- Home
- Entertainment
- Bollywood
- अमिताभ की वजह से आया था 'मिस्टर इंडिया' का आइडिया, अनिल कपूर के भाई ने किया था बॉडी डबल का काम
अमिताभ की वजह से आया था 'मिस्टर इंडिया' का आइडिया, अनिल कपूर के भाई ने किया था बॉडी डबल का काम
मुंबई. अनिल कपूर और श्रीदेवी की फिल्म मिस्टर इंडिया को रिलीज हुए 33 साल पूरे हो गए हैं। 25 मई, 1987 को रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर तहलका मचा दिया था। सुपरहिट रही इस फिल्म को बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म के डायरेक्टर शेखर कपूर थे। फिल्म को सलीम-जावेद की जोड़ी ने लिखा था। फिल्म के 33 साल पूरे होने पर इससे जुड़े कुछ किस्से आपको बताने जा रहे हैं। फिल्म को याद करते हुए अनिल कपूर अपने इंस्टाग्राम पर मजेदार किस्सा शेयर किया है। खबरों की मानें तो इस फिल्म का पार्ट 2 बनाने की भी चर्चा चल रही है।

अनिल ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'मिस्टर इंडिया के 33 साल। मिस्टर इंडिया मेरे लिए बहुत जरूरी फिल्म थी। मुझे याद है जब 33 साल पहले हमने इस सफर की शुरुआत की थी और मैं हर चीज की जानकारी लेने के लिए जुनूनी था। जब मैंने 'जिंदगी की ही रीत है' गाने की धुन सुनी थी तो मैं सिर्फ इसमें किशोर दा की आवाज इमेजिन कर रहा था। तब किशोर कुमार और लक्ष्मीकांत प्यारेलाल साथ काम करना नहीं चाहते थे। किशोर दा के संपर्क में आने में भी महीनों लग गए।
फिल्म को सलीम-जावेद ने लिखा था। रिपोर्ट्स की मानें तो वह फिल्म में अमिताभ बच्चन को लेना चाहते थे। दरअसल, उन्हें आइडिया ही बिग बी की वजह से आया था।
खबरों की मानें तो प्रमोद चक्रवर्ती की एक फिल्म के मुहूर्त के दौरान अमिताभ नहीं पहुंच पाए थे। उनकी गैर मौजूदगी में उनके ऑडियो से काम चलाया गया था। और यहीं से राइटर्स को अमिताभ को लेकर न दिखाई देने वाले इंसान पर फिल्म लिखने का आइडिया आया था। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की कहानी नॉवेल 'द इनविजिबल मैन' से इंस्पायर्ड थी।
फिल्म में विलेन मोगैम्बो का किरदार अमरीश पुरी ने निभाया था। फिल्म में उनका डायलॉग 'मोगैम्बो खुश हुआ' आज भी पॉपुलर है। मोगैम्बो नाम का आइडिया ऑस्कर नॉमिनेटेड हॉलिवुड फिल्म 'मोगैम्बो' से लिया गया था। रिपोर्ट्स की मानें तो मिस्टर इंडिया के स्क्रीनराइटर्स ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि मोगैम्बो की हेयरस्टाइल पाकिस्तान के राष्ट्रपति जियाउल -हक से इंस्पायर्ड थी।
अनिल कपूर और उनके छोटे भाई संजय कपूर लुकवाइज काफी मिलते-जुलते हैं। फिल्म की शूटिंग में इसका काफी फायदा भी उठाया गया। एक सीन में गरीबों को खाना खिलाते दिख रहे अनिल नहीं बल्कि संजय कपूर हैं।
आपको बता दें कि इस फिल्म के लिए श्रीदेदी को 11 लाख रुपए फीस दी गई थी। जब ये जानकारी अनिल को मिली तो वे काफी नाराज हुए थे। इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म के शूटिंग सेट पर जाना बंद कर दिया था। बाद में डायरेक्टर के मनाने पर उन्होंने शूटिंग दोबाराशुरू की थी।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।