026
BRICS Summit 2026
BRICS Summit
BRICS Summit 2026 Photos
BRICS Summit Viral Video
Top 10 Morning News
Haiwaan Film Review
BRICS Summit
Kal Ka Rashifal
Bank Strike 2026
Toxic Box Office Collection
Xi Jinping India Visit
Delhi Rare Medical Case
Haiwaan Advance Booking & Box Office
BRICS Summit 2026
Hanuman Ansh Box Office Collection
Abhijit Dipke Manoj Jarange Strike
UP Mau Hospital Case
H-1B Visa
BRICS Summit
Putin India Visit
Top 10 Morning News
Mirzapur The Movie Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • States
  • Bihar
  • बिहार का बाबाधाम : शिवलिंग रूप में भोलेनाथ साथ विराजमान हैं माता पार्वती, रामायण-महाभारत काल से जुड़ी है गाथा

बिहार का बाबाधाम : शिवलिंग रूप में भोलेनाथ साथ विराजमान हैं माता पार्वती, रामायण-महाभारत काल से जुड़ी है गाथा

पटना : बिहार (Bihar) में महाशिवरात्रि (Maha Shivratri 2022) पर शिवभक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा है। शिवालयों में बम-बम के नारे गूंज रहे हैं।  राजधानी पटना (Patna) से सटे बैकटपुर गांव में स्थित प्राचीन और ऐतिहासिक शिव मंदिर में सुबह से ही भक्त जलाभिषेक करने पहुंच रहे हैं। इस मंदिर को श्री गौरीशंकर बैकुंठ धाम के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर की सबसे खास बात यह है कि यहां शिवलिंग रूप में भगवान शिव के साथ माता पार्वती भी विराजमान हैं। शिवलिंग में 112 लिंग कटिंग है, जिसे द्वादश शिवलिंग भी कहा जाता है। छोटे शिवलिंगों को रूद्र कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि बैकठपुर जैसा शिवलिंग पूरी दुनिया में कहीं और नहीं है। इसकी गाथा रामायण और महाभारत काल से जुड़ी है। जाने इस मंदिर की मान्यता और इतिहास..

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Mar 01 2022, 02:44 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

राजा मान सिंह के सपने में आए थे भोलेनाथ
इस मंदिर का निर्माण मुगल शासक अकबर के सेनापति मान सिंह ने कराया था। मंदिर के पुजारी बताते हैं कि मान सिंह जब गंगा नदी में जलमार्ग से बंगाल विद्रोह को खत्म करने सपरिवार रनियासराय जा रहे थे उसी वक्त राजा मान सिंह की नाव मंदिर के किनारे गंगा नदी स्थित कौड़िया खाड़ में फंस गई। काफी प्रयास के बाद भी जब राजा मान सिंह की नाव कौड़िया खाड़ से नहीं निकल सकी तो पूरी रात मानसिंह को सेना सहित वहीं डेरा डालना पड़ा। कहते हैं कि रात को ही राजामान सिंह को सपने में भगवान शंकर ने दर्शन दिया और अपने जीर्ण-शीर्ण मंदिर को फिर स्थापित करने को कहा। मान सिंह ने उसी रात मंदिर के जीर्णोद्धार का आदेश दिया और उसके बाद यात्रा शुरू की और बंगाल में उन्हें विजय प्राप्त हुई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
26

रामायण काल से जुड़ा मंदिर का इतिहास
इस मंदिर का इतिहास रामायण काल से जुड़ा है। प्राचीनकाल में गंगा के तट पर बसा यह क्षेत्र बैकुंठ वन के नाम से जाना जाता था। आनंद रामायण में इस गांव की चर्चा बैकुंठा के रूप में हुई है। माना जाता है कि लंका विजय के बाद रावण को मारने से जो ब्राह्मण हत्या का पाप लगा था, उस पाप से मुक्ति के लिए भगवान श्रीराम इस मंदिर में आए थे। यहां उन्होंने भगवान शंकर की पूजा की थी। काफी साल पहले मंदिर के आसपास जंगल थे, जहां ऋषि-मुनि तप करते थे। यह भी मान्यता है कि यहां आने के लिए गंगा नदी के उस तरफ के एक गांव में श्रीरामचंद्र जी रात्रि विश्राम किया था, जिसके कारण कारण उस गांव का नाम राघवपुर पड़ा जो वर्तमान में वैशाली जिले के राघोपुर के नाम जाना जाता है।

36

महाभारत काल में भी जिक्र
पुरानी कथाओं के मुताबिक महाभारत काल में भी इस मंदिर का जिक्र है। मान्यताओं के मुताबिक पुजारी बताते हैं कि मगध के राजा जरासंध के पिता बृहद्रथ भगवान भोलेनाथ के बड़े भक्त थे। वह प्रतिदिन गंगा किनारे आते और भगवान शिव की आराधना करते थे। इसी जगह पर एक ऋषि मुनि ने राजा बृहद्रथ को संतान उत्पत्ति के लिए एक फल दिया था, जिसे राजा ने दो टुकड़े कर अपनी दोनों पत्नियों को खिला दिया था। दोनों रानियों के एक पुत्र के अलग-अलग टुकड़े हुए थे, जिसे जंगल में फेंकवा दिया गया था। इसके बाद जोड़ा नाम की राक्षसी ने दोनों को जोड़ दिया और नाम रखा जरासंध।

46

बांह पर शिवलिंग पहनता था जरासंध
जरासंध भी महादेव का बहुत बड़ा भक्त था। जरासंध रोज इस मंदिर में राजगृह से पूजा करने आता था। जरासंध हमेशा अपनी बांह पर शिवलिंग बांधता था। उसे भगवान शंकर से वरदान मिला था कि जब तक उसके बांह पर शिवलिंग रहेगा, उसे कोई हरा नहीं सकता है। जरासंध को पराजित करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने छल से जरासंध की बांह पर बंधे शिवलिंग को गंगा में प्रवाहित करा दिया और जरासंध मारा गया।

56

चीनी यात्री फाह्यान के यात्रा वृतांत में भी जिक्र
कहा जाता है कि सच्चे मन से बैकुंठधाम में भगवान शिव की जो भक्त पूजा करता है, उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। यहां बड़ी संख्या में शिवभक्त पहुंचते हैं। काशी विश्वनाथ और देवधर में बैद्यनाथ धाम के बाद इस मंदिर को बिहार का बाबाधाम कहा जाता है। चीनी यात्री फाह्यान ने यात्रा वृतांत में नालंदा दौरे के दौरान बैकठपुर मंदिर की चर्चा की है। वर्तमान जो स्वरूप देखा जा सकता है वह राजा मान सिंह द्धारा ही बनाया गया है।

66

अक्सर शिव दर्शन के लिए आते हैं मुख्यमंत्री
पौराणिक और ऐतिहासिक महत्व वाले इस मंदिर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) भी आते-रहते हैं। यही नहीं बैकटपुर मंदिर में पुरी के शंकराचार्य जगतगुरू निश्चलानद जी भी 2007 में आ चुके हैं। वैसे तो हर साल इस मंदिर में श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहता है लेकिन महाशिवरात्रि और श्रावण माह  में भोलेनाथ यहां आने वाले भक्तों की संख्या लाखों में पहुंच जाती है।

इसे भी पढ़ें-इस मंदिर में हर रात चौसर खेलने आते हैं भगवान शिव और माता पार्वती, सुबह चमत्कार देख हर कोई हैरान

इसे भी पढ़ें-महाशिवरात्र पर जानिए भारत में कहां बन रही है विश्व की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा, 20 किलोमीटर से भी कर सकेंगे दर्शन

 

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
नीतीश कुमार

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Bihar में आरक्षण पर NDA में दरार? Chirag Paswan के खिलाफ उठी नई आवाज, उपवर्गीकरण की मांग ने बढ़ाया सियासी पारा
Recommended image2
Bihar Education: CM सम्राट चौधरी की नए टीचरों को नसीहत, 'कॉलेज में 75% हाजिरी पक्की करो, तभी बनेगी बात'
Recommended image3
Ganga Flood News: गंगा के उफान से बिहार-UP में हाहाकार! कहीं सड़कें डूबीं तो कहीं श्मशान घाट में भरा पानी
Recommended image4
Missing Children: बेटों को ढूंढने के लिए मां-बाप बने भिखारी, नौकरी छोड़ी, कई राज्य छाने, फिल्मी कहानी भी फेल
Recommended image5
Floods in Bihar: एक बच्चे को बचाने दौड़े... फिर एक-एक कर डूब गए 5 लोग, भागलपुर में दर्दनाक हादसा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved