MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Business
  • Money News
  • अधूरा रह गया 85 साल के रतन टाटा का प्यार, करना चाहते थे शादी पर 1 वाकये ने हमेशा के लिए कर दिया दूर

अधूरा रह गया 85 साल के रतन टाटा का प्यार, करना चाहते थे शादी पर 1 वाकये ने हमेशा के लिए कर दिया दूर

Ratan Tata Birthday: टाटा ग्रुप के मशहूर बिजनेसैन रतन टाटा (Ratan Tata) 85 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 28 दिसंबर, 1937 को गुजरात के सूरत शहर में हुआ था। कहा जाता है कि टाटा ग्रुप ने सुई से लेकर हवाई जहाज तक बनाया। समूह को इस ऊंचाई तक पहुंचाने में ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का बड़ा योगदान रहा है। रतन टाटा का नाम आज भी दुनिया के सबसे सफल कारोबारियों में गिना जाता है। हालांकि, एक चीज ऐसी भी है जिसका मलाल खुद रतन टाटा को जिंदगीभर रहेगा। बता दें कि रतन टाटा ने शादी नहीं की, लेकिन ऐसा नहीं है कि उन्हें कभी प्यार ही नहीं हुआ।

3 Min read
Author : Ganesh Mishra
| Updated : Dec 28 2022, 12:15 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17

एक दर्द, जो जिंदगीभर रहेगा : 
रतन टाटा ने खुद एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी बातें की थीं। इस दौरान उन्होंने बताया था कि उम्र के इस पड़ाव पर उन्हें एक दर्द है, जिसका मलाल उन्हें जिंदगी भर रहेगा। टाटा ने कहा था- आप नहीं जानते कि अकेले रहना कैसा होता है? जब तक आप अकेले समय बिताने के लिए मजबूर नहीं होते तब तक इस बात का अहसास नहीं होता। 

27

भले नहीं की शादी, लेकिन कभी प्यार में थे टाटा :  
85 साल के रतन टाटा ने कहा था कि जब तक आप वाकई में बूढ़े नहीं हो जाते, तब तक किसी को भी बूढ़े होने का मन बिल्कुल भी नहीं करता। अपनी लव लाइफ के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा था कि भले उनकी शादी नहीं हुई, लेकिन ऐसा नहीं है कि वो कभी प्यार में पड़े ही नहीं। 

37

लॉस एंजिलिस में मिला था पहला प्यार : 
रतन टाटा ने के मुताबिक, जब वो लॉस एंजलिस में थे तो एक आर्किटेक्चर फर्म में काम करते थे। इसी दौरान उनकी मुलाकात एक लड़की से हुई थी और वो उसे देखते ही दिल दे बैठे थे। उस लड़की के दिल में भी टाटा के लिए उतना ही प्यार था और दोनों ही शादी करना चाहते थे। 

47

इस वजह से अधूरी रह गई मोहब्बत : 
इस बीच रतन टाटा को अपनी बीमार दादी की देखभाल करने के लिए भारत लौटना पड़ा। रतन टाटा को लगा कि वो जिस लड़की को चाहते हैं, वो भी उनके प्यार में उनके साथ भारत चलने के लिए तैयार हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 

57

इसलिए नहीं हो पाई टाटा की शादी : 
दरअसल, जब रतन टाटा ने उस लड़की से भारत चलने के लिए कहा तो लड़की के मां-बाप ने अपनी बेटी को वहां भेजने से इसलिए इनकार कर दिया, क्योंकि उसी वक्त 1962 का भारत-चीन युद्ध शुरू हो गया। इसके बाद टाटा और उस लड़की का रिश्ता हमेशा-हमेशा के लिए टूट गया। बाद में उस लड़की ने अमेरिका में ही किसी और से शादी कर ली। 

67

रतन टाटा ने बिजनेस पर किया फोकस
इसके बाद रतन टाटा ने कभी दोबारा प्यार को तलाशने की कोशिश नहीं की। शायद उन्हें महसूस हो चुका था कि अब वो फिर किसी से उतना प्यार नहीं कर पाएंगे। इसलिए उन्होंने अपना पूरा फोकस अपने पैतृक  बिजनेस 'टाटा ग्रुप' को संवारने के लिए समर्पित कर दिया। रतन टाटा के नेतृत्व में टाटा समूह ने बहुत तरक्की की। 

77

मैं नहीं चाहता था कि कोई मेरी वजह से खुद को बदले : 
'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' को दिए एक इंटरव्यू में रतन टाटा ने कहा था कि इस वाकये के बाद भी उन्हें कई बार शादी के प्रपोजल मिले। लेकिन अपने काम में व्यस्त होने के चलते उन्होंने फिर शादी नहीं की। टाटा के मुताबिक, मैं उस वक्त या तो बॉम्बे हाउस (टाटा ग्रुप का हेडक्वार्टर) में रहता था या काम के सिलसिले में ट्रैवल करता रहता था। मैने इसलिए भी शादी नहीं की क्योंकि मैं नहीं चाहता था की मेरी वजह से कोई अपनी लाइफस्टाइल को बदले। 

ये भी देखें : 

बिजनेस की दुनिया के 12 दोस्त, कारोबार से ज्यादा दोस्ती के लिए मशहूर हैं ये 6 जोड़ियां

व्यापार समाचार: Read latest business news in Hindi, Investment News, Insurance News, Personal Finance Tips & Budget News Live Updates at Asianet Hindi News

About the Author

GM
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
8th Pay Commission Alert: 12 फरवरी को बड़ा टकराव, क्या और क्यों ठप हो जाएंगी सरकारी सेवाएं?
Recommended image2
Silver Crash: एक दिन में 25% गिरी चांदी, अब बुक करें या होल्ड-निवेशकों के लिए क्या रहेगा बेस्ट?
Recommended image3
10X10 के कमरे से शुरू करें ये 5 बिजनेस, Day-1 से होगी खूब कमाई!
Recommended image4
ALERT! सिर्फ एक कॉल और सालों की कमाई साफ, जानें इंश्योरेंस स्कैम से कैसे बचें
Recommended image5
पटना की गली से लंदन तक..कैसे बिहार का लड़का बना 29 हजार करोड़ का मालिक?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved