- Home
- Entertainment
- Bollywood
- इस स्टार किड्स को लॉन्च कर रहे हैं Karan Johar, पहले TV ऐड में किया था काम, खूबसूरती देख हो जाएंगे हैरान
इस स्टार किड्स को लॉन्च कर रहे हैं Karan Johar, पहले TV ऐड में किया था काम, खूबसूरती देख हो जाएंगे हैरान
मुंबई. बॉलीवुड (Bollywood) में न्यू जनरेशन का दौर शुरू हो गया है। कई स्टार किड्स बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। इनमें एक नाम संजय कपूर (Sanjay kapoor) और महीप कपूर (Maheep Kapoor) की बेटी शनाया कपूर (shanaya kapoor) का भी है। शनाया बड़े पर्दे पर एंट्री करने जा रही हैं। इन्हें ये मौका करण जौहर (karan johar) देने जा रहे हैं। अभिनेत्री ने अपनी डेब्यू फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इस मौके पर उनके पिता ने उन्हें एक भावुक नोट लिखते हुए बड़ी सलाह दी है।

संजय कपूर ने बचपन से लेकर बड़े होने तक की तीन तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। अपनी बेटी के करियर को शुरू होते देखकर वो बेहद ही भावुक नजर आए। तस्वीरों को साझा करते हुए 'सिर्फ तुम' के हीरो ने लिखा, ' नई शुरुआत। तुम पर गर्व है। खूब मेहनत करना। फोकस रखना। यह बस शुरुआत है। आकाश सीमा है। शूट का पहला दिन।'
संजय की इस पोस्ट के जवाब में शनाया ने लिखा- लव यू डैड। कई सेलेब्स ने शनाया को बधाई दी है। फराह खान, अमृता अरोड़ा समेत कई सेलिब्रिटी ने उन्हें बधाई दी।
बता दें कि करण ने टैलेंट मैनेजमेंट कंपनी शुरू की है, जिसे शनाया कपूर ने भी ज्वाइन किया है। इनका नाम डीसीए है। करण ने शनाया के फोटोशूट की तस्वीरें शेयर करके लिखा था- डीसीए स्क्वॉड में स्वागत है शनाया।
फिल्मों में कदम रखने से पहले शनाया एक ऐड कर चुकी हैं। अभिनेत्री एक हेयर स्ट्रेटनर का ऐड की है। इसी विज्ञापन को देखकर करण जौहर इम्प्रेस हो गए थे।
शनाया की कजिन जाह्नवी कपूर भी फिल्मी दुनिया में काम कर रही हैं। 2018 में धड़क फिल्म से उन्होंने अपना करियर शुरू किया था। इस फिल्म को भी करण जौहर ने ही बनाया था।
शनाया की दोस्त सुहाना खान, चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडेय और अमिताभ की नातिन नव्या नवेली हैं। ये तमाम स्टार किड्स बॉलीवुड में दस्तक देने वाले हैं।
शनाया ने बॉलीवुड में आने से पहले बतौर असिस्टेंट काम कर चुकी हैं। अब वो फिल्मी पर्दे पर दिखाई देने वाली हैं। अपने पिता की सलाह को अपने सिर आंखों पर रखेंगी।
और पढ़ें:
Kangana Ranaut पर भी चढ़ा इश्क का बुखार, इशारों ही इशारों में कबूला, जल्द करेंगी बड़ा खुलासा
Govinda दिखाने वाले हैं अब 'टिप टिप पानी बरसा' पर डांस मूव्स, फैंस बोले- Hero No 1 इज बैक
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।