MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Year Ender 2022: बड़े बजट की 8 सुपर फ्लॉप फ़िल्में, अक्षय, आमिर जैसे दिग्गज भी नहीं बचा सके इज्जत

Year Ender 2022: बड़े बजट की 8 सुपर फ्लॉप फ़िल्में, अक्षय, आमिर जैसे दिग्गज भी नहीं बचा सके इज्जत

एंटरटेनमेंट डेस्क. साल 2022 रुखसत हो रहा है और पूरी दुनिया नए साल यानी 2022 के स्वागत की तैयारी में जुट गई है। 2022 कई उद्योगों के लिए गेम चेंजर साबित हुआ तो कई इंडस्ट्रीज ऐसी हैं, जिनका इसने खेल बिगाड़ दिया। मसलन, हिंदी फिल्म इंडस्ट्री यानी बॉलीवुड को ही ले लीजिए। हमेशा टॉप पर रहने वाली इस  इंडस्ट्री ने इस बार देश और विदेश की ज्यादातर फिल्म इंडस्ट्रीज के मुकाबले बेहद खराब प्रदर्शन किया है। सबसे बुरा हाल हुआ बड़े बजट वाली फिल्मों का। आइए आपको बताते हैं ऐसी ही 8 फिल्मों के बारे में जिनका निर्माण 100 करोड़ से लेकर 300 करोड़ रुपए तक के बजट में हुआ, लेकिन कमाई के मामले में ज्यादा 100 करोड़ रुपए का आंकड़ा भी नहीं छू पाईं...

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
| Updated : Dec 13 2022, 12:57 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

अक्षय कुमार स्टारर 'राम सेतु' का निर्माण लगभग  140-150 करोड़ रुपए के बजट में हुआ था। इसमें जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरूचा की भी अहम भूमिका थी। बेहतरीन रिव्यूज के बावजूद यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में फेल हो गई।अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी इस एक्शन एडवेंचर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 71.87 कोड रुपए का कलेक्शन किया था। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28

पुष्कर गायत्री के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर 'विक्रम वेधा' ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 78.66 करोड़ रुपए पर सिमट गई थी, जबकि इस फिल्म का निर्माण तकरीबन 175 करोड़ रुपए में हुआ था। ऋतिक रोशन और सैफ अली खान स्टारर 'विक्रम वेधा' इसी नाम से बनी सुपरहिट तमिल फिल्म की रीमेक थी, जिसे पुष्कर गायत्री ने ही डायरेक्ट किया था और जिसमें आर. माधवन, विजय सेतुपति ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

38

तेलुगु सिनेमा के सनसनी विजय देवरकोंडा ने पैन इंडिया फिल्म 'लाइगर' से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा, लेकिन यह फिल्म इतनी बुरी तरह पिटी, जिसकी मेकर्स ने कल्पना भी ना की होगी। फिल्म का निर्माण लगभग 100-125 करोड़ रुपए के बजट में हुआ। लेकिन यह हिंदी बेल्ट में महज 20.05 करोड़ और पैन इंडिया में लगभग 48 करोड़ पर सिमट गई थी। पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनन्या पांडे की भी अहम भूमिका थी।

48

आमिर खान फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' से लगभग 4 साल बाद बड़े पर्दे पर लौटे, जो कि 1994 में रिलीज हुई टॉम हंक्स स्टारर सुपरहिट हॉलीवुड फिल्म 'फ़ॉरेस्ट गंप' की आधिकारिक हिंदी रीमेक थी। फिल्म का बजट लगभग 180 करोड़ रुपए था और यह बॉक्स ऑफिस पर महज 61 करोड़ रुपए पर सिमट गई थी। अद्वैत चंदन निर्देशित इस फिल्म में आमिर खान के अलावा करीना कपूर भी अहम भूमिका में थीं।

58

रणबीर कपूर चार साल के इंतजार के बाद फिल्म 'शमशेरा' से बॉक्स ऑफिस पर लौटे। करण मल्होत्रा के निर्देशन वाली इस फिल्म का बजट लगभग 150 करोड़ रुपए था। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म लगभग 40 करोड़ रुपए का कलेक्शन ही कर पाई। फिल्म में संजय दत्त और वाणी कपूर की अहम भूमिका थी।

68

डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी के निर्देशन में बनी 'सम्राट पृथ्वीराज' का बॉक्स ऑफिस पर बेहद बुरा हाल हुआ। अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर, सोनू सूद, संजय दत्त और मानव विज स्टारर इस फिल्म का निर्माण लगभग 200 करोड़ रुपए में हुआ था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह महज 66 करोड़ रुपए पर सिमट गई। 

78

अक्षय कुमार स्टारर 'बच्चन पांडे' बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरी। रिपोर्ट्स के मुताबिक़, इस फिल्म का बजट लगभग 180 करोड़ रुपए था, जबकि बॉक्स ऑफिस पर यह 50 करोड़ रुपए के आसपास के कलेक्शन पर सिमट गई थी। फरहाद सामजी के निर्देशन वाली इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा कृति सेनन और अरशद वारसी भी अहम भूमिका में थे।

88

प्रभास और पूजा हेगड़े स्टारर पैन इंडिया फिल्म 'राधे श्याम' बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों को खींचने में असफल रही। राधा कृष्ण कुमार के निर्देशन वाली इस फिल्म का बजट लगभग 300 से 400 करोड़ रुपए बताया जाता है। हालांकि,  यह हिंदी बेल्ट में सिर्फ 19 करोड़ और पैन इंडिया में लगभग 100 करोड़ रुपए का कलेक्शन ही कर पाई थी।

और पढ़ें...

51 साल की उम्र तीसरी बार पिता बने मनोज तिवारी, पत्नी सुरभि ने दिया बेटी को जन्म

VIDEO: 'तारक मेहता...' की बबिता जी को क्यों आया गुस्सा? भड़कते हुए बोलीं- बेहूदा कमेंट करना बंद करो

'RRR' ने तोड़ा 27 साल पुराना रिकॉर्ड, यहां रजनीकांत की मूवी को पछाड़ सबसे कमाऊ इंडियन फिल्म बनी

'पठान' के लिए शाहरुख़ खान ने माता वैष्णो देवी के दर पर टेका माथा, इंटरनेट यूजर बोला- सब नौटंकी है

 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
 
5th T20 • NZ vs IND 2026
NZNZ
Sun, 1 Nov, 2026
INDIND
12:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
259/7
INDIND
172/9
NZ beat IND by 87 runs
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
Result
SASA
329 & 387
AUSAUS
429 & 111
SA won by 176 runs
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
1st T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
225/4
INDIND
230/6
IND beat NZ by 4 wickets
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Sanjay Gupta Upcoming Movies: संजय गुप्ता की ये 4 फ़िल्में रह गईं अधूरी, एक में होते टाइगर श्रॉफ!
Recommended image2
Now Playing
SRFTI Protest Controversy: स्टूडेंट्स के प्रदर्शन पर जमकर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा
Recommended image3
Sanjay Gupta Death: रात 2 बजे घर में क्या हुआ? CCTV फुटेज में दिखी संजय गुप्ता की मौत की असली कहानी
Recommended image4
'कुछ बढ़िया होने वाला है', संजय गुप्ता की मौत से पहले पत्नी ने लगाईं ऐसी स्टोरी, अब खींच रहीं ध्यान!
Recommended image5
क्या करती हैं डायरेक्टर संजय गुप्ता की पत्नी अनुराधा, जो तलाक के बाद फिर उनके पास लौटीं?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved