- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Esha Gupta ने पिंक सिटी में बिखेरा अपनी अदाओं का जलवा, शादी समारोह में किया जमकर डांस
Esha Gupta ने पिंक सिटी में बिखेरा अपनी अदाओं का जलवा, शादी समारोह में किया जमकर डांस
मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता (Esha Gupta) भले ही फिल्मों में कम नजर आती हो, लेकिन सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड अदाओं से फैंस को दीवाना बनाती रहती हैं। फेमिना मिस इंडिया का हिस्सा रह चुकी अदाकारा राजस्थान के पिंक सिटी जयपुर में अपनी अदाएं बिखेरती नजर आईं। वो यहां ट्रेडिशनल लुक में दिखाईं दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की। जिसे देखकर फैंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं और अच्छे-अच्छे कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं। आइए नीचे देखते हैं ग्लैमरस एक्ट्रेस का ट्रेडिशनल लुक...

ईशा गुप्ता अपनी दोस्त की शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए जयपुर पहुंची। ईशा इस दौरान ब्लू कलर का लहंगा पहना। ट्रेडिशनल लुक में वो महफिल लूट रही थीं।
अदाकारा ने ब्लू लहंगा के साथ गले में हार पहन रखा था। इसके साथ ही अपने बालों को खोलकर लुक को कंप्लीट कर रही थी। ईशा शादी समारोह में मस्ती करती भी दिखाईं दी।
जयपुर के दिल्ली रोड स्थित एक होटल ठहरी ईशा शादी समारोह में डांस करती भी दिखाई दी। उन्होंने दोस्तों के साथ खूब सेल्फी भी ली। राजस्थानी व्यंजनों का लुफ्त भी एक्ट्रेस ने उठाया।
बता दें कि 28 नवंबर को ईशा का जन्मदिन था। जन्नत-2 की एक्ट्रेस ने अपना 36वां जन्मदिन मनाया। ईशा गुप्ता 2007 में फेमिना मिस इंडिया का हिस्सा थीं।
ईशा गुप्ता का जन्म दिल्ली में 28 नवंबर 1985 को हुआ था। अभिनेत्री ने के मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है। ईशा को अमेरिका की एक लॉ स्कूल से स्कॉलरशिप का ऑफर मिला था।
एक्ट्रेस ने इमरान हाशमी के साथ 2021 में फिल्म जन्नत 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद राज़ 3डी, चक्रव्यू, गोरी तेरे प्यार में, हमशकल्स, बेबी, रुस्तम आदि में नजर आईं।
ईशा टेलीविजन और वेब सीरिज में भी काम कर रही हैं। उन्होंने नेशनल जियोग्राफिक के शो NAT GEO Super Cars को होस्ट किया है। एक्ट्रेस जी5 की वेबसीरिज Rejctx और मैक्स प्लेयर के Nakaab में नजर आ चुकी हैं।
और पढ़ें:
KBC 12: राजनंदनी की कला को देख Amitabh Bachchan न भी हुए हैरान, सपनों का भारत बनाना चाहती हैं छात्रा
मुक्काबाज के हीरो Vineet Kumar Singh ने इस एक्ट्रेस से रचाई शादी, फोटो शेयर कर फैंस को दी गुड न्यूज
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।