MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Money News
  • अफगानिस्तान का कीमती खजाना ही उसकी सबसे बड़ी मुसीबत, क्यों कहा जाता है साउथ एशिया का सबसे अमीर देश

अफगानिस्तान का कीमती खजाना ही उसकी सबसे बड़ी मुसीबत, क्यों कहा जाता है साउथ एशिया का सबसे अमीर देश

काबुल. तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान में मौजूद मिनरल्स (खनिज) की चर्चा तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कई देशों की नजर अफगानिस्तान में मौजूद इन मिनरल्स पर है। दरअसल, अफगानिस्तान में 1400 से अधिक मिनरल्स फील्ड हैं, जिसमें कोयला, तांबा, सोना, लोहा, प्राकृतिक गैस, पेट्रोलियम, कीमती पत्थर, नमक के कई भंडार मौजूद हैं। साउथ एशिया का सबसे अमीर देश है अफगानिस्तान... 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Aug 19 2021, 11:19 AM IST| Updated : Aug 19 2021, 11:20 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16

आज जिस अफगानिस्तान में अराजकता फैली है, लोग देश छोड़कर भागने के लिए मजबूर है वह साउथ एशिया का सबसे अमीर देश है। लेकिन आज लोग यहां रहने के लिए तैयार नहीं हैं। द पेंटागन और यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, अफगानिस्तानके खनिज संसाधनों को कम से कम 1 लाख करोड़ रुपए का बताया गया है।  
 

26

लिथियम का भंडार
यहां लिथियम का बड़ा भंडार है। लिथियम का इस्तेमाल इलेक्ट्रिक कारों, स्मार्टफोन और लैपटॉप के लिए बैटरियों में किया जाता है। 
 

36

सोने का भंडार
अफगानिस्तान में सोने के भी भंडार हैं। साल 2006 तक तखर प्रांत में सोने का खनन किया गया था। समती के पंज नदी घाटी में 20 से 25 मीट्रिक टन सोना होने का अनुमान लगाया गया था। माना जाता है कि अफगानिस्तान के साउथ में सोने के बड़े भंडार हैं। 
 

46

संगमरमर-कीमती पत्थरों का भंडार
अफगानिस्तान में देश के विभिन्न हिस्सों में संगमरमर की काफी मात्रा है। हेरात में कई संगमरमर के कारखाने हैं। काबुल में अमेरिकी दूतावास के अनुसार, अफगान से हर साल $15 मिलियन संगमरमर का निर्यात होता है। 
 

56

पेट्रोलियम का भंडार
अफगानिस्तान में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार है। उत्तर में बल्ख और जाज्जान प्रांत के बीच अफगानिस्तान में 1.8 बिलियन बैरल तेल है, जिसकी खोज 2010 में की गई थी।     
 

66

खनिजों पर चीन की नजर
अफगानिस्तान में खनिजों के इतने ज्यादा भंडार हैं कि कई देशों की नजर इसपर लगी हुई है। इन देशों में चीन भी है। अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि तालिबान दुनिया के बड़े खनिज भंडार पर बैठा है। ऐसे में देखना होगा कि वह इसका इस्तेमाल कैसे करता है। 

ये भी पढ़ें...

1- 'तालिबानी जबरदस्ती घर में घुस गए, मां से खाना बनाने के लिए कहा, मना करने पर पीटकर मार डाला'

2- पूरा गांव जला देता था, बच्चों को काट देता था...उस राक्षस की कहानी, जिसकी क्रूरता देख तालिबान भी कांपता था

3- Afghanistan में झंडे को लेकर क्यों मचा बवाल? Taliban ने इस चक्कर में 2 को गोली मार दी, 8 बुरी तरह जख्मी

4- चोरी पर कार में हाथ बांध पीटा, लोगों को जानवरों की तरह डंडे मारे..8 तस्वीरें बताती हैं तालिबान नहीं सुधरेगा

5- Taliban को भी डराने वाली ये महिला कौन है, जिसे Afghanistan पर कब्जे के बाद लड़ाकों ने किया कैद

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved