MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Samarkand Blue City
BJP Social Media Strategy
Nepal Flood News
FSSAI Action:
Amritsar News
Delhi Crime
CM Mohan Yadav
Uzbekistan Amazing Facts
Jalgaon teen death
Nepal Flash Flood
Punjab Dear Rakhi Bumper Result
CNG Price Hikes Today
Nepal Flood
iPhone 18 Pro
Toxic Box Office Collection
Hanuman Ansh Box Office Collection
Nepal Floods Viral Video
Ugc Net June 2026 Re Exam Dates
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • पिता ने जीते 3 नेशनल अवॉर्ड, मां भी रहीं एक्ट्रेस, पर इस एक्ट्रेस को कभी नहीं मिला कोई बड़ा अवॉर्ड

पिता ने जीते 3 नेशनल अवॉर्ड, मां भी रहीं एक्ट्रेस, पर इस एक्ट्रेस को कभी नहीं मिला कोई बड़ा अवॉर्ड

एंटरटेनमेंट डेस्क. 'धूम', 'बागवान', 'गरम मसाला', 'क्योंकि', 'फिर हेरा फेरी' और 'गोलमाल: फन अनलिमिटेड' जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आईं एक्ट्रेस रिमी सेन (Rimi Sen) पिछले 11 सालों से बड़े पर्दे से गायब हैं। साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'थैंक यू' और 'शागिर्द' उनकी आखिरी फिल्में थीं। इसके 4 साल बाद 2015 में वे कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस 9' में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। 2016 में उन्होंने 'बुधिया सिंह: बॉर्न टू रन' जैसी फिल्म प्रोड्यूस भी की पर इस फिल्म में उन्होंने एक्टिंग नहीं की। तब से लेकर अब तक रिमी बड़े पर्दे पर नजर नहीं आईं हैं। आज रिमी अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़े कुछ किस्से...

3 Min read
Author : Akash Khare
| Updated : Sep 21 2022, 08:37 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

रिमी का जन्म 21 सितंबर 1981 को कोलकाता में हुआ था। वे 3 नेशनल अवॉर्ड जीत चुके मशहूर फिल्म एंड टेलीविजन डायरेक्टर राजा सेन की बेटी हैं। रिमी की मां पपिया सेन भी एक्ट्रेस हैं। बात करें रिमी की प्रोफेशनल लाइफ की तो उन्होंने 1996 में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने पिता के निर्देशन में बनी फिल्म 'दामू' से अपने करियर की शुरूआत की थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28

रिमी हमेशा से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। कॉलेज के बाद वे अपना सपना पूरा करने के लिए मॉडिलिंग फील्ड में उतर गईं। इसी दौरान उन्हें आमिर खान के साथ 'कोका कोला' का एड करने का मौका मिला, जिसके बाद उन्हें फिल्में ऑफर होना शुरू हो गईं।

38

बंगाली और फिर तेलुगु फिल्मो में काम करने के बाद रिमी बॉलीवुड पहुंचीं। यहां उनकी पहली हिंदी फिल्म 'हंगामा' थी, जिससे उन्हें काफी ज्यादा लोकप्रियता मिली। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'धूम' में अपनी हॉट अदाओं से सभी को अपना दीवाना बना दिया।

48

इसके बाद रिमी ने 'बागवान', 'क्योंकि' और 'फिर हेरा फेरी' जैसी कई हिट फिल्में दीं। हालांकि, इन सफलताओं के बाद उन्होंने कुछ और फिल्मों में काम किया और बाद में इंडस्ट्री को छोड़ दिया। हैरानी की बात यह भी है कि पूरे करियर में रिमी को कभी कोई बड़ा अवॉर्ड ही नहीं मिला।

58

एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि, 'फिल्मों में मैं ग्लैमरस प्रॉप का किरदार निभाते हुए थक गई थी। ये बहुत बोरिंग होता है जब आपको ग्लैमरस प्रॉप की तरह इस्तेमाल किया जाता है। आपको बैकग्राउंड में फेक रोने के लिए कहा जाता है जबकि हीरो सेंटर स्टेज पर होता था। मैं बस किसी कॉमेडी फिल्म में पड़े फर्नीचर की तरह हो गई थी।'

68

बहरहाल, रिमी के अनुसार आज कंटेंट हीरो है। उन्होंने हालिया इंटरव्यू में कहा था, 'आज भी फिल्में मेल डॉमिनेटिंग ही बनती हैं। लेकिन मेरे टाइम में फिल्में सिर्फ मर्दों के लिए ही बनती थीं। OTT प्लेटफॉर्म्स ने चीजों को काफी हद तक बदला है।' मौका मिला तो रिमी एक बार फिर से बॉलीवुड में दस्तक दे सकती हैं।

78

बॉलीवुड को अलविदा कहने के बाद रिमी 'बिग बॉस 9' में नजर आई थीं। इसके लिए उन्होंने दो करोड़ की मोटी रकम ली थी। हालांकि वे घर के अंदर 51 दिन बिताने के बाद बाहर हो गई थीं।

88

इस शो के बाद भी रिमी का करियर आगे नहीं बढ़ सका और वो फिल्म इंडस्ट्री में गुमनाम हो गईं। 2017 में रिमी भाजपा में शामिल हो गईं। हालांकि राजनीति में भी रिमी ज्यादा सक्रिय नहीं हैं। इसके बाद फिल्म निमार्ण क्षेत्र में भी उन्होंने कदम रखा पर सिर्फ एक फिल्म बनाकर रह गईं। आज रिमी सोशल मीडिया पर खासी एक्टिव रहती हैं। उन्होंने अपना लुक भी पहले से काफी हद तक चेंज कर लिया है। 

ये खबरें भी पढ़ें...

Exclusive Interview: 'करोड़पति बनना मेरी जिद थी, 22 साल में 4 बार सपना टूटा पर कभी हार नहीं मानी'

'आरआरआर' और 'द कश्मीर फाइल' को पछाड़कर जिसने ऑस्कर की रेस में बनाई जगह, जानिए कैसे बनी वो 'छेलो शाे'

47 साल के एक्टर के साथ इंटिमेट हुई 17 साल की यह एक्ट्रेस, पहले घबराईं फिर ऐसे बनाया सीन को आसान

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AK
Akash Khare

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
'Race 4' में सैफ-सलमान का पत्ता साफ? आमिर खान की एंट्री पर आया बड़ा अपडेट
Recommended image2
'सनी देओल का मुस्लिम बनना बर्दाश्त नहीं...', दिग्गज एक्ट्रेस ने बताया क्यों पिटी 'बंटवारा 1947'?
Recommended image3
नागार्जुन की King 100 का फर्स्ट लुक आउट, दमदार अंदाज में दिखे एक्टर, शाहरुख खान से होगा बड़ा 'क्लैश'
Recommended image4
'आवारापन 2' की सक्सेस के बीच बिगड़ी इमरान हाशमी की तबियत, डॉक्टर्स बोले- आराम करो
Recommended image5
पहले 2 हफ्ते डिजास्टर, तीसरे हफ्ते में हिट, 22वें दिन इस फिल्म ने की ओपनिंग से 65 गुना कमाई
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved