- Home
- Entertainment
- Bollywood
- आखिर करीना कपूर ने बेटे को क्यों बताया दिल तोड़ने वाला, तैमूर के साथ फोटो शेयर कर बेबो ने लिखी ये बात
आखिर करीना कपूर ने बेटे को क्यों बताया दिल तोड़ने वाला, तैमूर के साथ फोटो शेयर कर बेबो ने लिखी ये बात
मुंबई। करीना कपूर (Kareena Kapoor) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन अपनी और फैमिली की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती हैं। हाल ही में करीना कपूर ने बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसमें करीना ने तैमूर को दिल तोड़ने वाला बताया है। करीना ने आखिर क्यों तैमूर को हार्ट ब्रेकर कहा, इसके पीछे कि वजह तो वही बता सकती हैं।

करीना कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक जो फोटो शेयर की है, उसमें वो बेटे तैमूर के साथ दिख रही हैं। इस फोटो में करीना अपने बेटे टिम (तैमूर) के साथ सेल्फी ले रही हैं और तैमूर कैमरे की तरफ देखते हुए अजीबोगरीब एक्सप्रेशन दे रहे हैं।
इस फोटो में करीना व्हाइट टी-शर्ट में नजर आ रही हैं। उनकी टी-शर्ट पर हार्ट ब्रेकर (दिल तोड़ने वाला) लिखा हुआ दिख रहा है। इस फोटो को शेयर करते हुए करीना कपूर ने लिखा- मेरी टी-शर्ट पर क्या है टिम? तुम। इस तस्वीर की ओर इशारा करते हुए करीना ने तैमूर को दिल तोड़ने वाला कहा है। वैसे, हो सकता है कि तैमूर की शरारतों से तंग आकर करीना ने बेटे को ये टैग दिया हो।
तैमूर अली खान बॉलीवुड के सबसे फेमस स्टारकिड्स में से एक हैं। करीना कपूर अक्सर अपने लाडले की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। कुछ महीनों पहले करीना ने बेटे तैमूर का ब्रेकफास्ट मैन्यू शेयर किया था। तैमूर के हेल्दी ब्रेकफास्ट की फोटो शेयर करते हुए करीना कपूर ने बताया था कि उनके बेटे की प्लेट सभी न्यूट्रिशंस से भरी होती है।
बता दें कि करीना कपूर इस बात का पूरा ख्याल रखती हैं कि तैमूर जो भी खाए वो हेल्दी रहे। करीना ने इंस्टा स्टोरी पर तैमूर के ब्रेकफास्ट की जो फोटो शेयर की थी, उसमें पपीता, केला और सेब कटे हुए दिख रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए करीना ने लिखा- मेरे टिम (तैमूर) की प्लेट हमेशा फुल रहती है।
इससे पहले करीना ने तैमूर के संडे डिनर की झलक दिखाई थी। करीना ने 4 जुलाई को अपनी इंस्टा स्टोरी पर तैमूर अली खान के फेवरेट संडे डिनर का मेन्यू शेयर किया था। इस फोटो में तैमूर की प्लेट में पास्ता के साथ बींस और शिमला मिर्च थी। इस फोटो को शेयर करते हुए करीना ने लिखा था- टिम को इसे ग्रीन रखना पसंद है।
सैफ ने तैमूर को लेकर एक इंटरव्यू में का था कि वो एक दिन अपने लाडले को एक्टर बनते देखना चाहते हैं। सैफ ने कहा था- किसी एक फ्राइडे को वह अपनी पहली फिल्म रिलीज करेंगे, इतना मुझे यकीन है। मैं चाहता हूं कि तैमूर एक्टर बनें। वहीं, करीना अपने बेटे को एक स्पोर्ट्सपर्सन बनाने की ख्वाहिश जता चुकी हैं।
करीना कपूर ने एक बार तो तैमूर को लेकर अक्षय कुमार तक को चैलेंज कर दिया था। करीना ने एक इंटरव्यू में अक्षय को कहा था कि तैमूर आने वाले दिनों में आपके लिए बहुत बड़ा खतरा बन सकता है। आपकी फैन फॉलोइंग को भी वह पीछे छोड़ सकता है।
बता दें कि करीना कपूर ने 2012 में सैफ अली खान से शादी की थी। शादी के 4 साल बाद करीना ने 20 दिसंबर, 2016 को तैमूर को जन्म दिया। तैमूर अब 5 साल के होने वाले हैं। करीना कपूर इसी साल फरवरी में अपने दूसरे बेटे जेह की मां बनी हैं। जेह भी अब 6 महीने के हो चुके हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।