MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • सिर्फ एक गलती पड़ी भारी और बर्बाद हो गया इन 8 बॉलीवुड एक्टर्स का करियर

सिर्फ एक गलती पड़ी भारी और बर्बाद हो गया इन 8 बॉलीवुड एक्टर्स का करियर

एंटरटेनमेंट डेस्क. कभी-कभी एक छोटी सी गलती इतनी भारी पड़ जाती है कि यह इंसान के करियर को तबाह कर देती है। यह बात बॉलीवुड स्टार्स पर भी लागू होती है। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने अपनी शुरुआत अच्छी खासी की थी और वे सफलता के रास्ते पर चल रहे थे। लेकिन तभी उन्होंने ऐसा कुछ किया, जो उनके लिए पैरों पर कुल्हाड़ी पटकने जैसा हो गया। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही 8 एक्टर्स के बारे में जिन्होंने अपनी ही गलती से अपना करियर बर्बाद कर लिया....

3 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Aug 24 2022, 01:02 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) ने 2002 में रामगोपाल वर्मा की  फिल्म 'कंपनी' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। 2003 में 'क्यों हो गया ना' के सेट पर विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) का अफेयर शुरू हुआ था। लेकिन इस दौरान ऐश्वर्या के एक्स-बॉयफ्रेंड सलमान खान (Salman Khan) ने कथिततौर पर उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। विवेक ने इस दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सलमान खान पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसका सलमान पर तो कोई असर नहीं पड़ा, लेकिन विवेक ओबेरॉय के करियर पर जैसे स्टॉप लग गया। खुद विवेक ने एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म इंडस्ट्री में लोग उन्हें काम देने में आनाकानी करने लगे थे। जिन्होंने उन्हें कास्ट कर लिया था वे बहाने से उन्हें बाहर करने लगे थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
28

शक्ति कपूर का करियर अच्छा खासा चल रहा था। लेकिन 2005 में वे एक स्टिंग ऑपरेशन में फंसे और एक लड़की से फिल्म में काम दिलाने के बदले सेक्सुअल फेवर मांगते नज़र आए। इस स्कैंडल ने शक्ति कपूर के करियर पर ऐसा धब्बा लगाया कि आज भी वे फिल्मों में कम ही दिखाई देते हैं।

38

अभिजीत भट्टाचार्य एक समय म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम थे। उन्हें शाहरुख़ खान की आवाज़ के तौर पर देखा जाने लगा था। लेकिन इसी बीच उन्होंने इंडस्ट्री के लोगों के खिलाफ बयानबाजी शुरू कर दी। यहां तक कि करन जौहर, भट्ट और तीनों खानों (शाहरुख़, सलमान और आमिर) को दलाल जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। उनकी बयानबाजी उन्हें भारी पड़ी और फिल्मों में उन्हें गाने मिलने बंद हो गए।

48

शाइनी आहूजा ने बॉलीवुड में 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी', 'गैंगस्टर' और 'भूल भुलैया' जैसी फिल्मों में काम किया। लेकिन 2009 में उन पर उनकी 19 साल की नौकरानी का रेप करने का आरोप लगा और वे 7 साल के लिए जेल भेज दिए गए। तब से अब तक शाइनी सफल वापसी नहीं कर पाए हैं।

58

फिरोज खान के बेटे फरदीन खान का करियर अच्छा खासा चल रहा था। लेकिन 2001 में उनपर ड्रग्स की खरीद-फरोख्त के आरोप लगे और उनका करियर ढलान पर आ गया। चर्चा है कि वे 'नो एंट्री में एंट्री' से वापसी करेंगे।

68

अमन वर्मा एक समय में टीवी के पॉपुलर एक्टर्स में से एक थे। फिल्मों में भी उन्हें खूब काम मिल रहा था। लेकिन 2005 में एक न्यूज चैनल के स्टिंग ऑपरेशन में उन्हें एक लड़की से काम के बदले सेक्सुअल फेवर मांगते देखा गया और उनके करियर पर जैसे ब्रेक लग गया।

78

मनीषा कोइराला 90 के दशक में बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस थीं। उन्हें 'सौदागर', '1942 : अ लव स्टोरी' और 'बॉम्बे' जैसी फिल्मों में देखा गया।  लेकिन बताया जाता है कि करियर की पीक पर उन्हें शराब की लत लग गई और उन्हें बड़े रोल मिलने बंद हो गए। रही-सही कसर कैंसर ने पूरी कर दी, जिसके बाद वे कभी सफल वापसी नहीं कर पाईं।

88

गोविंदा 90 के दशक में 'हीरो नं. 1' कहे जाते थे। लेकिन 2004 में राजनीति में एंट्री लेने का फैसला उनके लिए घातक सिद्ध हो गया। इसके बाद ना गोविंदा राजनीति में चल पाए और ना ही फिल्मों में उन्हें सफलता हासिल हो पाई। 2004 के बाद उनकी फ़िल्में तो कई आईं, लेकिन सफल सिर्फ दो 'भागम भाग' और 'पार्टनर' हो पाईं।

और पढ़ें...

BOYCOTT कल्चर पर सवाल होते ही भड़कीं मंदाकनी, बॉलीवुड की काली सच्चाई से उठा दिया पर्दा

बॉलीवुड पर फिर भारी पड़ी साउथ की फिल्म, कमाई में 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षा बंधन' से आगे निकली 'कार्तिकेय 2'

दिल्ली एम्स में भर्ती राजू श्रीवास्तव की सुरक्षा बढ़ाई गई, डॉक्टर्स ने Health को लेकर दिया बड़ा अपडेट

सोनाली फोगाट के निधन से सदमे में सेलेब्स, भावुक जैसमीन भसीन बोलीं- उसकी बेटी छोटी है, उसका क्या होगा?

 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
सलमान खान

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
शोले के गब्बर की फैमिली को अंडरवर्ल्ड से आया कॉल, बेटे ने सुनाई चौंकाने वाली कहानी
Recommended image2
Bhooth Bangla Collection Day 29: भूत बंगला ने 29वें दिन कितने कमाए, बनी साल की तीसरी सबसे बड़ी हिंदी फिल्म
Recommended image3
Welcome To The Jungle Stars: अक्षय कुमार की फिल्म में कितनी हीरोइन-कितने कॉमेडियन?
Recommended image4
सिद्धार्थ शुक्ला के बाद इस क्रिकेटर के प्रेम में पड़ीं शहनाज गिल, क्यों उड़ रही डेटिंग की खबरें
Recommended image5
Welcome To The Jungle Teaser: अक्षय कुमार की मूवी का मजेदार टीजर, 34 स्टार्स के साथ मचाएंगे गदर
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved