- Home
- Entertainment
- Bollywood
- एमएस धोनी सहित इन 7 का किया लाइमलाइट में आने के लिए दीपिका पादुकोण ने इस्तेमाल, 4 अब गुमनाम
एमएस धोनी सहित इन 7 का किया लाइमलाइट में आने के लिए दीपिका पादुकोण ने इस्तेमाल, 4 अब गुमनाम
एंटरटेनमेंट डेस्क. दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) आज यानी 5 जनवरी को 37 साल की हो गई है। उनका जन्म 1986 में कोपेनहैगन, डेनमार्क में हुआ था। वैसे तो वह अपने स्कूल के दिनों में स्पोर्ट्स पर ज्यादा ध्यान देती थी। अपने पिता प्रकाश पादुकोण की तरह वह भी बैडमिंटन चैम्पियन थी। लेकिन टीनएज में आकर उनका रूख मॉडलिंग की ओर हुआ और मॉडलिंग करते-करते उन्होंने अपने लिए बॉलीवुड का रास्ता खोल लिया। 21 साल की उम्र में वह मुंबई आ गई। उन्हें हिमेश रेशमिया के म्यूजिक एल्बम में काम करने ता मौका मिला। इस एल्बम में दीपिका को देख फराह खान (Farah Khan) ने उन्हें अपनी फिल्म ओम शांति ओम में काम करने का मौका दिया। 2007 में आई ये फिल्म हिट साबित हुई। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के बाद दीपिका ने खुद को लाइमलाइट में बनाए रखने के लिए कई सारे फंडे अपनाएं। इस दौरान उनके अफेयर्स की किस्से भी बी-टाउन की सुर्खियां बने। आज आपको इस पैकेज नें दीपिका पादुकोण के अफेयर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, नीचे पढ़ें क्रिकेटर एमएस धोनी से लेकर सिद्धार्थ माल्या सहित किन-किन ने उन्होंने दिल लगाया...

मॉडलिंग डेज में दीपिका पादुकोण का नाम मॉडल और एक्टर निहार पांड्या के साथ जुड़ा था। कहा जाता है कि दोनों की मुलाकात एक एक्टिंग स्कूल में हुई थी। तीन साल तक दोनों रिलेशन में रहे और फिर ब्रेकअप हो गया। हालाांकि, लंबे समय से वह गुमनाम हैं।
फिल्मों में आने के बाद दीपिका पादुकोण का अफेयर बिजनेसमैन विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या के साथ रहा। 2011-12 के दौरान दीपिका-सिद्धार्थ आईपीएल मैचों के दौरान साथ देखे गए। इस दौरान की दोनों की किस करते हुए फोटोज भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। हालांकि, दीपिका ने कभी भी सिद्धार्थ के साथ अपने अफेयर की बात नहीं कबूली थी। अब सिद्धार्थ कहां है और क्या कर रहे हैं किसी को नहीं पता।
दीपिका पादुकोण का नाम कुछ समय के लिए सुपर मॉडल और एक्टर मुजम्मिल के साथ भी जुड़ा। कहा जाता है कि सिद्धार्थ माल्या संग ब्रेकअप के बाद उन्होंने मुजम्मिल को डेट किया फिर दोनों अलग हो गए। मुजम्मिल भी अब गुमनाम है। वह लंबे समय से किसी फैशन शो या फिर फिल्म में नजर नहीं आए।
रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका पादुकोण का नाम कुछ वक्त के लिए मॉडल-एक्टर उपेन पटेल के साथ भी जुड़ा। हालांकि, जल्द ही दोनों का ब्रेकअप भीव हो गया। उपेन भी अब गुमनाम है। लंबे समय से वह किसी भी फिल्म या शो में नजर नहीं आए।
दीपिका पादुकोण के ब्वॉयफ्रेंड की लिस्ट में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का नाम भी शामिल है। बताया जाता है कि धोनी जब अपने करियर के पीक पर थे तब उनकी मुलाकात दीपिका से हुई थी। कहा जाता है कि दोनों की मुलाकात शाहरुख खान की एक पार्टी में हुई थी। इसके बाद दीपिका को कई बार स्टेडियम में भी देखा गया। इस दौरान यह भी अफवाह उड़ी थी दीपिका खुद को ज्यादा से ज्यादा लाइमलाइट में बनाए रखने के लिए ऐसा कर रही है।
एमएस धोनी के बाद दीपिका पादुकोण का क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ जुड़ा। दोनों ने एक-दूसरे को कुछ वक्त के लिए डेट भी किया। कई मौकों पर दोनों को साथ भी देखा गया। हालांकि, यह रिश्ता भी ज्यादा लंबा नहीं चला।
ओम शांति ओम के बाद 2008 में दीपिका पादुकोण की फिल्म बचना ऐ हसीनो आई। फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में थे। साथ काम करते-करते दोनों में प्यार हो गया। कहा जाता है कि दोनों ने अपने रिश्ते को कबूल भी कर लिया था। लेकिन रणबीर ने रिलेशनशिप के दौरान दीपिका को धोखा दिया। 3 साल साथ रहने के बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया।
रणबीर कपूर के बाद दीपिका पादुकोण किसी के साथ रिश्ता में नहीं आना चाहती थी। फिर रणवीर सिंह के साथ फिल्में करने के दौरान दोनों नजदीक आए। 5 साल डेट करने के बाद दोनों ने 2018 में शादी कर ली।
ये भी पढ़ें
इस साउथ मेकर ने क्यों की HIT यश को लेकर इतनी बड़ी बात, FLOP बॉलीवुड पर कर डाला ऐसा कमेंट
ना देखा ना बात की, Ex पति संग डिनर करने पहुंची मलाइका अरोड़ा ने किया अरबाज खान को इग्नोर, 6 PHOTOS
कितनी पढ़ी लिखी है सलमान खान की फैमिली, 1 बहन है सबसे ज्यादा एजुकेटेड, जानें अन्य की क्वालिफिकेशन
बाथरूम से PHOTOS शेयर कर XXX Star आभा पॉल ने मचाया बवाल, बोल्डनेस देख होश खो बैठे फैन्स
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।