- Home
- Entertainment
- Bollywood
- Cirkus के बाद रोहित शेट्टी की 2 और फिल्मों में रणवीर सिंह की एंट्री! ट्रेलर लॉन्च पर हुआ खुलासा
Cirkus के बाद रोहित शेट्टी की 2 और फिल्मों में रणवीर सिंह की एंट्री! ट्रेलर लॉन्च पर हुआ खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क. रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की सुपरहिट कॉप ड्रामा 'सिम्बा' (Simmba) का दूसरा पार्ट बनेगा और वे अपकमिंग कॉमेडी ड्रामा 'गोलमाल 5' (Golmaal 5) में भी महत्वपूर्ण किरदार निभाएंगे। इस बात की पुष्टि शुक्रवार को डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty)और अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने अपकमिंग कॉमेडी फिल्म 'सर्कस' (Cirkus) के ट्रेलर लॉन्च के दौरान की। रणवीर सिंह ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सभी का स्वागत किया और 'सर्कस' को रोहित शेट्टी के कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा बताया। इस पर रोहित शेट्टी ने खुलासा कर दिया कि रणवीर 'गोलमाल' फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन गए हैं। नीचे की स्लाइड्स में पढ़िए रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी ने कैसे पुष्टि की...

रोहित शेट्टी ने रणवीर सिंह की ओर इशारा करते हुए कहा, "बहुत स्मार्ट आदमी है ये, अब गोलमाल में आएगा ये।" बताया जा रहा है कि 'सर्कस' के ट्रेलर के अंत में जो 'गोलमाल' के मुख्य किरदार दिखाए गए है,उससे साफ़ है कि 'सर्कस' से रणवीर सिंह का किरदार 'गोलमाल' से संबंधित होगा। हालांकि, इस बात का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है कि रोहित शेट्टी 'सर्कस' से रणवीर सिंह के किरदार को 'गोलमाल' से कैसे कनेक्ट करेंगे।
ट्रेलर लॉन्च के दौरान जब रोहित शेट्टी से पूछा गया कि वे रणवीर सिंह के साथ काम करना पसंद क्यों करते हैं? इस पर शेट्टी ने रणवीर की तारीफ़ की और कहा कि वे उनके डेडिकेशन और एनर्जी के कायल हैं।
रोहित शेट्टी ने इस दौरान यह खुलासा भी किया कि एक एड शूट के दौरान दोनों ने सबसे पहली बार साथ काम किया। इस पर रणवीर सिंह ने रोहित शेट्टी का शुक्रिया अदा किया।
रणवीर सिंह ने कहा कि उन्होंने अपने पसंदीदा डायरेक्टर को इम्प्रेस करने के लिए पूरी तैयारी कर थी, ताकि वे उन्हें अपनी फिल्म में साइन कर लें। रणवीर ने यह भी कहा कि रोहित शेट्टी ने उनके सभी सपने पूरे किए हैं। रणवीर सिंह ने इस दौरान यह पुष्टि भी की कि 'सिम्बा 2' जल्दी ही आने वाली है।
बात 'सर्कस' की करें तो यह फिल्म 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। रोहित शेट्टी के साथ रणवीर सिंह का यह दूसरा कोलैबोरेशन है। इससे पहले दोनों ने फिल्म सिम्बा' के लिए साथ काम किया था, जो 27 दिसंबर 2018 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 240 करोड़ रुपए कमाए थे और यह ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
और पढ़ें...
सामने आई शाहरुख़ खान की 250 करोड़ के बजट वाली 'Dunki' की डिटेल, सुपरस्टार ने खुद किया खुलासा
57 साल के शाहरुख़ खान का दर्द, बोले- कोई मुझे एक्शन फिल्म में नहीं लेना चाहता था?
सीढ़ियों से गिरे 'तुम्ही आना' जैसे गानों के सिंगर जुबिन नौटियाल, जानिए अब कैसा है उनका हाल?
सानिया मिर्जा के पति संग शादी की ख़बरों पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा?
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।