MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Entertainment
  • Bollywood
  • अंबानी खानदान की छोटी बहू टीना ने मदर्स डे पर सास और मां के साथ शेयर की फोटो, लिखी ये बात

अंबानी खानदान की छोटी बहू टीना ने मदर्स डे पर सास और मां के साथ शेयर की फोटो, लिखी ये बात

मुंबई। धीरूभाई अंबानी (Dhirubhai Ambani) और कोकिला अंबानी (Kokilaben Ambani) की छोटी बहू, टीना अंबानी (Tina Ambani) ने मदर्स डे के मौके पर अपनी मां और सासू मां को याद किया है। इस दौरान टीना अंबानी ने अपनी दोनों मांओं के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। टीना ने अपनी पोस्ट के साथ कुछ फोटो शेयर की हैं, जिनमें टीना अंबानी अपने दोनों बेटों जय अनमोल और जय अंशुल के साथ दिखाई दे रही हैं। वहीं, एक अन्य फोटो में उनकी मां और सासू मां नजर आ रही हैं। 

4 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : May 09 2021, 06:39 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113

इन फोटो के साथ टीना अंबानी ने कैप्शन में लिखा- दुनिया में सबसे गर्म स्थान एक मां का आलिंगन है, अविश्वसनीय, शुद्धतम और सबसे अलौलिक प्रेम का स्रोत मां हैं और मातृत्व से बढ़कर कोई आनंद नहीं है। बिना शर्त और शाश्वत। मेरी दो मांओं का आभार और प्यार, आज व हर दिन के लिए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
213

पिछले साल 2020 के मदर्स डे के मौके पर टीना ने अपने परिवार के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इसके साथ उन्होंने लिखा था- कैसे उन्होंने इन दो मजबूत महिलाओं से एक मां बनना सीखा है। एक मां का प्यार बिना शर्त, बेमिसाल, अनंत काल के लिए है। आज आप हर दिन मम्मी को मिस करते हैं। आप और कोकिला मम्मीजी धन्यवाद।

313

11 फरवरी, 1957 को मुंबई में पैदा हुईं टीना मुनीम को अनिल अंबानी ने पहली बार 1986 में एक शादी के दौरान देखा था। दरअसल अनिल की नजर उस शादी में टीना पर इसलिए पड़ी, क्योंकि पूरी पार्टी में टीना ही एक ऐसी लेडी थीं, जो ब्लैक साड़ी में नजर आ रही थीं। काली साड़ी में टीना को देख अनिल अंबानी उन पर फिदा हो गए थे और काफी देर तक उन्हें देखते ही रहे।

413

इस मुलाकात का जरिया टीना का भतीजा करन बना था। उस दौर में टीना बॉलीवुड की बड़ी स्टार थीं। टीना ने अनिल से पहली मुलाकात के समय तक रिलायंस के बारे में कुछ भी नहीं सुना था। हालांकि, टीना का कहना है कि पहली मुलाकात में अनिल उन्हें काफी पसंद आए थे।
 

513

अनिल और टीना की दूसरी मुलाकात अमेरिका में हुई, जो कि नॉर्मल रही, लेकिन टीना लगातार अनिल को अवॉइड कर रही थीं। वे उनसे मिलना नहीं चाहती थीं। जब अनिल की जिद के कारण वे उनसे मिलीं तो उनकी सादगी से बहुत प्रभावित हुईं।

613

टीना मुनीम ने अनिल को अपने बहुत करीब पाया। उधर, अनिल तो उनको पहले से ही उन्हें पसंद करने लगे थे। इसके बाद दोनों कई महीनों तक एक-दूसरे को डेट करते रहे। इस समय तक टीना ने बॉलीवुड से दूरी बना ली थी।

713

इधर, अनिल अंबानी ने जब टीना के बारे में अपने परिवार को बताया तो वे इस रिश्ते के खिलाफ थे। वे नहीं चाहते थे कि कोई एक्ट्रेस उनके घर की बहू बने। फैमिली प्रेशर के चलते अनिल ने टीना से दूर होने का फैसला लिया।

813

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब अनिल अंबानी ने यह फैसला टीना को बताया तो, उन्होंने कोई रिएक्शन नहीं दिया। हालांकि, इससे टीना को गहरा धक्का लगा था। इसी बीच, टीना बॉलीवुड छोड़कर इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स करने अमेरिका चली गईं।

913

हालांकि इस लव स्टोरी का क्लाइमैक्स ये नहीं बल्कि कुछ और था। दरअसल, 1989 में अमेरिका के लॉस एंजिलिस में बड़ा भूकंप आया था। उस वक्त टीना वहीं थीं। अनिल ने किसी तरह नंबर खोजकर टीना को फोन किया। फोन पर अनिल ने केवल टीना से पूछा क्या तुम ठीक हो? टीना का जवाब मिलते ही कोई और बात किए बगैर अनिल ने फोन काट दिया।

1013

अनिल के इस बर्ताव से टीना हैरान हो गईं। टीना से भी रहा नहीं गया और दोनों के बीच फिर बातचीत शुरू हो गई। काफी सोच-विचार करने के बाद अनिल ने अपने परिवार से कह दिया कि वे टीना से ही शादी करेंगे और आखिरकार वो अपनी फैमिली को मनाने में कामयाब रहे।

1113

इसके बाद दोनों के परिवार एक-दूसरे से मिले और शादी की तैयारी की गईं। इस तरह फरवरी, 1991 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। अनिल और टीना के दो बेटे जय अनमोल और जय अंशुल हैं। 

1213

अनिल अंबानी से शादी करने से पहले टीना फिल्मों में काम करती थीं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई बड़े मुकाम हासिल किए थे। टीना ने 'लूटमार', 'मनपसंद', 'रॉकी', 'सौतन', 'कर्ज','मन पसंद', 'बातों-बातों में', 'बड़े दिलवाला', 'इजाजत' जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है। 

1313

टीना ने अनिल अंबानी संग शादी रचाने के बाद फिल्म इंडस्ट्री को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। हालांकि, अभी भी वो फिल्मी हस्तियों के साथ सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी रहती हैं। टीना हर खास मौकों अथवा अपने खास लोगों के बर्थडे पर फोटोज व वीडियो शेयर करना नहीं भूलती हैं। 
 

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।
 
4th T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
247/3
WI beat IND by 24 runs
Schedule ›
3rd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
168/8
SLSL
172/2
SL beat PAK by 8 wickets
Schedule ›
3rd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
223
WIWI
209/7
IND beat WI by 14 runs
Schedule ›
2nd T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
215/3
SLSL
133/7
PAK beat SL by 82 runs
Schedule ›
2nd T20 • IND vs WI
Result
INDIND
249/5
WIWI
252/4
WI beat IND by 6 wickets
Schedule ›
1st T20 • PAK vs SL
Result
PAKPAK
187/6
SLSL
182/8
PAK Won by 4 wickets
Schedule ›
1st TEST • SA vs AUS
Result
SASA
284 & 206
AUSAUS
390 & 314/6
AUS beat SA by 214 runs
Schedule ›
1st T20 • IND vs WI
Result
INDIND
172/2
WIWI
171
IND won by 8 wickets
Schedule ›
5th T20 • IND vs WI
INDIND
Sat, 17 Oct, 2026
WIWI
07:00 pm
Match yet to begin.
Schedule ›
2nd TEST • SA vs AUS
SASA
Sun, 18 Oct, 2026
AUSAUS
01:30 pm
Match yet to begin.
Schedule ›

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Nayyi Navelli Movie Review: यामी गौतम की ‘नयी नवेली’ में डायन का रहस्य या कॉमेडी का गड़बड़झाला?
Recommended image2
'भगवान उनका...'. नाना पाटेकर की मौत पर तांडव कर रहीं तनुश्री दत्ता पर पहली बार बोले बेटे मल्हार
Recommended image3
‘नाना पाटेकर नर्क पहुंचा या नहीं?’, तनुश्री दत्ता का बड़ा दावा, श्मशान घाट में भगवान ने दिया ये जवाब
Recommended image4
भांजे इमरान खान को कहा गया, 'देश से निकलो' तो भड़की आमिर खान की Ex, ऋतिक रोशन की GF भी नाराज
Recommended image5
Hanuman Ansh Collection Day 70: 'हनुमान अंश' अब भारत में भी 400 करोड़ पार, 70वें दिन की इतनी कमाई
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved