MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Padma Award 2020:Kangana Ranaut समेत इन बॉलीवुड हस्तियों को मिला पद्मश्री सम्मान

Padma Award 2020:Kangana Ranaut समेत इन बॉलीवुड हस्तियों को मिला पद्मश्री सम्मान

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। सिंगर अदनान सामी को भी इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा कंगना को यह अवॉर्ड दिया गया। इनके अलावा करण जौहर समेत कई हस्तियों को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया। आइए बताते हैं कला क्षेत्र से किस-किस को इस सम्मान से सम्मानित किया गया। 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Nov 08 2021, 08:19 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

सम्मान ग्रहण समारोह में कंगना रनौत गोल्डन और ग्रीन कलर की साड़ी पहने नजर आईं। जिसके साथ उन्होंने हैवी झुमके पहने।  कंगना को उनकी दो फिल्मों 'मणिकर्णिका' और 'पंगा" के लिए यह पुरस्कार मिला था। कंगना को पद्मश्री मिलने के बाद उन्होंने अपनी खुशी को सोशल मीडिया पर जाहिर किया है। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने कई बातें कही। उनके चेहरे पर खुशी झलक रही थी।

27

राष्ट्रपति कोविंद  ने कला के लिए एकता कपूर (Ekta Kapoor) को पद्म श्री प्रदान किया।  फेमस डायरेक्टर प्रोड्यूसर एकता  परफार्मिंग आर्ट्स के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्टता के लिए चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार  पद्म श्री से सम्मानित किया गया। वो बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड की मुख्य संरक्षक और संयुक्त प्रबंध निदेशक हैं। सम्मान पाने के बाद एकता ने लिखा, 'विनम्र और अभिभूत। इंडस्ट्री में मेरा प्रवेश तब शुरू हुआ जब मैं सिर्फ 17 साल की थी। मैंने लगातार सुना कि मैं 'बहुत छोटी', ​​'बहुत कच्ची' हूं। सालों से मैंने महसूस किया है कि अपने सपनों को पूरा करना कभी भी 'बहुत जल्द' नहीं होता है और 'बहुत छोटा' होना शायद सबसे अच्छी बात है। आज, जैसा कि मुझे चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान- 'पद्मश्री' से सम्मानित किया गया है, मैं विनम्र हूं।'

37

भारतीय फिल्‍म डायरेक्‍टर, निर्माता, स्‍क्रीनराइटर, कास्‍ट्यूम डिजाइनर, अभिनेता और टेलीविजन पर्सनालिटी  करण जौहर को भी कला के क्षेत्र में बेहतरीन काम के लिए अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। करण ने लिखा, 'ऐसा बहुत बार नहीं होता है कि मेरे पास शब्दों की कमी होती है, लेकिन यह एक ऐसा अवसर है , पद्म श्री। देश में नागरिक पुरस्कारों में से एक प्राप्त करने के लिए ऐसा सम्मान। अभी बहुत सारी भावनाओं से अभिभूत। हर दिन अपने सपने को जीने, बनाने और मनोरंजन करने के अवसर के लिए विनम्र, उत्साहित और आभारी भी। मुझे पता है कि मेरे पिता को गर्व होगा और काश वह यहां मेरे साथ इस पल को साझा करने के लिए होते। ” 

47

फेमस सिंगर-म्यूजिशियन अदनान सामी ( Adnan Sami) को भी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सिंगर ने गोल्डन एंब्रॉयडरी वाली ब्लैक शेरवानी पहनी हुई थी। अवॉर्ड पाने के बाद अदनान सामी बोले कि कभी-कभी आपके पास खुद को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं होते हैं। सरकार को धन्यवाद। लोगों का शुक्रगुजार हूं, उनके बिना कुछ भी संभव नहीं है। मैं इसे अपने पिता-माता को समर्पित करता हूं। यह न केवल एक सम्मान है बल्कि एक जिम्मेदारी भी है, जिसे मैं बखूबी निभाने की कोशिश करूंगा।

57

थियेटर और टीवी आर्टिस्ट सरिता जोशी को भी इस साल पद्म श्री सम्मान दिया गया। उन्होंने छह दशकों की अवधि में गुजराती, मराठी, हिंदी और मारवाड़ी में लगभग 15,000 शो में प्रदर्शन किया है।

67

राष्ट्रपति कोविंद ने इंदिरा पी.पी. बोरा को कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया।  वह एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय नृतिका हैं जो भरतनाट्यम, कुचिपुड़ी और सत्त्रिया नृत्य में विशेषज्ञता रखती हैं।

77

राष्ट्रपति कोविंद ने कला के लिए डॉ शांति जैन (मरणोपरांत) को पद्म श्री प्रदान किया। वह लोक साहित्य, लोक संगीत और हिंदी कविता के क्षेत्र में एक बहुमुखी व्यक्तित्व थीं। 'बिहार गौरव गान’ की लेखिका, चर्चित साहित्यकार व गायिका पद्मश्री डॉ. शांति जैन का 2 मई 2021 को निधन हो गया था।

और पढ़ें:

आयुष्मान खुराना के नाम एक और उपलब्धि, टाइम की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में इकलौते बॉलीवुड एक्टर

Kangana Ranaut देसी अवतार में आई नजर, साड़ी और ब्लैक गॉगल्स में ढाह रही थीं कहर

Ranveer Singh ने जिम में बहाया पसीना, बॉडी देखकर फैंस बोले OMG

Ranveer singh ने 6 पैक एब्स की फोटो डाल चौंकाया, फैन्स ने पूछा- अब किसकी तैयारी है

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
करण जौहर
कंगना रनौत

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Dhurandhar 2 Budget पर नहीं होगा यकीन, रणवीर सिंह की मूवी की रिलीज से पहले लगी लॉटरी!
Recommended image2
Dhurandhar 2: टीजर के बाद इस एक्ट्रेस की एंट्री से बढ़ा क्रेज, क्या फर्स्ट पार्ट का भी रिकॉर्ड तोड़ेगी फिल्म
Recommended image3
Kapil Sharma की नहीं खैर? Lawrence Bishnoi से लिया सीधा पंगा
Recommended image4
Dhurandhar 2 से क्या है राहुल गांधी का कनेक्शन, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!
Recommended image5
Sunny Deol की 150 मिनट की फिल्म, इंटरवल के बाद एंट्री, जीता नेशनल अवॉर्ड, फिर बने 4 रीमेक
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved