MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Money News
  • LIC की इस पॉलिसी से होती है जिंदगी भर कमाई, जानें इसके और भी दूसरे फायदे

LIC की इस पॉलिसी से होती है जिंदगी भर कमाई, जानें इसके और भी दूसरे फायदे

बिजनेस डेस्क। देश की सबसे बड़ी सरकारी इन्श्योरेंस कंपनी लाइफ कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) समय-समय पर नए प्लान लॉन्च करती रहती है। एलआईसी की पॉलिसी में निवेश करना ज्यादातर लोग पसंद करते हैं। इसकी वजह यह है कि यहां पैसा डूब नहीं सकता। इसके अलावा, एलआईसी लोगों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रख कर प्लान लाती है। इसकी पॉलिसी में निवेश करने पर लाइफ कवरेज के साथ मेच्योरिटी पर अच्छा-खासा रिटर्न भी मिलता है। एलआईसी का नेटवर्क पूरे देश में फैला है। महानगरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी एलआईसी के एजेंट अपने ग्राहकों के संपर्क में रहते हैं और उन्हें नई योजनाओं के बारे में बताते हैं। अब एलआईसी की पॉलिसी ऑनलाइन  भी ली जा सकती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं एलआईसी के एक खास प्लान के बारे में, जिसमें जिंदगी भर कमाई की जा सकती है। इसके साथ ही दूसरे फायदे भी मिलते हैं। (फाइल फोटो) 

3 Min read
Author : Asianet News Hindi
Published : Nov 15 2020, 08:50 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
18

क्या है यह प्लान
एलआईसी (LIC) के इस प्लान का नाम  न्यू जीवन शांति डेफर्ड एन्युटी (New Jeevan Shanti Deferred Annuity Plan) है। यह एक नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग, व्यक्तिगत, सिंगल प्रीमियम , डेफर्ड एन्युटी प्लान है। एलआईसी का यह प्लान लेने वालों को लोन की सुविधा भी मिलेगी।
(फाइल फोटो)

28

सालाना दर की गारंटी
एलआईसी (LIC) ने एक बयान जारी कर के कहा है कि न्यू जीवन शांति प्लान के लिए सालाना दर की गारंटी पॉलिसी की शुरुआत में ही दे दी जाती है। इस प्लान को ऑफलाइन और ऑनलाइन, दोनों तरीके से खरीदा जा सकता है।
(फाइल फोटो)

38

प्लान का पहला ऑप्शन
इस प्लान में का पहला ऑप्शन सिंगल लाइफ के लिए डेफर्ड एन्युटी है। इस ऑप्शन में डेफरमेंट पीरियड के बाद एन्युटी पेमेंट एन्युटी पाने वाले के जीवन तक जारी रहती है। अगर एन्युटी पाने वाले की किसी वजह से मृत्यु हो जाती है, तो इस परिस्थिति में नॉमिनी को इसका फायदा मिलेगा।
(फाइल फोटो)
 

48

प्लान का दूसरा ऑप्शन
एलआईसी (LIC) के इस प्लान में सिंगल के अलावा  जॉइंट लाइफ के लिए भी डेफर्ड एन्युटी कराई जा  सकती है। इसमें डेफरमेंट पीरियड के बाद एन्युटी पेमेंट्स तब तक जारी रहता है, जब तक पहला या फिर दूसरा व्यक्ति जीवित रहता है। अगर डेफरमेंट पीरियड के दौरान दोनों की मृत्यु हो जाती है तो भुगतान नॉमिनी को किया जाता है।
(फाइल फोटो)
 

58

कौन ले सकता है जॉइंट लाइफ एन्युटी
एलआईसी (LIC) के इस प्लान में जॉइंट लाइफ एन्युटी एक परिवार के केवल दो लोगों बीच ली जा सकती है। दादा-दादी, माता-पिता, दो बच्चे, दो ग्रैंड चिल्ड्रन्स, पति-पत्नि या भाई-बहन को जॉइंट लाइफ एन्युटी का ऑप्शन मिल सकता है।  
(फाइल फोटो)

68

न्यूनतम कितना करना होगा खर्च 
इस प्लान को खरीदने के लिए न्यूनतम 1,50,000 रुपए का निवेश करना होगा। एन्युटी को सालाना, 6 महीने, 3 महीने और मंथली ली जा सकती है। यह खरीदने वाले पर निर्भर करता है वह पेमेंट किस तरह से लेना चाहता है। इस प्लान में न्यूनतम सालाना इनकम 12,000 रुपए है। इस प्लान में अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है।
(फाइल फोटो)
 

78

कौन ले सकता है प्लान
इस प्लान को 30 साल से लेकर 79 साल तक का कोई भी व्यक्ति ले सकता है। इसमें मिनिमम डेफरमेंट पीरियड एक साल का है और मैक्सिमम डेफरमेंट पीरियड 12 साल का है।
(फाइल फोटो)

88

मिलता है इंसेंटिव भी
एलआईसी (LIC) के इस प्लान में 5 लाख या इससे ज्यादा की खरीद कीमत पर एक इंसेंटिव भी मिलता है। यह इंसेंटिव एन्युटी दर में बढ़ोत्तरी के रूप में मिलता है। दिव्यांग लोग इस प्लान को 50,000 रुपए में खरीद सकते हैं। 
(फाइल फोटो)

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

About the Author

AN
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Success Story: ₹50 लाख की नौकरी छोड़ शुरू किया ऐसा बिजनेस, महज 2.5 साल में अर्न किया ₹5 Cr
Recommended image2
8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Recommended image3
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?
Recommended image4
10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
Recommended image5
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved