MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • States
  • Bihar
  • लालू यादव की ये बेटी है सबसे खूबसूरत, इस मामले में दोनों बेटों से ज्यादा काबिल हैं इनकी सातों बेटियां

लालू यादव की ये बेटी है सबसे खूबसूरत, इस मामले में दोनों बेटों से ज्यादा काबिल हैं इनकी सातों बेटियां

नई दिल्ली। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के पटना और नई दिल्ली स्थित ठिकानों पर सीबीआई ने छापेमार कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में सीबीआई ने लालू यादव के अलावा उनकी बेटी मीसा भारती के पटना और दिल्ली स्थित घरों पर भी छापा मारा है। बता दें कि लालू यादव के परिवार में पत्नी राबड़ी देवी के अलावा 7 बेटियों और 2 बेटे हैं। बता दें कि लालू यादव की सभी बेटियों की शादी हो चुकी है। वहीं, लालू के दोनों बेटे तेज प्रताप और तेजस्वी बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं। बता दें कि लालू यादव की सातों बेट‍ियां पढ़ाई के मामले में अपने भाईयों से कहीं आगे हैं। आइए जानते हैं लालू यादव की बेटियों और उनके परिवार के बारे में। 

3 Min read
Asianet News Hindi
Published : May 20 2022, 12:48 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

मीसा भारती : 
लालू यादव की सबसे बड़ी बेटी का नाम मीसा भारती है। मीसा भारती ने 1999 में सॉफ्टवेयर इंजीनियर शैलेश कुमार से शादी की, जिनका खुद का बिजनेस है। मीसा भारती ने 1993 में महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज जमशेदपुर से एमबीबीएस की डिग्री ली है। उनकी दो बेटियां दुर्गा और गौरी के अलावा एक बेटा भी है। 

29

रोहिणी : 
लालू यादव की दूसरी बेटी का नाम रोहिणी है। रोहिणी की शादी 2002 में बिहार के औरंगाबाद जिले के दाउदनगर में राव रणविजय सिंह के बेटे राव समरेश सिंह से हुई है। रोहिणी के पति कम्प्यूटर इंजीनियर हैं। रोहिणी के तीन बच्चे हैं और वो अपने पति और बच्चों के साथ सिंगापुर में रहती हैं। बता दें कि लालू यादव की बेटियों में रोहिणी सबसे सुंदर हैं। 

39

चंदा यादव : 
लालू यादव की तीसरी बेटी का नाम चंदा यादव है। चंदा ने अपने पिता लालू यादव की तरह एलएलबी किया है। चंदा ने पुणे के कॉलेज से वकालत की डिग्री ली है। चंदा की शादी 2006 में विक्रम सिंह से हुई। लालू यादव के दामाद विक्रम सिंह इंडियन एयरलाइन्स में पायलट हैं।

49

रागिनी यादव : 
लालू प्रसाद यादव की चौथी बेटी का नाम रागिनी है। रागिनी ने इंटर पास किया है। उन्होंने रांची के बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में बीटेक के लिए एडमिशन लिया था, लेकिन पढ़ाई पूरी नहीं की। रागिनी की शादी 2012 में राहुल यादव से हुई। लालू के दामाद राहुल यादव सपा नेता जितेंद्र यादव के पुत्र हैं। बता दें कि जितेंद्र यादव कुछ वक्त के लिए कांग्रेस में चले गए थे, लेकिन बाद में सपा में लौट आए। 

59

हेमा यादव : 
लालू यादव की पांचवी बेटी का नाम हेमा है। हेमा यादव ने बीआईटी, रांची से बीटेक की डिग्री ली है। हेमा की शादी दिल्ली की एक पॉलिटिकल फैमिली में हुई है। हेमा के पति का नाम विनीत यादव है। विनित यादव भी पॉलिटिक्स में एक्टिव हैं।

69

धन्नू उर्फ अनुष्का : 
लालू यादव की छठी बेटी का नाम अनुष्का है। अनुष्का ने इंटीरियर डिजाइनिंग में ग्रैजुएशन किया है। अनुष्का की शादी हरियाणा सरकार में मंत्री रहे अजय सिंह के बेटे चिरंजीवी के साथ हुई। चिरंजीवी की फैमिली हरियाणा की पॉलिटिक्स में एक्टिव है। 

79

राजलक्ष्मी : 
लालू यादव की सबसे छोटी बेटी का नाम राजलक्ष्मी है। राज लक्ष्मी ने नोएडा की एमिटी यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन किया है। राजलक्ष्मी की शादी 26 फरवरी, 2015 को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के भाई के पोते तेज प्रताप यादव से हुई है।  तेज प्रताप 2014 में मैनपुरी से सांसद रह चुके हैं। 

89

तेज प्रताप यादव : 
लालू यादव के बड़े बेटे का नाम तेज प्रताप यादव है। तेज प्रताप ने 12वीं तक पढ़ाई की है। तेज प्रताप बिहार के महागठबंधन वाली नीतीश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं। तेज प्रताप की शादी ऐश्वर्या राय से हुई थी। हालांकि, उनकी शादी विवादों में रही। 

99

तेजस्वी यादव : 
लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे का नाम तेजस्वी यादव है। तेजस्वी की अभी शादी नहीं हुई है। तेजस्वी 26 साल की उम्र में बिहार के उप मुख्यमंत्री भी बन चुके हैं। पॉलिटिक्स में आने से पहले तेजस्वी क्रिकेट की दुनिया में एक्टिव थे। तेजस्वी ने विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड को रिप्रेजेंट किया था। तेजस्वी सिर्फ नौवीं तक पढ़े हैं। क्रिकेट के लिए उन्होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। 

ये भी पढ़ें : 
लालू यादव के घर CBI की रेड : दिल्ली से पटना तक दबिश, राबड़ी देवी-मीसा भारती के ठिकानों की भी तलाशी

देश ही नहीं विदेश में चर्चित हैं लालू यादव की ये तस्वीरें, कभी उनके देसी ठाठ का चलता था सिक्का, अब मुश्किल में

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
लालू प्रसाद यादव

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved