- Home
- Entertainment
- Bollywood
- मलाइका को पसंद हैं इन 3 खूबियों वाले लड़के, अर्जुन कपूर को लेकर एक्ट्रेस ने कह दी ऐसी बात
मलाइका को पसंद हैं इन 3 खूबियों वाले लड़के, अर्जुन कपूर को लेकर एक्ट्रेस ने कह दी ऐसी बात
मुंबई। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) पिछले कुछ सालों से अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर पार्टीज और इवेंट में देखा जाता है। कोरोना लॉकडाउन के समय तो अर्जुन कपूर का पूरा वक्त मलाइका के घर पर ही बीतता था। यहां तक कि कई बार अर्जुन कपूर मलाइका के घर की बालकनी में उनके साथ नजर आए थे। मलाइका और अर्जुन दोनों ही कई मौकों पर एक-दूसरे के लिए अपना प्यार भी जाहिर कर चुके हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका ने अर्जुन कपूर को भेजे गए आखिरी मैसेज के बारे में बात की। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें किस तरह के लड़के पसंद हैं। मलाइका अपनी पसंद के लड़के में चाहती हैं ये खूबियां...

हाल ही में मलाइका ने 'सुपरमॉडल ऑफ द ईयर' के एपिसोड के दौरान अपने को-जज मिलिंद सोमन के साथ बातचीत की। मलाइका ने बताया कि इस दौरान मलाइका ने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को भेजे गए लास्ट मैसेज के बारे में भी बात की। मलाइका के मुताबिक, मैंने अर्जुन को जो आखिरी मैसेज भेजा था वो 'आई लव यू टू' था।
मिलिंद सोमन ने जब मलाइका से किसी ऐसे शख्स का नाम पूछा, जो उन्हें गहराई से जानता हो तो उन्होंने फौरन अर्जुन कपूर का नाम लिया। मलाइका बोलीं- वो मुझे जानता है, मुझे मिलता है, मुझे समझता है, मुझे परेशान करता है।
मलाइका ने इसी इंटरव्यू में ये भी बताया कि उन्हें किस तरह के लड़के पसंद हैं। मलाइका के मुताबिक, मुझे उस तरह के लड़के पसंद हैं जो थोड़े रफ हों। लड़कों का चिकना चेहरा मुझे अच्छा नहीं लगता। इसके अलावा मुझे वो बहुत पसंद है, जो अच्छे से Kiss करना जानता हो। मुझे वो लड़के बिल्कुल पसंद नहीं जो ज्यादा गॉसिप करते हैं।
बता दें कि हफ्तेभर पहले ही अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर नजर आए थे। दोनों यहां रोमांटिक डिनर डेट करने पहुंचे थे। डिनर के बाद कपल यहां से एक-दूजे का हाथ थामे रेस्टोरेंट से बाहर निकलते देखा गया था। दोनों ने अपने चेहरे को मास्क से कवर कर रखा था।
अर्जुन और मलाइका ने दो साल पहले अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था। तब दोनों ने एक-दूजे का हाथ थामे हुए एक फोटो भी शेयर की थी। उस दिन भी अर्जुन कपूर का जन्मदिन था। अर्जुन और मलाइका ने भले ही अपने रिश्ते का ऑफिशियल स्वीकार कर लिया हो, लेकिन फैन्स इन दोनों को शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं।
बता दें कि मलाइका ने करन जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करन' पर इस बात को कबूल किया था कि वो अर्जुन कपूर को पसंद करती हैं। वहीं सोशल मीडिया पर दोनों एक दूसरे की तारीफ करते भी नजर आते हैं। मलाइका उम्र में अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी हैं। मलाइका जहां 48 की होने वाली हैं, वहीं अर्जुन कपूर अभी 36 साल के हुए हैं।
कुछ महीनों पहले जब एक फैन ने अर्जुन कपूर से उनकी शादी के बारे में सवाल किया तो जवाब में एक्टर ने कह था- जब भी शादी करूंगा मैं तुम्हें सब कुछ बता दूंगा। अभी फिलहाल कोई प्लान नहीं है। अर्जुन ने आगे कहा था, अभी शादी होगी भी तो कैसे, अगर करनी भी होगी तो अभी कैसे करूंगा?
वहीं अपनी अपनी लव लाइफ के बारे में बात करते हुए मलाइका ने एक इंटरव्यू में कहा था, हर कोई दोबारा प्यार में पड़ना चाहता है, एक रिश्ते में आना चाहता है। कोई भी अपनी पूरी जिंदगी अकेले और सिंगल नहीं रहना चाहता है। भले ही मेरे आसपास के लोगों ने ऐसा-वैसा कहा, लेकिन मुझे खुशी है कि मैंने यह चुनाव सोच-समझकर किया है।
बता दें कि मलाइका ने 5 साल तक अरबाज खान को डेट करने के बाद उनसे शादी की थी। शादी के 19 साल बाद मलाइका ने अरबाज से तलाक लेने का फैसला किया और दोनों का मई, 2017 में तलाक हो गया था। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि मलाइका, अरबाज की सट्टेबाजी की आदत से तंग आ गई थीं। इसीलिए उन्होंने तलाक लेने का फैसला किया।
ये भी पढ़ें- Celebs Spotted: सरेआम ब्रा दिखाने के बाद अब अधखुली पैंट पहने दिखी ये एक्ट्रेस, गॉर्जियस दिखी कमल हासन की बेटी
ये भी पढ़ें- खुले बाल और बिना मेकअप करीना कपूर बिकिनी में पोज देने में थी बिजी, उधर बेटा 1 चीज को लेने कर रहा था जिद
ये भी पढ़ें- ऐसा बाप जो अपनी ही बेटी से करना चाहता था शादी, सरेआम किया Kiss भी, जानें कौन है ये, जो रहा विवादों में
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।