- Home
- Entertainment
- Bollywood
- करीना-दीपिका से सारा-जाह्नवी तक, हर एक फिल्म के बदले इतनी फीस लेती हैं ये 15 बॉलीवुड एक्ट्रेस
करीना-दीपिका से सारा-जाह्नवी तक, हर एक फिल्म के बदले इतनी फीस लेती हैं ये 15 बॉलीवुड एक्ट्रेस
मुंबई। सनी देओल (Sunny Deol) के साथ फिल्म 'सिंह साब द ग्रेट' में काम कर चुकी एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने एक फिल्म के लिए अपनी फीस 10 करोड़ रुपए कर दी है। उर्वशी जल्द ही साउथ की बिग बजट साइंस फिक्शन फिल्म में एक माइक्रोबायोलॉजिस्ट के रोल में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग कुछ दिनों पहले मनाली में शुरू हुई है। सूत्रों के मुताबिक, उर्वशी ने इस मेगाबजट फिल्म के लिए 10 करोड़ रुपए लिए हैं। इसके साथ ही वो बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हो गई हैं। उर्वशी से ज्यादा फीस पाने वाली अब सिर्फ 4 ही एक्ट्रेस हैं, जिनमें दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, कंगना रनोट और प्रियंका चोपड़ा के नाम हैं। इस पैकेज में हम बता रहे हैं बॉलीवुड की टॉप-15 एक्ट्रेसेस की फीस के बारे में।

दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म 83, पठान और सर्कस में नजर आएंगी। आखिरी बार वो फिल्म छपाक में दिखी थीं।
करीना कपूर जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी। आखिरी बार करीना 2020 में अंग्रेजी मीडियम में नजर आई थीं।
कंगना रनोट जल्द ही फिल्म थलाइवी, धाकड़ और तेजस में नजर आएंगी। आखिरी बार कंगना फिल्म पंगा में नजर आई थीं।
प्रियंका चोपड़ा जल्द ही मैट्रिक्स और टेक्स्ट फॉर यू जैसी हॉलीवुड फिल्मों में दिखेंगी। वो आखिरी बार द व्हाइट टाइगर में नजर आई थीं।
कैटरीना कैफ जल्द ही फिल्म सूर्यवंशी, फोन भूत और टाइगर 3 में नजर आएंगी। आखिरी बार उन्हें फिल्म भारत में देखा गया था।
आलिया भट्ट जल्द ही गंगूबाई काठियावाड़ी, RRR और ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्मों में दिखेंगी। आखिरी बार वो सड़क 2 में नजर आई थीं।
अनुष्का शर्मा कुछ महीनों पहले ही मां बनी हैं। फिलहाल उनके पास कोई प्रोजेक्ट नहीं है। आखिरी बार वो 2018 में आई फिल्म जीरो में नजर आई थीं।
सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही फिल्म 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आएंगी। वो आखिरी बार फिल्म दबंग 3 में नजर आई थीं।
विद्या बालन जल्द ही फिल्म शेरनी में नजर आएंगी। वो आखिरी बार फिल्म शकुंतला देवी में नजर आई थीं।
श्रद्धा कपूर जल्द ही नागिन और चालबाज इन लंदन जैसी फिल्मों में दिखेंगी। वो आखिरी बार बागी 3 में नजर आई थीं।
सारा अली खान जल्द ही फिल्म अतरंगी रे में नजर आएंगी। वो आखिरी बार फिल्म कुली नंबर वन में दिखी थीं।
दिशा पाटनी जल्द ही फिल्म राधे और एक विलेन रिटर्न्स में नजर आएंगी। वो आखिरी बार फिल्म बागी 3 में दिखेंगी।
कियारा आडवाणी जल्द ही फिल्म शेरशाह, भूलभुलैया 2, जुग जुग जियो और मिस्टर लेले में नजर आएंगी। वो आखिरी बार फिल्म इंदू की जवानी में नजर आई थीं।
कृति सेनन जल्द ही फिल्म मिमी, हम दो हमारे दो, बच्चन पांडे, भेड़िया और आदिपुरुष में नजर आएंगी। वो आखिरी बार फिल्म पति पत्नी और वो में दिखी थीं।
जैकलीन फर्नांडिज जल्द ही अटैक, भूत पुलिस, सरकस, बच्चन पांडेय और राम सेतु में नजर आएंगी। वो आखिरी बार वेबसीरिज मिसेज सीरियल किलर में नजर आई थीं।
जाह्नवी कपूर जल्द ही फिल्म गुडलक जैरी और दोस्ताना 2 में नजर आएंगी। वो आखिरी बार फिल्म रूही में दिखी थीं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।