- Home
- Business
- Money News
- नीता अंबानी से ज्यादा खूबसूरत हैं बेटी, ससुराल से गिफ्ट में मिला है 450 Cr का ये आलीशान बंगला
नीता अंबानी से ज्यादा खूबसूरत हैं बेटी, ससुराल से गिफ्ट में मिला है 450 Cr का ये आलीशान बंगला
मुंबई। देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और उनके बच्चे इन दिनों चर्चा में हैं। दरअसल, हाल ही में मुकेश अंबानी ने बेटे आकाश अंबानी को रिलायंस जियो (Reliance Jio) का चेयरमैन बना दिया है। इसके बाद चर्चा है कि वो बेटी ईशा अंबानी को रिलायंस रिटेल की कमान सौंपने वाले हैं। ईशा जल्द ही रिलायंस ग्रुप के रिटेल बिजनेस की चेयरमैन बनेंगी। बता दें मुकेश और नीता की बेटी ईशा अंबानी अभी 30 साल की हैं।

ईशा अंबानी का जन्म 23 अक्टूबर, 1991 को मुंबई में हुआ था। ईशा भी अपनी मां नीता अंबानी की तरह ही बेहद खूबसूरत हैं। ईशा फिलहाल रिलायंस रिटेल की डायरेक्टर हैं।
ईशा अंबानी की शादी 12 दिसंबर, 2018 को पीरामल ग्रुप (Piramal Group) के अजय और स्वाति पीरामल के बेटे आनंद पीरामल (Anand Piramal) से हुई थी।
शादी के बाद ईशा अंबानी को उनके ससुर अजय पीरामल ने गिफ्ट के तौर पर एक शानदार बंगला दिया था। इस आलीशन बंगले का नाम 'गुलीटा' (Gulita) है। इस बंगले की कीमत करीब 452 करोड़ रुपए से ज्यादा है।
ईशा अंबानी अपने पति आनंद पीरामल के साथ गुलीटा में ही रहती हैं। यह बंगला मुंबई के सबसे पॉश इलाकों में से एक वर्ली में स्थित है। करीब 50 हजार स्क्वेयर फीट एरिया में बना यह बंगला समंदर किनारे है, जिसमें 5 फ्लोर हैं।
गुलीटा बंगले को कुछ इस तरह डिजाइन किया गया है कि बाहर से देखने पर यह बिल्कुल डायमंड की तरह दिखता है। इसका इंटीरियर बेहद शानदार है। हर फ्लोर पर खास रूम बनाए गए हैं और बेहतरीन साज-सज्जा की गई है। यहां सभी मॉर्डर्न फैसेलिटी का ध्यान रखा गया है।
ईशा अंबानी को गिफ्ट में मिला यह बंगला स्टील स्ट्रक्चर से तैयार किया गया है। इसे लंदन की इंजीनियरिंग फर्म Eckersley OCallaghan ने डिजाइन किया है। 11 मीटर ऊंचाई वाले इस बंगले को 3डी मॉडलिंग टूल पर डिजाइन किया गया है।
ईशा अंबानी के बंगले के हर फ्लोर पर किसी आलीशान होटल की तरह सुविधाएं मौजूद हैं। कभी किसी चीज की कोई दिक्कत नहीं हो, इसके लिए हर फ्लोर पर एक सर्वेंट क्वार्टर भी बनाया गया है।
गुलीटा के टॉप पर हाई सीलिंग बड़ा-सा हॉल है। वहीं ग्राउंड फ्लोर पर एक बड़ी-सी लॉबी है। इसके दूसरे फ्लोर पर डाइनिंग हॉल और मास्टर बेडरूम है। यह फ्लोर ही ईशा और आनंद का पर्सनल फ्लोर है।
इस बंगले में तीन बेसमेंट हैं। इनमें से दो सर्विस और पार्किंग के लिए हैं। पहले बेसमेंट में लॉन, वॉटर पूल और एक मल्टीपर्पज रूम है। ग्राउंड फ्लोर पर एंट्रेस लॉबी और ऊपर की मंजिलों पर लिविंग, डाइनिंग हॉल और बेडरूम हैं।
ये भी देखें :
जानें क्या करती हैं मुकेश अंबानी की बहू श्लोका मेहता, इसलिए चमक-दमक से रहती हैं दूर
व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News