MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • बॉलीवुड की 13 फ़िल्में, जो पाकिस्तान ने नहीं होने दीं रिलीज, वजह ऐसी कि हंस पड़ेंगे आप

बॉलीवुड की 13 फ़िल्में, जो पाकिस्तान ने नहीं होने दीं रिलीज, वजह ऐसी कि हंस पड़ेंगे आप

एंटरटेनमेंट डेस्क. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर फिल्म 'बेल बॉटम' (Bell Bottom) पर पाकिस्तान के खिलाफ चीजें दिखाए जाने का आरोप लगा है। हाल ही में जब अक्षय सऊदी अरब में चल रहे रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (Red Sea International Film Festival) में पहुंचे तो एक इंटरेक्शन के दौरान एक शख्स ने खुद को पाकिस्तानी बताया और दावा किया कि उनकी फिल्म में कुछ चीजें पाकिस्तान के विरुद्ध थीं। हालांकि, अक्षय न यह कहकर बात ख़त्म कर दी कि वह एक फिल्म है और उसे उसी हिसाब से देखा जाना चाहिए। वैसे पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों को हमेशा मुश्किल का सामना करना पड़ा है। कई फ़िल्में ऐसी हैं, जिन्हें वहां रिलीज नहीं किया गया। खास बात यह है कि इनमें से कुछ में तो पाकिस्तान के खिलाफ एक शब्द भी नहीं था। आइए आपको बताते हैं ऐसी ही 13 फिल्मों के बारे में, जिन्हें पाकिस्तान के खिलाफ एक भी शब्द ना होने के बावजूद बैन का सामना करना पड़ा...

4 Min read
Author : Gagan Gurjar
Published : Dec 07 2022, 07:41 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113

विद्या बालन, नसीरुद्दीन शाह और इमरान हाशमी स्टारर 'द डर्टी पिक्चर' को पाकिस्तान में बैन कर दिया गया था। 2011 में आई इस फिल्म को प्रतिबंधित किए जाने की वजह फिल्म का बोल्ड और विवादित कंटेंट था। हालांकि, भारत में रिलीज के एक सप्ताह बाद पाकिस्तान ने भी इसे अपने यहां चलाने की अनुमति दे दी थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
213

आमिर खान के प्रोडक्शन हाउस की फिल्म 'डेल्ही बेली' को पाकिस्तान में रिलीज की अनुमति नहीं मिली थी। बताया जाता है कि इसकी वजह फिल्म की गाली-गलौज वाला भाषा और बोल्ड सीन थे। 2013 में आई इस फिल्म में इमरान खान, कुणाल रॉय कपूर और वीर दास की अहम भूमिका थी।

313

धनुष और सोनम कपूर स्टारर फिल्म 'रांझणा' को पाकिस्तान ने बैन कर दिया था। 2013 में रिलीज हुई इस फिल्म को प्रतिबंधित करने की वजह सिर्फ इतनी थी कि इसमें मुस्लिम लड़की को हिंदू लड़के से प्यार करते दिखाया गया था।

413

2015 में आई मधुर भंडारकर के निर्देशन वाली फिल्म 'कैलेंडर गर्ल्स' को पाकिस्तान में रिलीज नहीं किया गया था। पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड ने फिल्म के डायलॉग्स को आपत्तिजनक बताया था।

513

2016 में दुनियाभर में रिलीज हुई शाहिद कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर और दिलजीत दोसांझ स्टारर 'उड़ता पंजाब' पाकिस्तान में बैन कर दी गई थी। पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड ने फिल्म की भाषा को आपत्तिजनक बताया था। हालांकि, बाद में इस फिल्म को 100 कट्स के साथ रिलीज की अनुमति दी गई थी।

613

रणबीर कपूर, ऐश्वर्या राय, अनुष्का शर्मा और फवाद खान स्टारर 'ए दिल है मुश्किल' को रिलीज के समय पाकिस्तान में प्रदर्शित नहीं किया। 2016 में आई इस फिल्म पर रोक लगाने की वजह भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहा तनाव था। दरअसल, उरी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तानी कलाकारों के इंडियन फिल्मों में काम करने पर बैन लगा दिया था। जवाब में पाकिस्तान ने इंडियन फिल्मों को प्रतिबंधित कर दिया था। हालांकि, 2017 में पाकिस्तान ने यह बैन हटा लिया था और 'ए दिल है मुश्किल' वहां रिलीज कर दी गई थी।

713

भारत-पाकिस्तान की सीमा पर चल रहे तनाव का असर अजय देवगन स्टारर 'शिवाय' पर भी पड़ा था। 2016 में जहां पूरी दुनिया में यह फिल्म रिलीज हुई थी, वहीं इसे पाकिस्तान में बैन कर दिया दिया गया था।

813

सलमान खान अभिनीत 'ट्यूबलाइट' 2017 में ईद के मौके पर पूरी दुनिया में रिलीज की गई। लेकिन पाकिस्तान ने इसे खरीदने में कोई इन्ट्रेस्ट नहीं दिखाया। वजह सिर्फ यह थी कि वे लोकल फिल्मों को सिनेमाघरों में जगह देना चाहते थे। उन्हें डर था कि 'ट्यूबलाइट' ईद पर रिलीज हो रहीं लोकल फिल्मों के बिजनेस को प्रभावित कर सकती है।

913

2017 में आमिर खान स्टारर 'दंगल' ने पूरी दुनिया में लगभग 1900 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। लेकिन यह फिल्म पाकिस्तान में रिलीज नहीं हो पाई। क्योंकि पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड के ऊल-जलूल कट्स को मानने से मेकर्स ने इनकार कर दिया था। दरअसल, पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड फिल्म से राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रगान वाले सीन्स को हटाना चाहता था, जो मेकर्स को मंजूर नहीं था। नतीजतन फिल्म को बैन कर दिया था।

1013

अक्षय कुमार स्टारर 'पैडमैन' पाकिस्तान में बैन हो गई थी। 2018 में आई इस फिल्म को पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया था।उन्होंने कहा था कि वे ऐसी फिल्म को अपने यहां रिलीज करने की इजाजत नहीं दे सकते, जिसका टाइटल, कहानी और विषय समाज के लिए नामंजूर है। उनके मुताबिक़, ये इस्लामी परम्पराओं, संस्कृति और इतिहास के खिलाफ है। सेंसर बोर्ड ने पाकिस्तानी डिस्ट्रीब्यूटर्स को इसके राइट्स खरीदने से रोक दिया था।

1113

अनुष्का शर्मा स्टारर हॉरर फिल्म 'परी' 2018 में सिनेमाघरों में रिलीज की गई। लेकिन पाकिस्तान ने इसे बैन कर दिया। पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड का कहना था कि फिल्म में काला जादू दिखाया गया है, जो इस्लाम के सिद्धांतों का उलंघन करता है। उन्होंने इस फिल्म को पाकिस्तानी ऑडियंस के लिहाज से गैरजरूरी माना था।

1213

2018 में ही पर्दे पर आई करीना कपूर और सोनम कपूर अभिनीत वीरे दी वेडिंग' पाकिस्तान में रिलीज नहीं हुई। पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड के मुताबिक़, इस फिल्म में महिला कलाकारों ने अश्लीलता का प्रदर्शन किया था और अश्लील डायलॉग्स भी बोले थे।

1313

सलमान खान स्टारर 'रेस 3' 2018 में ईद के मौके पर दुनियाभर में रिलीज हुई। लेकिन पाकिस्तान ने इसे रिलीज नहीं किया। वजह सिर्फ इतनी थी कि वे ईद पर पाकिस्तानी फिल्मों को ही स्थान देना चाहते थे और नहीं चाहते थे कि कोई बॉलीवुड फिल्म उन्हें टक्कर दे।

और पढ़ें...

SRK संग 'छैया छैया' का मौका गंवाने पर छलका शिल्पा शिरोड़कर का दर्द, बोलीं- कुछ लोगों को लगा मैं मोटी हूं

महिमा चौधरी ने फिर की कैंसर से लड़ाई पर बात, बताया बीमारी के दौरान कैसा था उनका हाल?

फिल्म की शूटिंग के दौरान 54 साल के स्टंटमैन का निधन, स्टंट करते 20 फीट की ऊंचाई से गिरा

कौन 'Indian Idol 13' की यह कंटेस्टेंट, जिसकी खूबसूरती देख बार-बार मिल रही हीरोइन बनने की सलाह

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

GG
Gagan Gurjar
गगन गुर्जर। पत्रकारिता क्षेत्र में सितंबर 2010 से कार्यरत हैं, 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मई 2022 से Asianet News Hindi में ये कार्यरत हैं। यहां पर डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में M.Sc और मीडिया स्टडीज में M.Phil किया है। मनोरंजन जगत से जुड़े मुद्दों और समसामयिक विषयों पर लिखने में रुचि। उनसे gagan.gurjar@asianetnews.in संपर्क किया जा सकता है।
सलमान खान
 
5th T20 • NZ vs IND 2026
Live
NZNZ
-
INDIND
(4.0 ov)21/2
NZ chose to bowl.
Schedule ›
4th T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
259/7
INDIND
172/9
NZ beat IND by 87 runs
Schedule ›
3rd TEST • SA vs AUS
Result
SASA
329 & 387
AUSAUS
429 & 111
SA won by 176 runs
Schedule ›
3rd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
198/3
INDIND
199/4
IND won by 6 wickets
Schedule ›
2nd T20 • NZ vs IND 2026
Result
NZNZ
180/5
INDIND
181/6
IND won by 4 wkts
Schedule ›
Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ramayana के कौन से सीन सबसे शानदार? 5 स्टार रेटिंग वाले रिव्यू में खुले कई राज
Recommended image2
Shah Rukh Khan House: 'जन्नत' से 'मन्नत' कैसे बना शाहरुख का ड्रीम हाउस? बेहद दिलचस्प है कहानी
Recommended image3
ऐश्वर्या राय को मिस वर्ल्ड बनने से पहले ही मिल गई थीं 4 फ़िल्में! आखिर क्यों ठुकराए थे सभी ऑफर?
Recommended image4
Sanjay Gupta Upcoming Movies: संजय गुप्ता की ये 4 फ़िल्में रह गईं अधूरी, एक में होते टाइगर श्रॉफ!
Recommended image5
Now Playing
SRFTI Protest Controversy: स्टूडेंट्स के प्रदर्शन पर जमकर भड़कीं प्रियंका चोपड़ा की बहन मीरा
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved