MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Pune Crime News
Unacademy Story
Karnataka Global Connect
Toxic Box Office Collection
Rohini Murder
Yasin Malik News
Mirzapur The Movie Advance Booking
Hanuman Ansh Box Office Collection
Chennai Motor Sports City
Abhinandan Varthaman
Bulandshahr Murder Case
Kali Nand Giri
Maharashtra Baby Girl
New York AI Ban
Nepal Flood
News Pulse India World
Delhi Weather
Aaj Ka Rashifal
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • Shahrukh Khan Birthday: सालों से घर बैठे हैं SRK फिर भी सबसे अमीर एक्टर, सलमान-अक्षय से इतने गुना हैं अमीर

Shahrukh Khan Birthday: सालों से घर बैठे हैं SRK फिर भी सबसे अमीर एक्टर, सलमान-अक्षय से इतने गुना हैं अमीर

मुंबई। शाहरुख खान (Shahrukh Khan) 56 साल के हो गए हैं। 2 नवंबर, 1965 को दिल्ली में जन्मे शाहरुख पिछले तीन साल से खाली बैठे हैं। शाहरुख आखिरी बार दिसंबर, 2018 में आई फिल्म 'जीरो' (Zero) में नजर आए थे। तब से अब तक उनकी कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है। बावजूद इसके शाहरुख खान फिल्म इंडस्ट्री के सबसे अमीर एक्टर हैं। भले ही शाहरुख खान के पास लंबे समय से कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं है लेकिन फिर भी वो बॉलीवुड के दो सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से दोगुने अमीर हैं। जानें शाहरुख के पास कितनी प्रॉपर्टी..

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
| Updated : Nov 02 2021, 12:49 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
19

इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, शाहरुख के पास जहां 700 मिलियन डॉलर (करीब 5180 करोड़ रुपए) की प्रॉपर्टी है तो वहीं उनसे पहले से इंडस्ट्री में काम कर रहे सलमान खान इस मामले में काफी पीछे हैं। सलमान खान 310 मिलियन डॉलर (2294 करोड़) की संपत्ति के मालिक हैं। वहीं अक्षय कुमार के पास 273 मिलियन डॉलर (2020 करोड़) रुपए की प्रॉपर्टी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
29

शाहरुख खान ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी और देखते ही देखते वो बॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार बन गए। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले उन्होंने फौजी, सर्कस जैसे टीवी सीरियल्स में काम किया। इसके बाद उनकी पहली फिल्म 1992 में आई दीवाना थी। इस फिल्म के बाद तो उन्होंने कभी पीछे मुड़कर ही नहीं देखा। हालांकि, पिछले कुछ सालों से शाहरुख का स्पार्क थोड़ा कम हुआ है। 
 

39

शाहरुख खान की कुल प्रॉपर्टी की बात करें तो दुनिया भर में उनकी प्रॉपर्टीज से अंदाजा लगाया जा सकता है कि उन्हें ऐसे किंग खान यूं ही नहीं कहा जाता है। मुंबई में आलीशान घर के अलावा उनकी यूके, दुबई और दुनिया की दूसरी जगहों पर भी कई प्रॉपर्टीज हैं। शाहरुख खान की सबसे बड़ी प्रॉपर्टी उनका मुंबई स्थित बंगला 'मन्नत' है। 

49

शाहरुख ने 'मन्नत' को महज 13 करोड़ रुपए में खरीदा था और आज इस बंगले की कीमत 300 करोड़ रुपए से भी ज्यादा है। किंग खान का परिवार इस बंगले में पिछले 25 साल से रह रहा है। करीब 26 हजार वर्गफीट में बने इस बंगले को शाहरुख ने 1995 में खरीदा था और तब इसका नाम 'विला विएना' था, जो एक पारसी गुजराती केकू गांधी के पास था।
 

59

एक्टिंग के अलावा शाहरुख खान एक सक्सेसफुल प्रोड्यूसर भी हैं। उनकी फिल्म प्रोडक्शन कंपनी रेड चिली भी बॉलीवुड की सफल कंपनियों में से एक है। रेड चिली से पहले उन्होंने अपनी पार्टनर जूही चावला और अजीज मिर्जा के साथ ड्रीम्ज अनलिमिटेड कंपनी शुरू की थी।

69

शाहरुख खान ने 2008 में IPLटीम कोलकाता नाइट राइडर्स को जूही चावला के पति जय मेहता के साथ पार्टनरशिप में 7.5 करोड़ डॉलर में खरीदा था। देश को उस समय पहली बार शाहरुख खान की संपत्ति के बारे में पता चला था।

79

दुबई के पाम जुमेराह में स्थित शाहरुख खान का विला K-93 करीब 14000 sqft में फैला है। शाहरुख को यह बंगला पाम जुमेराह के डेवलपर्स ने गिफ्ट में दिया था। इस बीच-फेसिंग मेंशन की कीमत करीब 18 करोड़ रुपए है। इसमें दो रिमोट कंट्रोल्ड गैरेज, एक इंडिपेंडेंट बीच और प्राइवेट पूल हैं। शाहरुख के पास लंदन के पॉश एरिया पार्क लेन में भी एक आलीशान घर है। इस घर की कीमत करीब 176 करोड़ रुपए है। इसके अलावा शाहरुख स्टेज शो से भी मोटा पैसा कमाते हैं।

89

इसके अलावा शाहरुख खान का अलीबाग में हॉलिडे होम है। करीब 20 हजार वर्गमीटर में फैले इस फार्महाउस की कीमत 146 मिलियन डॉलर (करीब 1 हजार करोड़) है। यहां हेलिपेड भी बना हुआ है। शाहरुख खान अक्सर अपने दोस्तों और परिवार के साथ यहां छुट्टियां बिताने आते हैं। हालांकि कुछ साल पहले उनकी यह प्रॉपर्टी विवादों में आ गई थी।

99

शाहरुख लग्जरी कारों के शौकीन हैं। उनके कलेक्शन में कई ब्रांड्स की कारें हैं। उनके पास ऑडी ए6 (28 लाख रुपए), बुगाती वेरॉन (12 करोड़ रुपए), टोयोटा लैंड कूजर (44 लाख रुपए), रोल्स रॉयस (2.9 करोड़ रुपए), बीएमडब्ल्यू आई8 (2.29 करोड़ रुपए), मर्सिडीज बेंज एस600 गार्ड (2.8 करोड़ रुपए), बीएमडब्ल्यूआई8 (90 लाख रुपए) जैसी महंगी कारें हैं।

ये भी पढ़ें :

Shahrukh Khan Birthday: जिसने नौटंकी कहकर ठुकरा दिया था ये ऑफर, उसका बेटा है आज बॉलीवुड का बादशाह

Aishwarya Rai Birthday: बिना मेकअप और ऐसे कपड़े पहन पति-बेटी के साथ बच्चन बहू ने मनाया बर्थडे

Shahrukh Khan Birthday:तो इस बात से इतना खौफ खा गए थे शाहरुख कि नोंच डाला था Aishwarya Rai का हाथ

Shahrukh Khan Birthday: आखिर काजोल से क्यों चिढ़ता है SRK का बेटा, इस वजह से घूर रहा था एक्ट्रेस को

Shahrukh Khan Birthday: शाहरुख की उस गंदी हरकत से वाकिफ नहीं थी काजोल, अचानक हो गया था कुछ ऐसा

Aishwarya Rai Birthday: सास जया बच्चन की दुश्मन है ऐश्वर्या की सबसे बेस्ट फ्रेंड, इनसे है ऐश की क्लोज बॉन्डिंग

शर्लिन चोपड़ा की मुसीबतें बढ़ीं, शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा ने दी एक्ट्रेस पर मानहानि का केस करने की चेतावनी

Pornography Case: शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा बिना इजाजत नहीं कर पाएंगे 1 काम, देनी होगी ये जानकारी भी

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Mirzapur The Movie First Review: कैसी है 'मिर्ज़ापुर द मूवी', वायरल हुआ पहला रिव्यू
Recommended image2
Hanuman Ansh Star Cast Fees: 1.8 करोड़ में बनी 'हनुमान अंश' के लिए किसे कितनी फीस मिली?
Recommended image3
काम को तरस रही शाहरुख़-सलमान-आमिर खान की को-एक्ट्रेस, 70 की उम्र में लगाई यह गुहार!
Recommended image4
Mirzapur The Movie Advance Booking: 'मिर्जापुर द मूवी' का धमाका, एडवांस में बिके इतने टिकट
Recommended image5
Hanuman Ansh Box Office Day 27: नीम करोली बाबा की फिल्म का बज रहा डंका, 27 वें दिन भी छापे इतने करोड़
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved